लाइव न्यूज़ :

एक साल वार्ड में रखने के बाद दो बाघिनों को टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा गया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 14:02 IST

Open in App

भोपाल, दो जून लगभग एक साल पहले मध्यप्रदेश के एक टाइगर रिजर्व से बचाकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दो वार्डों में रखने के बाद दो मादा बाघों को अब संजय टाईगर रिजर्व और सतपुड़ा टाईगर रिजर्व के जंगलों में छोड़ा गया है।

इन दोनों मादा बाघ की आयु 3 वर्ष 3 माह है।

प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि दो मादा बाघ शावकों को एक साल पहले सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र से बचाया गया था और इन्हें उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के बहेरहा वार्ड में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि इस साल तक बहेरहा वार्ड में रखने के बाद इन्हें अब संजय टाइगर रिजर्व (सीधी) और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में स्थानांतरित कर दिया गया है।

कुमार ने बताया कि पिछले माह वन्य जीव विशेषज्ञों की टीम द्वारा निरीक्षण किए जाने के बाद उनकी अनुशंसा पर यह स्थानांतरण किया गया है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिये एक जून से 30 जून तक खोल दिया है। इनमें आंगुतकों को कोविड-19 अनुरुप व्यवहार के पालन के अधीन प्रवेश की अनुमति होगी।

मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई टाइगर रिजर्व क्षेत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी