मिजोरम के बाद जम्मू-कश्मीर की हिली धरती, राज्य के डोडा क्षेत्र में 4.0 तीव्रता का भूकंप, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 22, 2022 09:28 AM2022-01-22T09:28:18+5:302022-01-22T09:36:24+5:30

भूकंप शुक्रवार देर रात दो बजकर 53 मिनट पर आया और इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

After Mizoram earthquake of 4.0 magnitude in Doda region of Jammu and Kashmir | मिजोरम के बाद जम्मू-कश्मीर की हिली धरती, राज्य के डोडा क्षेत्र में 4.0 तीव्रता का भूकंप, जानिए

मिजोरम के बाद जम्मू-कश्मीर की हिली धरती, राज्य के डोडा क्षेत्र में 4.0 तीव्रता का भूकंप, जानिए

Highlights भूकंप शुक्रवार देर रात दो बजकर 53 मिनट पर आया भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था

जम्मू, 22 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार देर रात 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने बताया कि भूकंप शुक्रवार देर रात दो बजकर 53 मिनट पर आया और इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

गौरतलब है कि मिजोरम में  भी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई है। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप (Mizoram Earthquake) के ये झटके पड़ोसी राज्यों मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और असम तक महसूस किए गए। 

भूकंप के ये झटके शुक्रवार दोपहर 3 बजकर 42 मिनट पर लगे। भूकंप का केंद्र मिजोरम के चम्फाई से 58 किमी दक्षिण-पूर्व पर है और सतह से गहराई 60 किमी है। ऐसे में भूकंप से ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं है।

Web Title: After Mizoram earthquake of 4.0 magnitude in Doda region of Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे