लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 1901 के बाद इस साल फरवरी में दूसरा सर्वाधिक औसत न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी दिल्ली में फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 120 वर्षों में इस महीने में दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में फरवरी में सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री 2006 में रिकार्ड गया गया था।

विभाग के अनुसार रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने और सुबह के वक्त कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता पूरे दिन खराब रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान तंत्र (सफर) ने कहा, ‘‘ अगले दो दिनों के दौरान एक्यूआई मध्यम से खराब के बीच रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा