लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव में समर्थन नहीं मांगने को लेकर आप कांग्रेस से नाराज, छोटी राजनीति करने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: August 9, 2018 23:45 IST

नई दिल्ली, 9 अगस्त: विपक्ष के उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद के राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए ज...

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: विपक्ष के उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद के राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए जरूरी आंकड़े जुटा पाने में विफल रहने पर आप ने कांग्रेस पर ‘छोटे दिल’ से राजनीति करने का आरोप लगाया। हरिप्रसाद राजग के हरिवंश से उपसभापति पद का चुनाव हार गये। हरिवंश को 125 वोट मिले जबकि विपक्ष के हरिप्रसाद को 105 वोट मिले।मतदान से गैर हाजिर रहने वाली आप ने कांग्रेस पर चुनाव के लिए उससे कथित रूप से समर्थन नहीं मांगने का आरोप लगाया। आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस के नेता अपने उम्मीदवार के पक्ष वोट नहीं मांग सकते तो पार्टी कैसे विपक्ष की अगुवाई करेगी। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के तीन सदस्य हैं।

बता दें कि आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राजग गठबंधन के उम्मीदवार हरिवंश का समर्थन करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध को ठुकरा दिया है क्योंकि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष के उम्मीदवार के लिए आप से समर्थन नहीं मांगा है, ऐसे में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के पास  गुरुवार को होने वाले चुनाव का बहिष्कार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राज्य सभाआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत