लाइव न्यूज़ :

UP: महाराष्ट्र के बाद अब काशी में भी बजा लाउडस्पीकर में हनुमान चालीसा, 101 मंदिरों में भी पाठ के लिए जल्द लगाए जाएंगे स्पीकर

By आजाद खान | Updated: April 15, 2022 07:51 IST

बताया जा रहा है कि काशी के 20 ऐसे घरों में भी हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया है और इस प्रक्रिया को आगे रखने की बात कही जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमस्जिदों में लाउडस्पीकर वाला विवाद अब काशी भी पहुंच गया है। यहां पर एक भाजपा नेता ने अपने घर में लाउडस्पीकर लगाकर पाठ किया है। यहां पर एक भाजपा नेता ने अपने घर में लाउडस्पीकर लगाकर पाठ किया है।

वाराणसी: जिस तरीके से महाराष्ट्र (Maharashtra) में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद शुरू हुआ है, अब यह मुद्दा यूपी तक पहुंच गया है। यहां पर एक शख्स के घर में लाउडस्पीकर लगाने की खबर सामने आ रही है जिस पर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ होगा। एबीपी के एक खबर के मुताबिक, जिस शख्स ने अपने घर में लाउडस्पीकर को लगाया है वह काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) ज्ञानवपी (Gyanvapi) मुक्ति आंदोलन से जुड़ा हुआ है और उसका नाम सुधीर सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह भी बातें निकल कर सामने आ रही है कि सुधीर स्थानीय भाजपा नेता भी है। 

क्या है पूरा मामला

एबीपी के खबर के अनुसार, सुधीर का कहना है कि यहां काशी में लंबे समय से यहां के मंदिरों में वैदिक पाठ होता था, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने एक टिप्पणी कर ध्वनि प्रदूषण नहीं होने की बात कही तो सारे मंदिरों से ये लाउडस्पीकर को हटा दिया गया था। इसके बाद भी मस्जिदों से लाउडस्पीकर को नहीं हटाया गया था और अब जहां पर पहले एक होती थी लाउडस्पीकर होती थी वहीं 10-10 स्पीकर लग गए हैं। उनका यह भी कहना है कि सुबह की अजान इतनी तेज होती है कि लोगों की निंद खुल जाती है। सुधीर का मानना है कि यह काशी है, यहां वैदिक मंत्र गूंजे, ये काशी का चरित्र है। यही कारण है कि पहले जो हनुमान चालीसा बंद हो गया था, अब उसे फिर से चालु कर दिया गया है। 

101 मंदिरों में लगेंगे लाउडस्पीकर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुधीर ने काशी के 101 मंदिरों को चिन्हित किया है जिसमें फिर से लाउस्पीकर लगाए जाएंगे। उनके अनुसार, उनका साथ देने के लिए इलाके के कुछ व्यापारी भी आए हैं। उन्होंने मंदिरों में फिर से लाउडस्पीकर को लगाने के लिए फ्री में लाउडस्पीकर भी देंगे। सुधीर ने बताया कि करीब 20 ऐसे घरें हैं जहां पर आज हनुमान चालीसा का पाठ हुआ है। आपको बता दें कि लाडस्पीकर को लेकर महाराष्ट्र में भी सियासत तेज हो गया है। यहां पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशKashiवाराणसीKashi Vishwanath Temple-Gyanvapi MasjidHanuman Chalisa
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी