लाइव न्यूज़ :

मेवालाल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और नीतीश पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफा देने के बाद बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या असली कसूर उनका नहीं है जिन्होंने चौधरी को मंत्री बनाया था।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘3 दिन में ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्री का इस्तीफ़ा। क्या ये लोग चलाएगे बिहार की सरकार? क्या ये 12 करोड़ बिहारियों से धोखा नही? क्या यही है सुशासन?’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या असली क़सूरवार मोदी जी और नीतीश जी नहीं हैं जिन्होंने इन्हें 3 दिन पहले मंत्री बनाया?’’

उल्लेखनीय है कि बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद चौधरी को मंत्री बनाए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था।

नीतीश कुमार कैबिनेट में एक मंत्री के तौर पर शपथ लेने के तीन दिन बाद ही चौधरी ने इस्तीफा दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश