लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: मुंह में सिगरेट लिए दूसरे शख्स पर खुलेआम पेशाब करता दिखा आरोपी, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई का दिया आदेश

By आजाद खान | Updated: July 4, 2023 21:44 IST

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है और कहा है कि 'मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है... मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।'

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स को दूसरे शख्स पर खुलेआम पेशाब करते हुए देखा गया है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्रवाई का आदेश दिया है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स को दूसरे शख्स पर पेशाब करते हुए देखा गया है। घटना का वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स की जमकर इस पर प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। वीडियो को देख कई यूजर्स ने शख्स की गिरफ्तारी की बात कही है। 

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी एक ट्वीट सामने आया है जिन्होंने घटना का जिक्र किया है। सीएम ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश देने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनएसए भी लगाने की बात कही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

जारी इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स बीच रास्ते में सिगरेट पी रहा है और उसके सामने एक और आदमी बैठा हुआ है। क्लिप के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि शख्स सिगरेट पीते हुए दूसरे शख्स पर पेशाब कर रहा है और पीड़ित चुपचाप यह सब सह रहा है। आरोपी दूसरे शख्स के केवल मुंह पर ही नहीं बल्कि पूरे शरीर पर भी पेशाब करते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस सिलसिले में एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि 'मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है... मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।'

वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक यूजर ने लिखा है कि 'ऐसे दरिंदों को शरिया कानून के तहत सजा देनी चाहिए ताकि दोबारा ऐसी दरिंदगी नहीं देखने को मिलेगी।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'इसे किस चीज का नशा है।' 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां