लाइव न्यूज़ :

"ऐसा अपमान वेरी सॉरी सर, ये लोग ऐसे ही हैं...", आप सांसद का आरोप पीएम मोदी ने किया रामनाथ कोविंद का अपमान, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 24, 2022 18:42 IST

वीडियो में पीएम मोदी को खड़े होकर दूसरी तरफ देखते हुए देखा जा सकता है, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत संसद के अन्य सदस्य हाथ जोड़कर राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर पीएम मोदी पर लगाया आरोपवीडियो में पीएम मोदी को खड़े होकर दूसरी तरफ देखते हुए देखा जा सकता हैअमित मालवीय ने उसी वीडियो के अधिक हिस्से को जारी कर आरोप को किया खारिज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी पर निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अपमान करने का आरोप लगाया है।

आप नेता ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का अभिवादन करते राजनीतिक नेताओं को दिखाया गया है।

वीडियो में पीएम मोदी को खड़े होकर दूसरी तरफ देखते हुए देखा जा सकता है, जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत संसद के अन्य सदस्य हाथ जोड़कर राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत करते हैं।

संजय सिंह ने इस वीडियो को पोस्ट किया और इस पर पीएम मोदी से सवाल किया। उन्होंने लिखा, "ऐसा अपमान, बहुत सॉरी सर। ये लोग ऐसे हैं, आपका कार्यकाल खत्म हो गया, अब ये आपकी तरफ भी नहीं देखेंगे।"

वहीं जब संजय सिंद द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तब भाजपा ने पीएम मोदी की एक संपादित क्लिप साझा करने पर संजय सिंह पर पलटवार किया। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर उस वीडियो का थोड़ा ज्यादा हिस्सा पोस्ट कर लिखा, "फेक न्यूज पेडलर संजय सिंह फिर से। जिनके (केजरीवाल से ले कर सिसोदिया तक) झूठ हर रोज़ पकड़े जाते हो, और अपमान सहना आदत, उन्हें लोगों का सम्मान कैसे किया जाता है, क्या पता?

जिस क्लिप को मालवीय द्वारा साझा किया गया है उसमें पीएम मोदी सहित अन्य सभी नेताओं को हाथ जोड़कर राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत करते हुए दिखाया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसंजय सिंहBJPरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत