लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामले में केजरीवाल सरकार ने मोदी सरकार पर लगाया ये आरोप, गृह मंत्रालय ने कहा- झूठ है, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 28, 2020 05:30 IST

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिल्ली सरकार के आरोप को गलत बताते हुए कहा है कि दिल्ली में कोविड-19 स्थिति में उल्लेखनीय सुधार जांच और अन्य नियंत्रण उपायों के कारण संभव हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दिल्ली में जांच की संख्या को नहीं बढ़ाने का दबाव बनाने का गृह मंत्रालय पर आरोप गलत और निराधार है।गृह मंत्रालय ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद ही दिल्ली में प्रतिदिन जांच की संख्या बढ़ी थी।जून के मध्य तक लगभग चार हजार जांच हो रही थी और बाद में यह संख्या प्रतिदिन लगभग 18-20,000 तक हो गई।

नयी दिल्लीकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस आरोप को निराधार बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के लिए जांच को 40 हजार तक नहीं बढ़ाने का दिल्ली सरकार पर दबाव बना रहा है। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 स्थिति में उल्लेखनीय सुधार जांच और अन्य नियंत्रण उपायों के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के 27 अगस्त, 2020 की तिथि को लिखे पत्र में लगाया गया आरोप, कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दिल्ली में जांच की संख्या को नहीं बढ़ाने का दबाव बना रहा है, गलत और निराधार है।’’ यह पत्र केन्द्रीय गृह सचिव को संबोधित है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद ही दिल्ली में प्रतिदिन जांच की संख्या बढ़ी थी और जून के मध्य तक लगभग चार हजार जांच हो रही थी और बाद में यह संख्या प्रतिदिन लगभग 18-20,000 तक हो गई।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘इस तरह का आरोप कि गृह मंत्रालय दिल्ली सरकार पर दिल्ली में जांच की संख्या नहीं बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा है, पूरी तरह से निराधार है।’’ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को संबोधित पत्र में आरोप लगाया गया है कि गृह मंत्रालय शहर में कोविड-19 के लिए जांच की संख्या 40,000 तक बढ़ने से रोकने के वास्ते, ‘‘हस्तक्षेप कर रहा है और दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दबाव बना रहा है।’’

जैन ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मरीजों की पहचान करने और उन्हें पृथक करने के लिए अधिक से अधिक जांच की नीति पर काम कर कोरोना वायरस को काबू किया है। जैन ने पत्र में लिखा, ‘‘लेकिन जब कुछ अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दिल्ली में जांच की संख्या को नहीं बढ़ाये जाने का दबाव बनाया जा रहा है तो मैं चौंक गया।’’

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुई है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी और जांच की संख्या प्रतिदिन 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार करने का फैसला किया था।  

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरसनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए