लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस लोकतंत्र में 'लोक' हारा है 'तंत्र' जीता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2026 20:47 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग सकारात्मक राजनीति करते हैं तो 100 दिन तक हम इस सरकार के निर्णय और नीति पर कुछ नहीं बोलेंगे और देखते हैं कि 100 दिनों के बाद हमारे माताओं और बहनों का कब 2-2 लाख रुपए मिलते हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद करीब पौने दो महीने तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुप्पी साधे रखी। इस दौरान विदेश दौरे के बाद तेजस्वी यादव रविवार को पटना लौटे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए पत्रकारों से बातचीत की। तेजस्वी यादव ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले साल हुए बिहार में चुनाव में लोकतंत्र हार गया और मशीन तंत्र जीत गया। इस लोकतंत्र में लोक हारा है तंत्र जीती है। लोक की हार हुई है तंत्र की जीत हुई है। इन लोगों ने जनतंत्र को धनतंत्र और मशीनतंत्र बना दिया है। हम सब लोग जानते हैं कि क्या षड्यंत्र रचा गया। छल कपट से चुनाव जीता। नई सरकार कैसे बनी पूरा देश और बिहार जनता है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग सकारात्मक राजनीति करते हैं तो 100 दिन तक हम इस सरकार के निर्णय और नीति पर कुछ नहीं बोलेंगे और देखते हैं कि 100 दिनों के बाद हमारे माताओं और बहनों का कब 2-2 लाख रुपए मिलते हैं। 1 करोड़ लोगों को रोजगार कब मिलता है। हर जिले में 4-5 कारखाने लगाने के वादे किए गए हैं। लगते हैं कि नहीं लगते हैं। 100 दिनों तक हम कुछ नहीं बोलेंगे और इस सरकार की जिम्मेदारी होगी कि जो घोषणा पत्र जारी किया है उसपर अमल करें। 

उन्होंने खासतौर पर महिलाओं को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा को लेकर सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि पहले यह देखा जाएगा कि यह वादा जमीन पर उतरता है या नहीं? जब पत्रकारों ने उनसे बिहार की राजनीति में आगे की रणनीति को लेकर सवाल किया, तो तेजस्वी यादव ने दोहराया कि वह 100 दिन पूरे होने के बाद ही सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखेंगे। अपराध के सवाल पर भी उन्होंने दो टूक कहा कि 100 दिन पूरे होने से पहले वे किसी मुद्दे पर बयान नहीं देंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग