लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव के लिए 'आप' ने किया शराब घोटाला, ईडी के दावे को केजरीवाल ने बताया 'फर्जी'

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2023 18:27 IST

बता दें कि ईडी ने इस मामले में पूरी चार्जशीट गुरुवार को दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है। चार्जशीट में विजय नायर, व्यवसायी सरथ रेड्डी, बिनॉय बाबू, अभिषेक बोइनपल्ली और अमित अरोड़ा के नाम को शामिल किया गया है। वहीं, इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में आबकारी नीति में हुए घोटाले में ईडी ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट गुरुवार को चार्जशीट पेश करते हुए ईडी ने घोटाले की रकम को गोवा चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ईडी के इन आरोपों का केजरीवाल ने खंडन किया है।

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी सरकार पर दिल्ली शराब घोटाले के के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्होंने शराब घोटाले में मिली रकम का इस्तेमाल गोवा चुनाव के दौरान किया। ईडी ने मामले में चार्जशीट दायर करते हुए कहा,"घोटाले में ली गई रिश्वत की जांच की गई तो जुटाई रकम के कुछ हिस्से को 'आप' ने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया था।"

ईडी ने इन आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा, "यह आरोप गलत है और पूरी तरह है काल्पनिक है।" मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी ने सरकार के कार्यकाल में 5,000 चार्जशीट दायर की होगी। उसमें से कितनों को सजा हुई है? ईडी के मामले फर्जी हैं, वो भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए केस फाइल नहीं करते, ईडी का इस्तेमाल सरकार गिराने और विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि गोवा में पिछले साल 2022 में चुनाव हुए थे, जिसमें 'आप' ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। 

ईडी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के लिए सर्वे का काम कर रही टीम के स्वयंसेवकों को करीब 70 लाख रुपये नकद दिए गए थे। जांच एजेंसी ने कहा कि 'आप' के संचार प्रभारी विजय नायर ने टीम में शामिल कुछ लोगों को नकद देने के लिए कहा था। 

चार्जशीट में आगे लिखा गया है कि विजय नायर ने 'आप' की ओर से वाईएसआरपीसी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा, अरबिंदो फार्मा के निदेशक पी सरथ चंद्र रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता कलवकुंतला के एक समूह से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली है। 

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अभिषेक बोइनपल्ली जो हैदराबाद के व्यवसायी हैं उन्होंने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सहयोगी दिनेश अरोड़ा के साथ पूरी योजना बनाकर रकम को ट्रांसफर करने में मदद की थी। 

चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं 

बता दें कि ईडी ने इस मामले में पूरी चार्जशीट गुरुवार को दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है। चार्जशीट में विजय नायर, व्यवसायी सरथ रेड्डी, बिनॉय बाबू, अभिषेक बोइनपल्ली और अमित अरोड़ा के नाम को शामिल किया गया है। वहीं, इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। 

बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की नई आबकारी नीति 2021-22 पर कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच की मांग की थी। एलजी के मांग के बाद इस मामले की जांच शुरू की गई। ईडी शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। 17 नवंबर को दिल्ली सरकार द्वारा लागू किए गए शराब नीति के जांच के घेरे में आने के बाद इसे साल 2022 में वापस ले लिया गया। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया