Breaking News: मनोज तिवारी का पत्ता कटा, आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष बने

By निखिल वर्मा | Published: June 2, 2020 03:28 PM2020-06-02T15:28:46+5:302020-06-02T16:49:40+5:30

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मौजूदा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था.

Adesh Kumar Gupta replaces Manoj Tiwari as Delhi BJP President | Breaking News: मनोज तिवारी का पत्ता कटा, आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष बने

मनोज तिवारी लगातार दूसरी बार दिल्ली से सांसद चुने गए हैं (लोकमत फाइल फोटो)

Highlightsआदेश कुमार गुप्ता को पार्टी के जमीनी नेता हैं, वह उत्तरी दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैंदिल्ली में इसी साल नगर निगम चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले फेरबदल महत्वपूर्ण मानी जा रही है

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना चेहरा बदल दिया है। सांसद मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस बाबत पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है।मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। 

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष की कमान विष्णुदेव साय को दी गई है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विष्णुदेव साई मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री थे लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद किसी भी मौजूदा सांसद को दोबारा टिकट नहीं देने का फैसला किया था। 

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से राजनीतिक गतिविधियों बंद होने और पूरा ध्यान लॉकडान की वजह से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने पर केंद्रित करने के बाद भाजपा में पहली बार संगठन स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। इन नियुक्तियों से संकेत मिलता है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में ढील देने के बाद काफी हद तक राजनीतिक गतिविधियां सामान्य अवस्था में आ रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में मनोज तिवारी ने उत्तर-पूर्व दिल्ली की सीट से अनुभवी नेता एवं तीन बार मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को 366102 वोटों से हराया था। 2014 में भी उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से भोजपुरी गायक-अभिनेता तिवारी ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर पर सवार तिवारी ने आम आदमी पार्टी (आप) के आनंद कुमार को 1,44,084 मतों से हराया था। 

हाल में ही मनोज तिवारी पर लॉकडाउन तोड़ने के आरोप लगे थे। एक दिन पहले ही मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। वे राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 को नियंत्रित करने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने कोविड-19 के कारण ‘‘सील की गई सीमा’’ पार कर पड़ोसी राज्य हरियाणा में क्रिकेट खेलने जाने के लिए मनोज तिवारी की सोमवार को आलोचना की थी। पार्टी ने उन पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए।

Web Title: Adesh Kumar Gupta replaces Manoj Tiwari as Delhi BJP President

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे