लाइव न्यूज़ :

लोकसभा के बाद राज्यसभा ने दी वित्त विधेयक को मंजूरी, बजट प्रक्रिया पूरी

By भाषा | Updated: July 23, 2019 19:07 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल एवं डीजल पर लगाये गये उपकर को जायज ठहराते हुये कहा कि देश में मंहगाई दर अपने न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जरूरत पड़ने पर पहले पेट्रोल एवं डीजल के दामों में कमी भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संहिता से संबंधित कार्यबल 31 जुलाई तक अपनी सिफारिशें सौंप देगा।वित्त मंत्री के जवाब के बाद सदन ने विनियोग (संख्यांक दो) विधेयक 2019 और वित्त (संख्यांक दो) विधेयक 2019 को ध्वनिमत से लौटा दिया।

राज्यसभा ने मंगलवार को वित्त विधेयक को चर्चा के बाद लौटा दिया और इसी के साथ संसद में बजट पारित करने की प्रक्रिया पूरी हो गयी। लोकसभा वित्त विधेयक को पहले ही पारित कर चुकी है।

उच्च सदन में वित्त विधेयक पर हुयी चर्चा का जवाब देते हुये वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल एवं डीजल पर लगाये गये उपकर को जायज ठहराते हुये कहा कि देश में मंहगाई दर अपने न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जरूरत पड़ने पर पहले पेट्रोल एवं डीजल के दामों में कमी भी की थी।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष कर संहिता से संबंधित कार्यबल 31 जुलाई तक अपनी सिफारिशें सौंप देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार चाहती है कि कर लागू करने का बोझ करदाताओं पर कम से कम किया जा सके। वित्त मंत्री के जवाब के बाद सदन ने विनियोग (संख्यांक दो) विधेयक 2019 और वित्त (संख्यांक दो) विधेयक 2019 को ध्वनिमत से लौटा दिया।

इसी के साथ पांच जुलाई को संसद में शुरू हुयी बजट प्रक्रिया पूरी हो गयी। पांच जुलाई को सीतारमण ने लोकसभा में आम बजट 2019-20 पेश किया था। राज्यसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के समय कांग्रेस सहित अधिकतर विपक्ष सदन में मौजूद नहीं था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर संबंधी बयान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्टीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस सहित अधिकतर विपक्ष ने वित्त विधेयक पर चर्चा होने से पहले ही सदन से वाकआउट कर दिया था। वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्तारूढ़ राजग के घटक दलों के साथ साथ बीजद, टीआरएस और अन्नाद्रमुक के सदस्य सदन में मौजूद थे। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनिर्मला सीतारमणमोदी सरकारभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे