लाइव न्यूज़ :

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन, मधुमेह से पीड़ित थे

By भाषा | Updated: August 30, 2019 20:46 IST

झारखंड उच्च न्यायालय के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का शुक्रवार की सुबह पांच बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया । प्रवक्ता ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुगर की वजह से उनकी किडनी भी प्रभावित हो गयी थी, जिसकी वजह से उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार की सुबह पांच बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 5.16 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गुहियां छपरा के रहने वाले थे।

झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया वह मधुमेह से पीड़ित थे जिसकी वजह से उनकी गुर्दे खराब हो गये थे।

झारखंड उच्च न्यायालय के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार का शुक्रवार की सुबह पांच बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया । प्रवक्ता ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुगर की वजह से उनकी किडनी भी प्रभावित हो गयी थी, जिसकी वजह से उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कल ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार की सुबह पांच बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 5.16 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गुहियां छपरा के रहने वाले थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी अल्का श्रीवास्तव एवं उनकी दो विवाहित पुत्रियां हैं। उनके पार्थिव शरीर को सबसे पहले डोरंडा स्थित उनके आवास पर लाया गया । निधन की सूचना मिलने के बाद उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, महाधिवक्ता सहित अन्य अधिवक्ता भी वहां पहुंचे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास आज सुबह उनके आवास पहुंचे और उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर झारखंड उच्च न्यायालय लाया गया। जहां उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वकीलों उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज शाम चार बजे हरमू के मुक्ति धाम में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पुत्री जूही प्रशांत ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी छोटी बेटी नेहा प्रशांत भी मौजूद थीं। न्यायमूर्ति प्रशांत के निधन पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम लोगों ने शोक एवं संवेदना प्रकट की है।

आज न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार के निधन के बाद उच्च न्यायालय समेत राज्य की सभी अदालतों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार इसी वर्ष सात जून को झारखंड के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने थे। 10 मई 2019 को उनका इलाहाबाद उच्च न्यायालय से झारखंड स्थानांतरण किया गया था।

टॅग्स :झारखंडहाई कोर्टरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया