लाइव न्यूज़ :

सरकार के दावों के उलट ADB ने कहा- 2022-23 तक भारत की ज्यादातर आबादी के टीकाकरण की उम्मीद

By वैशाली कुमारी | Updated: July 20, 2021 11:10 IST

भारत सरकार कह चुकी है कि दिसंबर 2021 तक देश में सभी को COVID-19 के टीके उपलब्ध करा दिए जाएंगे। हालांकि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अनुसार 2022-23 तक भारत में ज्यादातर लोगों को कोविड का टीका दिया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देएडीबी ने जताया अनुमान- भारत में 2022-23 तक ज्यादातर आबादी को लग सकेगा कोरोना का टीकाभारत सरकार ने दिसंबर 2021 तक सभी को COVID-19 के टीके उपलब्ध कराने की बात कही है

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत के आर्थिक विकास को लेकर की गई अपने पूर्व के अनुमान में संशोधन किया है। एडीबी ने मंगलवार को इसे घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले अप्रैल में एडीबी ने विकास दर की संभावना 11 प्रतिशत जताई थी। एडीबी ने इसके लिए कोरोना की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में लागू हुई पाबंदियों का हवाला दिया और साथ ही कहा कि भारत की ज्यादातर आबादी 2022-23 तक कोरोना की वैक्सीन हासिल कर सकेगी।

इससे पहले भारत सरकार कह चुकी है कि दिसंबर-2021 तक देश में सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। हालांकि अब एडीबी की सामने आई प्रतिक्रिया बताती है कि वैश्विक पर्यवेक्षक भारत द्वारा इस लक्ष्य को हासिल करने को लेकर संदेह में हैं।

भारत में बढ़ते हुए पेट्रोल-डीजल और खाद्य कीमतों में अपेक्षा से अधिक तेजी के कारण भी बैंक ने 2021-22 के लिए अपने औसत मुद्रास्फीति अनुमान को 5.2% से बढ़ाकर 5.5% कर दिया है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस अवधि के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 5.1% रहने का अनुमान लगाया है। मई और जून में खुदरा मुद्रास्फीति लगभग 6.3% रही है। वहीं, 2022-23 में भारतीय रिजर्व बैंक के 4% के अनुमान से ऊपर इसके 4.8 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है।

भारत की औसत मुद्रास्फीति 6.2% थी। ऐसे में एडीबी के अनुमानों से पता चलता है कि ये लगातार तीसरा साल होगा जब मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक की 6% की टॉलरेंस लिमिट के ऊपर पहुंच सकता है।

मार्च 2020 तक ये गिरकर 5.91 प्रतिशत पहुंच गई थी। हालांकि कोरोना महामारी के प्रभाव के बीच 2020-21 में ये ऊपर चढ़कर औसत के तौर पर 6.2 प्रतिशत हो गई। एडीबी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत के विकास का अनुमान 7.5 प्रतिशत तक रह सकता है। इससे पहले बैंक ने इस अवधि के लिए 7 प्रतिशत का अनुमान जताया था।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?