लाइव न्यूज़ :

धरती मां की सेवा के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के किसानों से कहा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के किसानों से धरती माता की सेवा के लिए ‘प्राकृतिक खेती’ तकनीक अपनाने की अपील की।

मोदी ने यह बात उत्तर गुजरात के कडवा पाटीदार कृषक समुदाय की देवी मां उमिया के मंदिर के तीन दिवसीय शिलान्यास समारोह के समापन समारोह में एक रिकॉर्डेड वीडियो संबोधन में कही।

उन्होंने कहा कि कम समय में अधिक उपज की इच्छा ने किसानों को मिट्टी की परवाह किए बिना उर्वरकों और रसायनों का उपयोग करने के लिए मजबूर किया है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, “मैं यहां आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मां उमिया की सेवा करते हुए धरती मां को न भूलें। मां उमिया के बच्चों को धरती मां को भूलने का कोई अधिकार नहीं है। हमारे लिए, दोनों एक ही हैं... इसलिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मां उमिया की उपस्थिति में संकल्प लें कि आप उत्तर गुजरात को प्राकृतिक खेती की ओर ले जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का मतलब शून्य बजट खेती भी है, और किसानों को अपनी जमीन के एक हिस्से को अलग करके या हर वैकल्पिक वर्ष में प्राकृतिक और नियमित खेती करके धीरे-धीरे इसे अपनाने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह लागत बचाएगा और परिवर्तन लाएगा, धरती मां में एक नई चेतना लाएगा, और आप आने वाली पीढ़ियों के लिए अच्छा काम करेंगे।”

मोदी ने कहा कि वह 16 दिसंबर को गुजरात में एक कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती पर भी बोलेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से मां उमिया के आशीर्वाद से प्राकृतिक खेती को समझने, स्वीकार करने और आगे बढ़ाने का अनुरोध करूंगा।” उन्होंने कहा कि इस तरह के नए प्रयास गुजरात के विकास में योगदान देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत