Aaj ki Taja Khabar: गुजरात में नए 423 नए मामले, 17217 पहुंची मरीजों की तादाद, अब तक 1063 मौतें
By विनीत कुमार | Updated: June 1, 2020 22:01 IST2020-06-01T07:04:46+5:302020-06-01T22:01:57+5:30

कोरोना लाइव अपडेट, ताजा खबरें
भारत में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के बाद आज से सरकार ने अनलॉक-1 की शुरुआत की है। ये लॉकडाउन का पांचवां चरण भी है जिसमें चरणबद्ध तरीके से कई रियायतें दी जाएगी। हालांकि, इन सबके बीच भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 190535 हो चुकी है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 93322 है। अच्छी बात ये है कि 91818 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5394 हो गई है। तमाम खबरों के ताजा अपडेट और कोरोना वायरस और लॉकडाउन की हर अपडेट के लिए इस Live Blog के साथ बने रहें।
01 Jun, 20 : 09:29 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों का मनोबल ऊंचा रखने में गायकों और कलाकारों के योगदान की सोमवार को सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि संगीत और त्योहारों ने हमेशा ही लोगों को मुश्किल दौर से बाहर निकलने में सहायता पहुंचायी है। स्पिक मैके (सोसायटी फोर प्रोमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो लिंक से संबोधित करते हुए उन्होंने याद किया कि कैसे संगीत ने इतिहास में युद्ध और संकट की घड़ी में प्रेरक भूमिक निभायी है।
01 Jun, 20 : 09:26 PM
प्रयागराज जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया जिससे यहां कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 88 हो गई है। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डाक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। यह व्यक्ति शहर के मीरापुर का निवासी है और इसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
01 Jun, 20 : 09:13 PM
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सात और मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 339 हो गई है। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने बताया कि सात नये मामलों में से तीन चंबा, दो सोलन और एक-एक हमीरपुर और मंडी से सामने आए हैं। उनमें से ज्यादातर हाल ही में तमिलनाडु, मुंबई और दिल्ली से लौटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसी के साथ राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 213 है, जबकि कोविड-19 के 120 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से छह लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हमीरपुर में सर्वाधिक 81 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि कांगड़ा में 54, सोलन में 20, उना में 18, बिलासपुर में 11, चम्बा में 12, शिमला और मंडी में सात-सात, सिरमौर में दो और कूल्लू में एक का इलाज चल रहा है।
01 Jun, 20 : 08:36 PM
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्तियों में से एक धारावी में मई महीने के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के करीब 1,400 नये मामले सामने आए हैं। यह संख्या अप्रैल के मुकाबले 380 प्रतिशत अधिक है जिससे यहां के लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दावा किया कि स्थिति सुधरी है और संक्रमण फैलने की दर नियंत्रण में है। उल्लेखनीय है कि करीब 6.5 लाख लोग ढाई वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में घनी बस्ती में रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि सामाजिक दूरी के अनुपालन में आ रही परेशानी के अलावा पतली गलियां, छोटे-छोटे घर, अस्वच्छ हालात, सामूहिक शौचालय और अन्य कारण कोविड-19 फैलने का सबसे बड़ा कारण है। अप्रैल महीने में धारावी में कुल 369 मामले सामने आए थे जो मई के अंत संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,771 हो गई। मुंबई में सामने आए कुल संक्रमितों में अकेले 4.4 प्रतिशत धरावी में आए हैं जो इस झुग्गी बस्ती में संक्रमण की तीव्रता को रेखांकित करता है। धारावी में मामलों में तेजी के साथ-साथ मौतें भी अधिक हुई है।
01 Jun, 20 : 08:35 PM
कर्नाटक राज्य के मुजराई विभाग के तहत आने वाले मंदिरों के राजस्व को लॉकडाउन के दौरान करीब 600 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। राज्य के मुजराई मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में मुजराई (हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ प्रबंधन) विभाग के तहत लगभग 300 मंदिरों को अपनी वार्षिक आय के लगभग 35 प्रतिशत की क्षति हुई है। राज्य सरकार ने मंदिरों को सोमवार से फिर से खोलने की अनुमति दी थी लेकिन बाद में केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए इसे आठ जून के लिए स्थगित कर दिया।
01 Jun, 20 : 07:41 PM
केरल में सोमवार को कोविड-19 के 57 मरीज सामने आए जिनमें से 55 विदेश से या दूसरे राज्यों से आए हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,326 हो गई है जबकि 1.39 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है। केरल में सोमवार को 18 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विभिन्न जिलों में आए मामलों की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि कासरगोड और मलप्पुरम में 14-14, त्रिशूर में नौ, कोल्लम में पांच, पथनमथिट्टा में चार, तिरुवनंतपुरम और एर्नाकुलम में तीन-तीन, अलपुझा और पल्लकड़ में दो-दो और इडुकी में एक मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि 27 संक्रमित विदेश से आए हैं जबकि 28 कोविड-19 मरीज दूसरे राज्यों से वापस लौटे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि संक्रमितों में एअर इंडिया एक्सप्रेस का कर्मचारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल है। विजयन के मुताबिक, राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,326 है जिनमें से 708 उपचाराधीन हैं और 608 मरीज ठीक को चुके हैं। केरल में कोविड-19 की वजह से 10 लोगों की मौत हुई है।
01 Jun, 20 : 06:30 PM
कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए पुलिस ने सोमवार को ठाणे शहर में निषेधाज्ञा 30 जून तक बढ़ा दी है। इसके तहत लोगों के एकत्र होने पर रोक है। ठाणे के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने आदेश जारी किया जो 30 जून तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत जारी किया गया है। इसके साथ ही, रात में नौ बजे से सुबह पांच बजे के बीच सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
01 Jun, 20 : 05:43 PM
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 से संक्रमित 72 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 29 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डोडा जिले के निवासी मृतक को पहले से ही फेफड़ों और हृ्दय संबंधी बीमारियां थीं। उसे पिछले सप्ताह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल(जीएमसी) में भर्ती कराया गया था जहां रविवार रात को उसकी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई। जम्मू क्षेत्र में यह, कोरोना वायरस के संक्रमण से चौथी मौत है। इसके पहले नौ अप्रैल को ऊधमपुर जिले की 61 वर्षीय एक महिला की भी, इस महामारी से मौत हो गई थी। इनके अलावा जम्मू जिले के दो व्यक्तियों की मौत के बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रविवार शाम तक कश्मीर घाटी में कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या 25 थी।
01 Jun, 20 : 04:28 PM
कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान स्वयं पृथक रह रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पहली बार घुड़सवारी करती नजर आईं। महारानी अपने पति एवं राजकुमार फिलिप के साथ दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के विंडसर महल में पृथक-वास में रह रही थीं। ‘प्रेस एसोसिएशन’ द्वारा ली गई नई तस्वीरों में घुड़सवारी की शौकीन 94 वर्षीय महारानी काले रंग के घोड़े पर बैठी दिख रहीं हैं। उन्होंने सिर पर गुलाबी रंग का स्कार्फ और हाथ में सफेद रंग के दस्ताने पहन रखे हैं। इससे पहले महारानी की आखिरी तस्वीर 19 मार्च को सामने आई थी जब वह लंदन में बकिंघम पैलेस से जा रहीं थी। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 23 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया था। ब्रिटेन में अभी कोविड-19 के 2,74,762 मामले हैं और 38,489 लोगों की इससे जान जा चुकी है।
01 Jun, 20 : 04:11 PM
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक घर में गलती से राइफल से गोली चल जाने के कारण चार साल के बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वंश अपने बड़े भाई रोहित(10) के साथ रविवार को अरनस के मसलोत गांव में अपने मामा के घर आया था। वहां उसने अपने नाना की .303 राइफल के साथ खेलना शुरु कर दिया। उसके नाना ग्राम रक्षा समिति के सदस्य हैं। अधिकारी ने बताया कि गलती से राइफल चल गई और गोली वंश के शरीर को छेदते हुए निकल गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों कमरे में अकेले थे। बड़े भाई ने राइफल का ट्रिगर दबाया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। राइफल जब्त कर ली गई है।
01 Jun, 20 : 04:06 PM
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि लॉकडाउन के पांचवें चरण में केंद्र द्वारा दी गई सभी रियायतें राज्य में लागू की जाएंगी और इसके बाद फिर कितनी ढील देनी है, इस पर बाद में निर्णय किया जाएगा। सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि शाम तक पाबंदियों में कुछ और ढील दिए जाने की घोषणा की जा सकती है। सावंत ने कहा कि राज्य ने विषाणु के प्रसार को रोकने में प्रभावी भूमिका निभाई है और अब संक्रमण के सभी मामले उन लोगों के हैं जो राज्य में बाहर से आए हैं। गोवा में वर्तमान में कोविड-19 के 27 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “गोवा आने के बाद उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है।”
01 Jun, 20 : 04:06 PM
दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ बरसात का चार महीने लंबा मौसम शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत में "सामान्य से ज्यादा" बारिश हो सकती है जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में "सामान्य" बरसात का अनुमान है। बहरहाल, पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, '' दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।'' जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं।
01 Jun, 20 : 04:05 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा दशहरा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं । मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय अध्यात्म, संस्कृति, समृद्धि और सौहार्द की सनातन स्रोत मां गंगा सभी देशवासियों को स्वस्थ जीवन और सतत सफलता प्रदान करें।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में संस्कृत का एक श्लोक भी लिखा । ऐसी मान्यता है कि इसी दिन गंगा, स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं। इस दिन लोग पवित्र नदी गंगा में स्नान करते हैं ।
01 Jun, 20 : 02:57 PM
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनियन और उनके परिवार के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पाशिनियन ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उन्होंने सैन्य इकाइयों का दौरा करने से पहले अपनी जांच कराने का फैसला किया और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं घर से काम करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें संभवत: संक्रमण एक वेटर से हुआ जो एक बैठक के दौरान बिना दस्ताने पहने उनके लिए एक गिलास पानी लेकर आया था और बाद में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। लगभग 30 लाख की आबादी वाले आर्मेनिया में कोरोना वायरस के अब तक नौ हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 130 लोगों की मौत चुकी है। देश ने मार्च के मध्य में आपात स्थिति की घोषणा की थी। पाशिनियन ने पिछले सप्ताह कहा था कि आर्मेनिया में विषाणु संक्रमण की स्थिति खराब होती जा रही है। उनके परिवार के सदस्यों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
01 Jun, 20 : 02:26 PM
संगीतकार वाजिद खान को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। उन्हें पहले से किडनी संबंधी परेशानियां भी थीं। वाजिद के भाई साजिद खान ने उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘‘ उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।’’ सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ दोपहर एक बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से वहां केवल 20 लोग मौजूद थे। वहां पुलिस तैनात थी और अवरोधक भी लगाए गए थे। करीबी दोस्तों सहित भाई साजिद और फिल्म उद्योग के कुछ लोग वहां मौजूद थे।’’ संगीतकार ने सलमान खान की 1998 में आई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेता की ‘गर्व’, ‘तेरे नाम’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘पार्टनर’ और ‘दबंग’ आदि कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने कई हिट गानों जैसे ‘मेरा ही जलवा‘, ‘फेविकॉल से’, ‘चिंता ता चिता चिता’ का भी संगीत दिया।
01 Jun, 20 : 02:26 PM
एमजी मोटर इंडिया ने मई में कुल 710 कारों की बिक्री की। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लॉकडाउन के चलते उसकी आपूर्ति व्यवस्था बाधित है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने अपने हलोल संयंत्र में करीब 30 प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। कंपनी के देशभर में करीब 65 शोरूम फिर खुल चुके हैं। हालांकि सभी जगह कम कार्यबल के साथ काम हो रहा है। कंपनी के बिक्री निदेशक राकेश सिदाना ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से उसके कई डीलरशिप स्टोर खुले नहीं हैं। वहीं आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने की वजह से भी बिक्री प्रभावित हुई है। अपने दूसरे चरण की विस्तार योजना के तहत कंपनी छह नए शहरों पुणे, सूरत, कोच्चि, चंडीगढ़, जयपुर और चेन्नई में जून 2020 से जेडएस ईवी उतार रही है।
01 Jun, 20 : 02:23 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान के मॉलीक्यूलर मेडिसिन एंड बॉयो टेक्नोलाजी विभाग के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए विशेष तकनीक विकसित की है, जिसमें 30 मिनट में जांच संभव होगी और इस पर खर्च भी कम आयेगा। विभाग की प्रमुख प्रो. स्वास्ति तिवारी ने सोमवार को 'भाषा' को बताया कि इस आरएनए आधारित त्वरित जांच किट पर पांच सौ रुपये से ज्यादा का खर्च नहीं होगा। तकनीक के पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है और अगर एसजीपीजीआई तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद से हरी झंडी मिल गयी तो तीन से चार माह में यह सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने बताया कि यह तकनीक आरएनए आधारित है, यानि मरीज के नमूने से आरएनए निकाल कर उसमें ही संक्रमण देखा जाएगा। अभी तक विदेश से आयातित किट पर जांच चल रही है, जिसमें चार से पांच हजार का खर्च आता है और तीन से चार घंटे का समय लगता है । लेकिन इस तकनीक में जांच का खर्च भी कम आयेगा और समय भी कम लगेगा।
01 Jun, 20 : 02:23 PM
कोरोना वायरस आंध्र प्रदेश के सचिवालय तक पहुंच गया है और सोमवार को दो सरकारी कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं कोविड-19 के 105 नए मरीज आने से प्रदेश में संक्रमित मामलों की तादाद 3,674 पहुंच गई है। सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, कुरनूल जिले में दो मरीजों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा 64 पहुंच गया है। उसमें बताया गया है कि सोमवार सुबह नौ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों में 105 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं जिनमें से एसपीएस नेल्लोर जिले के आठ समेत प्रदेश के 76 निवासियों को चेन्नई के कोयम्बेडू बाजार से संक्रमण लगा है। विदेश से लौटा एक और शख्स सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है जबकि अन्य प्रदेशों से लौटे 28 लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।
01 Jun, 20 : 02:03 PM
डॉक्टर विश्वास मेहता ने राज्य सचिवालय में सादगी भरे एक कार्यक्रम में केरल के नए मुख्य सचिव के पद की सोमवार को शपथ ली। मेहता 1986 के केरल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और राज्य के 46वें मुख्य सचिव बने हैं। निवर्तमान मुख्य सचिव टॉम जोस ने मेहता को कार्यभार सौंपा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के साथ ही मेहता ने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर सेवा दी है। वह वायनाड और इडुक्की जिले में कलेक्टर पद पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव और पर्यटन तथा सांस्कृतिक मंत्रालय में पर्यटन निदेशक के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।
01 Jun, 20 : 02:02 PM
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नासा और स्पेसएक्स को उनके मानव युक्त मिशन के लिए सोमवार को बधाई दी और इसे "ऐतिहासिक" बताया। इसरो ने ट्वीट किया, " 2011 के बाद पहला ऐतिहासिक मानव युक्त मिशन लांच करने के लिए नासा और स्पेसएक्स को बधाई। बेहतरीन काम। " स्पेसएक्स का ड्रेगन अंतरिक्ष यान नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रविवार को सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा। इससे पहले फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से यह प्रक्षेपण हुआ था। यह व्यावसायिक अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में नये अध्याय की शुरुआत है। यह प्रक्षेपण इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह करीब एक दशक में पहली बार है जब अमेरिकी जमीं से मानवों को कक्षा में भेजा गया है। भारत भी मानव युक्त मिशन "गगनयान" की तैयारी कर रहा है। दस हजार करोड़ रुपये की परियोजना को 2022 में लांच किए जाने की उम्मीद है, तब भारत की आजादी को 75 साल हो जाएंगे।
01 Jun, 20 : 01:43 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना मरीजों को हो रही असुविधाओं पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया कि प्रयागराज के कोटवा में बनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद मरीज, सुविधाओं का बुरा हाल बयान कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जमीनी सच्चाई मुख्यमंत्री जी के प्रचार से एकदम अलग है। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है और ऐसे में इन सुविधाओं की स्थिति को सुधारना बहुत जरूरी है।’’ उल्लेखनीय है कि 28 मई को कोटवा बनी सीएचएस में कोरोना के कुछ मरीजों ने पानी और भोजन की समस्या को लेकर हंगामा किया था और इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
01 Jun, 20 : 01:42 PM
कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण मांग कम होने से देश में बिजली की खपत मई महीने में 14.16 प्रतिशत घटकर 103.02 अरब यूनिट रही। एक साल पहले इसी महीने में यह 120.02 अरब यूनिट थी। हालांकि मई महीने में बिजली की खपत अप्रैल की तुलना में बढ़ी है। अप्रैल महीने में इसमें 22.65 प्रतिशत की कमी आयी थी। कोरोना वायरस महामारी और देशव्यापी बंद के कारण पूरे अप्रैल महीने में बिजली की मांग कम रही थी। मई का आंकड़ा बताता है कि सरकार की आर्थिक गतिविधियों की मंजूरी और पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंचने से बिजली खपत सुधरी है। बिजली मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले महीने कुल बिजली खपत 103.02 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले इसी माह में 120.02 अरब यूनिट थी। आंकड़े के अनुसार अप्रैल में बिजली खपत 22.65 प्रतिशत घटकर 85.16 अरब यूनिट रही थी जो एक साल पहले 2019 के इसी माह में 110.11 अरब यूनिट थी। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये 25 मार्च से देशव्यापी बंद की घोषणा की थी।
01 Jun, 20 : 01:42 PM
मिर्जापुर की चुनाव सीट से चार बार विधायक रह चुके यदुनाथ सिंह का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी । पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह ने मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक गांव नियामतपुर कला में शनिवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। सिंह के निधन की खबर मिलने पर निर्वाचन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सिंह लोक दल से दो बार, जनता दल से एक बार और जनता दल (अ) से एक बार विधायक रह चुके थे। सिंह के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिंह जीवन भर समाज की अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के हक के लिए संघर्ष करते रहे।
01 Jun, 20 : 01:26 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सीमाएं फिलहाल एक सप्ताह तक बंद रहेंगी और साथ ही उन्होंने इनको खोलने के लिए सुझाव भी मांगे। केजरीवाल ने ऑनलाइन एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे लोग जिनके पास पास होगा, उन्हें आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगी सीमाओं को खोलने के लिए 8800007722 व्हाट्सएप नंबर पर सुझाव भेज सकते हैं और 1031 पर फोन कर सकते हैं। वहीं इस संबंध में सुझाव भेजने के लिए एक वेबसाइट भी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रविवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी से लोगों के आने-जाने के लिए नोएडा-दिल्ली की सीमा सील रहेगी। प्रशासन ने कहा था कि पिछले 20 दिनों में कोविड-19 के जितने मामले मिले हैं, उन मामलों में से 42 प्रतिशत में संक्रमण का स्रोत दिल्ली को पाया गया है।
01 Jun, 20 : 01:26 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा उनके अन्य मंत्रिमंडलीय सहयोगी अपना कार्य सामान्य रूप से करते रहेंगे और उन्हें पृथक-वास में भेजे जाने की आवश्यकता नहीं है । स्वास्थ्य सचिव ने यह जानकारी दी । प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उनके परिवार तथा कर्मचारी समेत 22 व्यक्तियों के कल रविवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने यह जानकारी दी । महाराज ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया था जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री रावत समेत अन्य मंत्री भी पृथक-वास में भेजे जायेंगे ।
01 Jun, 20 : 01:24 PM
भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो और गोएयर के लिए अपने ए320 नियो विमानों में लगे सभी 60 अपरिवर्तित प्रैट एवं व्हिटनी (पीडब्ल्यूध) इंजनों को बदलने की अंतिम तिथि को सोमवार को 31 मई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया। यह राहत इसलिए दी गई है क्योंकि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित है। इसके अलावा, नियामक ने दोनों एयरलाइन कंपनियों को केवल उन विमानों का परिचालन करने का निर्देश दिया है जिनमें संशोधित पीडब्ल्यू इंजन लगे हों। इंडिगो और गोएयर के बेड़े में 2016 में शामिल किए गए पीडब्ल्यू इंजन से चलने वाले ए320 विमानों को तब से ही सफर के दौरान और ग्राउंड पर दोनों जगह तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 13 जनवरी को कहा था कि अपरिवर्तित पीडब्ल्यू इंजनों में “असुरक्षित स्थितियां हैं जिससे अवांछनीय परिणाम सामने आ सकते हैं” और इसलिए उन्हें हटाने की जरूरत है। नियामक ने सोमवार को कहा,“ हमने कुछ दिनों पहले फैसला किया था और दोनों एयरलाइन को निर्देश दिया था। दोनों को मिलाकर अब भी ऐसे 60 इंजन हैं जिन्हें बदला जाना है और इसका स्पष्ट कारण निश्चित तौर पर कोविड-19 का असर और उसके परिणामस्वरूप हुआ लॉकडाउन हैं।”
01 Jun, 20 : 01:19 PM
कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मुंबई के स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने के लिए केरल के 100 से अधिक डॉक्टर और नर्स मुंबई आएंगे। तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुंबई को स्वास्थ्य कर्मचारियों के रुप में अधिक लोगों की जरुरत है। 16 डॉक्टरों की टीम सोमवार तक मुंबई पहुंच जाएगी। कुमार ने कहा कि अगले कुछ दिनों में 50 डॉक्टरों और 100 नर्सों की टीम केरल से मुंबई पहुंच जाएगी। कुमार दो अन्य डॉक्टरों के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम सेवन हिल्स अस्पताल में काम करेंगे। यह स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षित है और उन्हें स्वेच्छा से कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में अपना सहयोग देना चाहिए। केरल से मुंबई आने वाले सेवारत हैं और सभी ने स्वेच्छा से सहयोग करने की हामी भरी है।” कुमार ने कहा कि वह केरल के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं लेकिन वह भी निजी डॉक्टरों के साथ मुंबई में कोविड-19 से इस संघर्ष में सहयोग के लिए आए हैं।
01 Jun, 20 : 01:19 PM
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने देश में कोविड-19 महामारी से बढ़ती मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार को और भी ज्यादा गंभीर होने की जरूरत बताई है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा "देश में कोरोना महामारी से पीड़ितों और उससे बढ़ती मौतों की चिन्ताओं के बीच आज 69वें दिन लॉकडाउन-5 कुछ छुट के साथ प्रारम्भ हो गया है जो 30 जून तक चलेगा जबकि अब भी पूरा देश कोरोना की मार से त्रस्त है और ऐसे में केन्द्र एवं राज्य सरकारों को और भी ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है।" बसपा अध्यक्ष ने नेपाल के साथ बढ़ते गतिरोध पर चिंता जाहिर करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा "नेपाल ने अपने देश का नया नक्शा तैयार करके उसमें कालापानी सहित भारत के 370 किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा ठोककर भारत को निश्चित ही नई दुष्कर स्थिति में डाल दिया है।" उन्होंने कहा "ऐसे में पड़ोसी देश नेपाल के इस अनपेक्षित कदम पर केन्द्र की सरकार को जरूर गंभीरतापूर्वक सोच-विचार करना चाहिए।"
01 Jun, 20 : 01:18 PM
असम में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,361 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को ट्वीट किया कि 31 मई को 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 14 नए मामले डिब्रुगढ़ जिले से सामने आए हैं जबकि धेमाजी से चार, तिनसुकिया से तीन और चराईदेव से एक मामला सामने आया है। असम में फिलहाल 1,169 मरीज अलग अलग अस्पतालों में संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में कुल 185 मरीज ठीक हो चुके हैं, चार की बीमारी की वजह से मौत हो गई और तीन कहीं और चले गए हैं। सड़क, रेल और हवाई यातायात के जरिए अंतरराज्यीय आवाजाही की इजाजत देने के बाद असम में संक्रमित की संख्या में इजाफा हुआ है।
01 Jun, 20 : 01:04 PM
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत भी हुई है। कुल केस राज्य में अब 3118 है। मृतकों की कुल संख्या 64 हुई।
Andhra Pradesh reports 76 new #COVID19 positive cases and two deaths in last 24 hours. Total number of positive cases stand at 3118 and death toll is at 64: State COVID-19 Nodal Officer pic.twitter.com/t3BHXRqn4D
— ANI (@ANI) June 1, 2020
01 Jun, 20 : 01:02 PM
केरल पहुंचा मानसून
दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में दस्तक देने के साथ ही चार महीने का लंबा बारिश वाला मौसम शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, '' दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।'' जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं।
01 Jun, 20 : 11:58 AM
भारत के डॉक्टरों पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के सिल्वर जुबली कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद आज सबसे बड़ा संकट आया है, जैसे विश्व युद्ध के बाद दुनिया बदल गई। वैसे ही कोरोना के बाद दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी। पूरी खबर पढ़ें
01 Jun, 20 : 11:19 AM
जम्मू-कश्मीर में बडगाम पुलिस ने बडगाम पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। आतंकियों के 6 सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं। ये आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
Budgam Police busted narco-terror module. Arrested 6 terrorist associates linked to proscribed terror outfit Jaish-e-Mohammed. Narcotic substance, arms & ammunition recovered from their possession. Case registered: Kashmir Zone Police pic.twitter.com/ukIra4vj9K
— ANI (@ANI) June 1, 2020
01 Jun, 20 : 10:38 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक दिन में 11.30 बजे से है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूसरे साल में ये पहली मीटिंग होगी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ 30 मई थी। सूत्रों के अनुसार कोरोना संकट और चीन से हाल में तनाव के बीच हो रही इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं।
01 Jun, 20 : 10:24 AM
नेपाल में ईस्ट-वेस्ट हाइवे पर सड़क दुर्घटना में 12 प्रवासी मजदूर मारे गए। नेपाल के बांके जिला के मुख्य जिला अधिकारी के अनुसार ये सभी भारत से लौट रहे थे।
Nepal: 12 migrant workers killed in a road accident on East-West Highway in Nepal last night. Chief District Officer, Banke District, “They are said to be migrant workers en route to Salyan & had returned from India. All bodies & injured taken to Bheri Hospital in Nepalgunj"
— ANI (@ANI) June 1, 2020
01 Jun, 20 : 10:22 AM
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने भारत के कार्यकारी उच्चायुक्त को तलब किया है। भारत की ओर से जासूसी के आरोप में पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारियों को देश छोड़ने के आदेश के बाद पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है।
The Acting High Commissioner of India to Pakistan summoned by Pakistan's Ministry of Foreign Affairs, after India expelled two Pakistan High Commission officials yesterday.
— ANI (@ANI) June 1, 2020
01 Jun, 20 : 09:50 AM
दिल्ली आग अपडेट: दिल्ली में निर्माण भवन में लगी आग पर काबू पाया गया।
#UPDATE Delhi: Fire that broke out on the 4th floor of Nirman Bhawan, is under control now. https://t.co/H57YdDt7G8pic.twitter.com/U7QmiDrH2b
— ANI (@ANI) June 1, 2020
01 Jun, 20 : 09:30 AM
भारत में कोरोना से 24 घंटे में 230 लोगों की मौत
देश में कोरोना वायरस के कारण 230 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही सोमवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 5394 हो गई। भारत में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190,535 हो गई है। ये मौतें रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 8392 नए मामले मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें
01 Jun, 20 : 09:28 AM
दिल्ली: निर्माण भवन की चौथी मंजिल पर आग लग गई है। मौके पर फिलहाल दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
01 Jun, 20 : 07:10 AM
हरियाणा: राज्य सरकार ने अंतर्राज्यीय और जिलों के बीच यात्रा की मंजूरी दे दी है। दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर को भी खोला गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।
01 Jun, 20 : 07:08 AM
अमेरिका में कोरोना संक्रमण से 598 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई गै। अब तक अमेरिका में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 104,356 जा पहुंचा है। वहीं, 1788,762 केस सामने आए हैं। यह दुनिया के दूसरे देशों से कहीं ज्यादा है।
US records 598 #coronavirus deaths, bringing its total to 104,356 since the pandemic began, with 1,788,762 overall cases of the virus, far more than any other nation: AFP news agency https://t.co/rpDqzQZNQA
— ANI (@ANI) June 1, 2020