लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भाजपा छोड़ी, पार्टी ने कहा नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:31 IST

Open in App

कोलकाता, 11 नवंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने वाली अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने बृहस्पतिवार को पार्टी छोड़ दी। वह राज्य विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार पार्थ चटर्जी के खिलाफ मैदान में उतरी थीं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अभिनेत्री ने '‘पश्चिम बंगाल के लिए काम करने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गंभीर नहीं होने’’ का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। जोरदार प्रचार के बाद भी राज्य में ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने में उसकी विफलता के बाद से ही चटर्जी (34) भाजपा से दूरी बना कर रह रही थीं।

चटर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ पिछला चुनाव मैंने जिस पार्टी के टिकट पर लड़ा था, उससे मैं अपना संबंध खत्म कर रही हूं। पश्चिम बंगाल के मुद्दे को आगे बढ़ाने में पार्टी की पहल और गंभीरता की कमी मेरे इस फैसले की वजह है।’’

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने अभिनेत्री के पार्टी छोड़ने के निर्णय को ज्यादा तवज्जो नहीं दी तो वहीं तृणमूल ने कहा कि अगर वह पार्टी में शामिल होना चाहती हैं तो इस पर विचार किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि वह चुनाव के बाद पार्टी के साथ थीं भी या नहीं। इसका पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

मजूमदार के ही बयान को दोहराते हुए भाजपा नेता तथागत रॉय ने कहा कि यह अच्छा ही हुआ। भाजपा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए रॉय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते रहे हैं। रॉय ने वैसे लोगों को पार्टी में शामिल करने की आलोचना की थी, जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं है और खास तौर पर वे मनोरंजन की दुनिया से आते हैं। उन्होंने पार्टी के विश्वसनीय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने की भी निंदा की थी।

मेघालय और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल ने कहा, ‘‘ अच्छा ही हुआ कि मुक्ति मिली। मुझे याद नहीं है कि उन्होंने पार्टी में कुछ योगदान भी दिया हो।’’

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया, “उनके पार्टी छोड़ने के फैसले से संगठन में जो खालीपन आया है, उसे भरा नहीं जा सकता।”

कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की करीबी रहीं चटर्जी इस साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गई थीं। वह पार्थ चटर्जी से 50,000 से ज्यादा मतों से हारी थीं।

उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “अगर वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना और (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी की विकास पहल का हिस्सा बनना चाहती हैं तो हम इस पर विचार करेंगे।”

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल ने दावा किया कि कोई भी समझदार व्यक्ति लंबे समय तक भाजपा में नहीं रह सकता।

पार्टी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने कहा, “मैं श्राबंती को शुभकामनाएं देती हूं। वह फिल्म उद्योग में मेरी सहकर्मी हैं। यह उनका फैसला है और मैं इसका स्वागत करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत