AAJ Ki Taja Khabar Live Updates: रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बंद कीं

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2020 20:25 IST2020-03-22T07:41:08+5:302020-03-22T20:25:32+5:30

AAJ Ki Taja Khabar Live Updates: Public curfew imposed across the country to defeat the corona virus, number of infected patients increased to 315 | AAJ Ki Taja Khabar Live Updates: रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बंद कीं

देश भर लगातार बढ़ रहा है कोरोना मरीजों की संख्या

नई दिल्ली: दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना के चपेट में हैं। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के दिन लोगों से जनता कर्फ्यू में मदद करने की अपील की है।

जनता कर्फ्यू के लिए देश पूरी तरह से तैयार है। रविवार सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक आवश्यक सुविधाओं को छोड़कर सभी सुविधा बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने लोगों से अपील की है कि जनता कर्फ्यू में हमें खुद को अपने ही घरों में सुरक्षित रखना है और देश में संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। 

इसके अलावा देश भर में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। वर्तमान में खबर लिखने तक संक्रमित मरीजों की संख्या 341 हो गई है। आगे इस संख्या पर हर अपडेट आपको इस ब्लॉग में दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नोएडा लखनऊ, बेंगलुरु सहित कई अन्य बड़े शहरों में मॉल और पर्यटक स्थल पहले से ही बंद हैं। कई राज्यों में बसों पर भी पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कई सारी उड़ानें भी रद्द की गई हैं। जनता कर्फ्यू के तहत ही दिल्ली में ऑटो टैक्सी यूनियन ने ऐलान किया कि रविवार को दिल्ली में ऑटो टैक्सी नहीं चलेंगे। इधर, हरियाणा और राजस्थान में धारा-144 लागू है।

22 Mar, 20 : 05:05 PM

22 Mar, 20 : 02:24 PM

जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) पर शाहीन बाग की महिला प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया है।


22 Mar, 20 : 01:26 PM

कोरोना वायरस की वजह से 31 मार्च तक नहीं चलेगी कोई पैसेंजर ट्रेन

22 Mar, 20 : 12:20 PM

कोरोना वायरस की वजह से बिहार के मुंगेर में 38 वर्षीय युवक की मौत

22 Mar, 20 : 11:33 AM

पंजाब सरकार के जनसंपर्क(PR) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में 31 मार्च तक के लिए दिए पूर्ण लॉकडाउन के आदेश दिए।

 

22 Mar, 20 : 11:18 AM

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की मौत, संक्रमण की वजह से इतने लोगों की हो चुकी है मौत

https://www.lokmatnews.in/india/breaking-one-more-patient-died-of-corona-virus-infection-in-india-so-many-people-have-died-due-to/

22 Mar, 20 : 10:42 AM

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 324 हुई।

22 Mar, 20 : 09:56 AM

263 यात्रियों को लेकर इटली के रोम से दिल्ली पहुंचा एयर इंडिया का विमान

22 Mar, 20 : 09:48 AM

Janta Curfew: दिल्ली में लोगों को फूल देकर उनसे घर पर रहने की अपील कर रहे हैं पुलिस कर्मी, देखें तस्वीर 

पढ़ें पूरी खबर- https://www.lokmatnews.in/india/janta-curfew-police-personnel-are-pleading-with-people-in-delhi-to-stay-at-home-by-giving-them/

22 Mar, 20 : 08:17 AM

असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा: 4 वर्षीय बच्चा जो कोरोना वायरस संदिग्ध था उसका जोरहाट मेडिकल कॉलेज और क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, डिब्रूगढ़ में टेस्ट नेगेटिव आया है। अब तक असम में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। #covid19

22 Mar, 20 : 08:16 AM

दिल्ली: आमतौर पर भीड-भाड़ वाला आनंद विहार रेलवे स्टेशन जनता कर्फ्यू के दौरान खाली नज़र आया। #jantacurfew

22 Mar, 20 : 07:45 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है... मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं।

Web Title: AAJ Ki Taja Khabar Live Updates: Public curfew imposed across the country to defeat the corona virus, number of infected patients increased to 315

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे