लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- एडवाइजरी से कश्मीर में खौफ

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2019 17:52 IST

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रोके जाने और जवानों की तैनाती बढ़ाए जाने को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद शनिवार को उमर अब्दुल्ला ने भी सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। 

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को उमर अब्दुल्ला ने भी सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। आजाद ने कहा 'गृह मंत्रालय द्वारा जारी हुई एडवाइजरी बेहद चिंताजनक है।

जम्मू-कश्मीर में चल रहे हालत पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कश्मीर में चल रहे मौजूदा हालात से हम सभी के लिए बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा 'कश्मीर-लद्दाख के लोग गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद बेहद डरे हुए लग रहे हैं। आजाद ने कहा अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि घाटी में आतंक चरम पर हो।'

बता दें कि जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रोके जाने और जवानों की तैनाती बढ़ाए जाने को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद शनिवार को उमर अब्दुल्ला ने भी सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। 

आजाद ने कहा 'गृह मंत्रालय द्वारा जारी हुई एडवाइजरी बेहद चिंताजनक है। इससे पूरे देश के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के लोग डरे हुए हैं। आज तक कभी किसी सरकार ने पर्यटकों को वापस जाने के लिए नहीं कहा। ऐसी बात कभी नहीं हुई।'

उधर महबूबा मुफ़्ती ने शनिवार को कहा 'सभी राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं को एक साथ आना चाहिए जिससे केंद्र को यह संदेश दिया जा सके कि वे जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। जम्मू-कश्मीर में कई घटनाक्रमों ने लोगों में भय पैदा किया है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र एक स्पष्ट बयान जारी नहीं कर रहा है।'

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के राजनीतिक दलों के नेताओं से कहा है कि वे अपने समर्थकों से शांत रहने और घाटी में 'बढ़ा-चढ़ा कर फैलाई गई अफवाहों' पर विश्वास न करने के लिए कहें। 

शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की अगुवाई में विभिन्न दलों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह बात कही। राज्यपाल ने नेताओं से अनुरोध किया कि वे अपने समर्थकों से अगल-अलग मामलों को न मिलाने, शांति बनाए रखने और चारों ओर बढ़ा-चढ़ा कर फैलाई गई अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करें। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकांग्रेसमहबूबा मुफ़्तीसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां