लाइव न्यूज़ :

दो वर्षों में लगभग 1.60 लाख महिलाएं बनी संपत्ति की मालकिन : भाजपा

By भाषा | Updated: July 31, 2019 22:53 IST

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा राज्य में शुरू किए गए महिलाओं के लिए एक रु में संपत्ति के निबंधन को शानदार सफलता मिली है ।

Open in App

 झारखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आज यहां कहा कि साढे चार वर्षों के शासनकाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक बड़े कदम उठाए हैं और उन्हीं के तहत महिलाओं के नाम से एक रुपए में स्थाई संपत्ति की रजिस्ट्री करने के कार्यक्रम के तहत अब तक राज्य में 1,59,777 महिलाओं ने इस प्रावधान के अंतर्गत संपत्तियों का निबंधन कराया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा राज्य में शुरू किए गए महिलाओं के लिए एक रु में संपत्ति के निबंधन को शानदार सफलता मिली है । उन्होंने बताया कि आज की तिथि तक 1,59,777 महिलाओं ने इस प्रावधान के अंतर्गत संपत्तियों का निबंधन कराया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह सोच थी कि झारखंड की महिलाएं ना सिर्फ आत्मनिर्भर बनें बल्कि उन्हें संपत्ति के स्वामित्व का बोध भी हो और इसी को ध्यान में रखकर रघुवर सरकार ने 2 वर्ष पूर्व एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 50 लाख तक की संपत्ति महिलाओं के नाम क्रय करने पर मात्र एक रुपए निबंधन शुल्क का प्रावधान रखा था।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से लगभग एक लाख 60 हजार महिलाएं संपत्ति की मालकिन बनी । उन्होंने बताया कि मालकिन होने के बोध मात्र से समाज में इन महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और इनके स्वाभिमान को भी बल मिला । 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो