Ram Mandir bhoomi pujan: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक-अर्जुन मुंडा
By विनीत कुमार | Updated: August 5, 2020 21:56 IST2020-08-05T08:38:13+5:302020-08-05T21:56:05+5:30

5 अगस्त: अयोध्या में आज भूमिपूजन, लाइव अपडेट
अयोध्या में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड—19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान भक्तों का जोश अपने चरम पर रहा और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की ख्वाहिश लिए लोग छतों पर जमा रहे और अन्य लोग टेलीविजन सेट पर नजरें गड़ाए रहे।
हनुमानगढ़ी के पास का श्रृंगार हाट इलाका बेहद गहमागहमी से भरा रहा। यहां दुकानदारों, आम लोगों, सुरक्षाकर्मियों और यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी राम जन्मभूमि पर हो रहे अनुष्ठान का साक्षी बनने का सुरक्षित ठौर मिला। अयोध्या में उमड़ा हुजूम भूमि पूजन के पलों का गवाह बनने के लिये बेताब था लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे और कोविड—19 को लेकर लागू प्रोटोकॉल के मद्देनजर चुनिंदा लोगों को ही कार्यक्रम स्थल पर जाने की इजाजत थी। मीडिया को भी काफी दूर रोक दिया गया था।
ऐसे में श्रृंगार हाट स्थित सर्राफा की दुकानों पर लगे टेलीविजन सेट ने लोगों को खासी राहत दी। इन दुकानों पर खड़े होकर लोगों ने कार्यक्रम देखा। इनमें मीडियाकर्मी भी शामिल थे। जैसे ही एक समाचार चैनल के एंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन की खबर सुनायी, भास्कर सिंह नामक उत्साही व्यक्ति ने शंख बजाया और आसपास खड़े लोगों ने 'जय श्रीराम' का नारा लगाना शुरू कर दिया। भूमि पूजन के हर पल को आंखों में बसाना चाह रहे लोगों की भीड़ के बीच सोशल डिस्टेंसिंग जैसी कोई चीज नजर नहीं आयी।
अनेक लोग अपने—अपने घर की छतों पर भी खड़े नजर आये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब हनुमानगढ़ी पहुंचे तो उनके काफिले की गाड़ियों को देखकर उत्साहित लोगों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाये। भूमि पूजन के दिन अयोध्या में उल्लास नजर आया और कहीं किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने भी बताया कि भूमि पूजन के दिन अयोध्या में पूरी तरह शांति रही।
श्रृंगार हाट स्थित सर्राफा की दुकान पर टीवी में कार्यक्रम देख रही 60 वर्षीय शांति ने बताया कि वह इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण का गवाह बनकर बेहद खुश हैं। ऐसा पल किसी व्यक्ति के जीवन में एक ही बार आता है। बेहद भावुक हुए महेन्द्र यादव ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का बेहद महत्वपूर्ण लम्हा है। अगर मौका मिला तो वह अपने नाती—पोतों को आज के दिन के बारे में बताएंगे। भाषण के दौरान मोदी ने जब 'सियावर रामचंद्र की' का आह्वान किया तो श्रृंगार हाट में मौजूद लोगों ने जय घोष किया और शंख बजाया। मगर जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना सम्बोधन शुरू किया, पूरा मजमा खामोश होकर उनकी बात सुनने लगा। उनमें से कई लोगों ने उनके भाषण की अपने मोबाइल फोन में रिकार्डिंग शुरू कर दी। प्रधानमंत्री ने जब चौपायी पढ़ी तो लोगों ने भी उसे दोहराया।
05 Aug, 20 : 09:55 PM
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। मुंडा ने एक बयान में कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान दिया है।’’ उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। उनका कहना था कि मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो इसके लिए रामभक्तों ने लम्बा संघर्ष किया है और यहां तक कि अपने प्राणों की आहुति भी दी है। मुंडा ने कहा, ‘‘यह दिन उन्हें भी स्मरण और नमन करने का दिन है जिन रामभक्तों ने इसके लिए लंबा संघर्ष किया। समस्त देशवासियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’
05 Aug, 20 : 09:33 PM
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari performed the Aarti of Shri Ram at Raj Bhavan, Mumbai to celebrate the occasion of the Bhoomi Puja ceremony performed at the Ram Janambhoomi site in Ayodhya earlier today: Governor's Office pic.twitter.com/2p8zxPjpJW
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:32 PM
#WATCH अयोध्या: राम मंदिर भूमि पूजा के उत्सव में सड़कों के किनारों पर लोगों ने दीए जलाए। दृश्य नया घाट रोड से। pic.twitter.com/FfwzNd93LI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:31 PM
राजस्थान: राज्य भाजपा कार्यालय में राम मंदिर भूमि पूजा का उत्सव मनाया गया। भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, "आंदोलन का आगाज़ 'राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे' से हुआ था। आज ये नारा बदला है 'राम लला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे।' ये सब संभव हो पाया एक योग्य नेतृत्व में।" pic.twitter.com/UsySTSBiHe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:31 PM
अयोध्या: हनुमान मंदिर के पास दीपोत्सव के मौके पर लोगों ने दीपक जलाए। गलियां रोशन से जगमग हैं। #RamMandirpic.twitter.com/axkB1yka27
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:30 PM
#WATCH अयोध्या: राम की पैड़ी पर राम मंदिर भूमि पूजा का उत्सव मनाते लोग। pic.twitter.com/4yh6ItdovW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:25 PM
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये भूमिपूजन के अवसर पर आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन समेत सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यालय में दीप प्रज्ज्वलित किये गये एवं मिठाइयां बांटी गयीं। एक वक्तव्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस की आस्था मंदिर निर्माण में शुरू से ही रही है जिसके चलते आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के अवसर पर पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यालयों में दीप प्रज्वलित किये गये। उन्होंने कहा कि इस बात की सभी को जानकारी होनी चाहिए कि राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का काम सबसे पहले दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया और पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इसे आगे बढ़ाया था। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘‘ कांग्रेस पार्टी ने कभी भी भाजपा की तरह मंदिर-मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारे के मुद्दे को लेकर राजनीति नहीं की। कोरोना संकटकाल में भूमि पूजन होने से लोग आस्था के इस कार्यक्रम में शामिल होने से वंचित रह गये।
05 Aug, 20 : 09:10 PM
अयोध्या में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड—19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान भक्तों का जोश अपने चरम पर रहा और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की ख्वाहिश लिए लोग छतों पर जमा रहे और अन्य लोग टेलीविजन सेट पर नजरें गड़ाए रहे। हनुमानगढ़ी के पास का श्रृंगार हाट इलाका बेहद गहमागहमी से भरा रहा। यहां दुकानदारों, आम लोगों, सुरक्षाकर्मियों और यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी राम जन्मभूमि पर हो रहे अनुष्ठान का साक्षी बनने का सुरक्षित ठौर मिला। अयोध्या में उमड़ा हुजूम भूमि पूजन के पलों का गवाह बनने के लिये बेताब था लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे और कोविड—19 को लेकर लागू प्रोटोकॉल के मद्देनजर चुनिंदा लोगों को ही कार्यक्रम स्थल पर जाने की इजाजत थी। मीडिया को भी काफी दूर रोक दिया गया था। ऐसे में श्रृंगार हाट स्थित सर्राफा की दुकानों पर लगे टेलीविजन सेट ने लोगों को खासी राहत दी। इन दुकानों पर खड़े होकर लोगों ने कार्यक्रम देखा। इनमें मीडियाकर्मी भी शामिल थे। जैसे ही एक समाचार चैनल के एंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन की खबर सुनायी, भास्कर सिंह नामक उत्साही व्यक्ति ने शंख बजाया और आसपास खड़े लोगों ने 'जय श्रीराम' का नारा लगाना शुरू कर दिया।
05 Aug, 20 : 09:09 PM
सोनितपुर जिले में अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह का जश्न मनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाले जाने के बाद बुधवार को असम के दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए, पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं और कई बाइक और अन्य वाहन जलाये जाने के बाद अतिरिक्त बल तैनात किया गया। यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में बाइक सवार थेलामारा थाना क्षेत्र के भोरा सिंगोरी में एक शिव मंदिर की ओर जा रहे थे। तेज आवाज में संगीत बजा रहे थे और नारे लगा रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों ने अपने क्षेत्र में समूह द्वारा तेज संगीत बजाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने यह भी पूछा कि जब लोग कोविड-19 महामारी से लड़ रहे हैं तो रैली का आयोजन क्यों किया गया। इसके कारण बहस हुई, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई।’’
05 Aug, 20 : 09:03 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने बुधवार को गांधीनगर के पास स्थित अपने घर में टेलीविजन पर अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम देखा। राज्य सूचना विभाग ने टीवी देखती हुई हीराबेन की कई तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि वह हाथ जोड़कर कुर्सी पर बैठी हैं और भूमि पूजन कार्यक्रम देख रही हैं। हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के बाहरी क्षेत्र रायसन इलाके में रहती हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में उत्सव मनाया गया और राज्य के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा की गई। लोगों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर भी खुशी जाहिर की।
05 Aug, 20 : 09:02 PM
राम मंदिर एक सपने जैसा ही लगता था, लेकिन आज सपना सच में बदल गया है। लगता था कि कभी राम जन्मभूमि पर मंदिर बन पाएगा, तमाम तरह की आशंकाएं होती थी कि दंगा हो जाएगा। लेकिन आज एक दृढ़ इच्छा शक्ति वाली सरकार केंद्र में आई है, वो सपना सच हो गया है :उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह रावत
05 Aug, 20 : 08:17 PM
अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के अवसर पर मध्यप्रदेश में दीपावली जैसा माहोल रहा. इस मौके पर मध्यप्रदेश भर में मंदिरों में विशेष पूजा अर्जना कर लाइटिंग की गई. आम लोगों ने भी रौशनी कर दिए जलाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया. राज्य के ओरछा धाम में राजा के तौर पर पूजे जाने वाले भगवान राम मंदिर में भी विशेष पूजा अर्जना के साथ भव्य लाइटिंग की गई.
मंदिरों के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के सरकारी आवास को रंगबिरंगी लाइटिंगों से सजाया गया. इस मौके पर गृहमंत्री डा. मिश्रा राजधानी के राममंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए. वहीं उनके निवास पर सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया.
राममंदिर के भूमिपूजन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सरकारी आवास को भी रंगबिरंगी रौशनी से सजाया गया. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दीप भी प्रज्वलित किए गए.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम अपनी आँखों से इस पल के साक्षी बने. प्रधानमंत्री के चमत्कारिक नेतृत्व का परिणाम है कि सारा जगत इस अद्भुत क्षण का साक्षी बन रहा है. पूर्व की सरकारों के समय देशभर में मंदिर निर्माण के मामले में तनाव होता था, कफर््यू लग जाता था. इस मंगल घड़ी के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री और समस्त श्री राम भक्तों का अभिनंदन करता हूं. मंदिर निर्माण के मंगल संकल्प के पूर्ण होने की देश को बधाई! आज न कहीं तनाव है और न कहीं कफर््यू लगा है, सम्पूर्ण देश भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के इस ऐतिहासिक क्षण में आह्लादित है, आनंदित और प्रसन्न है.
05 Aug, 20 : 08:06 PM
गुजरात के गोधरा में वर्ष 2002 में साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग में मारे गए कई कारसेवकों के परिजनों के लिए बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन उनके दुखों के अंत की खबर लेकर आया जिसके लिए उनके परिजनों ने अपनी जान गंवाई थी। गोधरा हादसे में अपने ससुर और साले को खोने वाले बिपिन ठक्कर ने कहा, ‘‘मैं यही कह सकता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया।’’ अहमदाबाद में अपनी पत्नी के साथ रह रहे ठक्कर ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए कई लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिन में मंदिर के लिए भूमि पूजन का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत खुशी की बात है कि अंतत: मंदिर बन रहा है।’’ उल्लेखनीय है कि अयोध्या से कार सेवा कर लौट रहे 59 कारसेवकों की 27 फरवरी 2002 को गोधरा में ट्रेन में लगी आग में जलने से मौत हो गई थी जिसके बाद गुजरात के इतिहास के सबसे वीभत्स सांप्रदायिक दंगे हुए जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हो गई। दंगे में मारे गए अधिकतर लोग अल्पसंख्यक समाज के थे।
05 Aug, 20 : 07:41 PM
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को यहां कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन देश के लिए एक नए स्वर्णिम और गौरवशाली युग की शुरआत है। मरांडी ने एक बयान में कहा, ‘‘आज का ऐतिहासिक दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया है। देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने धर्म नगरी अयोध्या में भव्य, दिव्य और अलौकिक राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास और भूमि पूजन कर नया इतिहास रचने का काम किया है।’’ उन्होंने कहा कि भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री ने भारतवासियों की श्रद्धा व आस्था का जो सम्मान किया है, उसके लिए प्रधानमंत्री का झारखंड की तमाम जनता की तरफ से सहृदय धन्यवाद एवं आभार। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकता और समरसता का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। मरांडी ने कहा कि भगवान राम संपूर्ण भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रतीक हैं।
05 Aug, 20 : 07:40 PM
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर प्रसन्नता जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि सनातन हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए देश के स्वतंत्रता दिवस की तरह इस मंदिर की शिलान्यास तिथि भी महत्वपूर्ण है। विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमारे लिए जितना महत्वपूर्ण 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) है, उतना ही महत्वपूर्ण पांच अगस्त (राम मंदिर शिलान्यास तिथि) भी है क्योंकि यह तारीख सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए गौरव की बात है।" उन्होंने कहा, "हम स्वतंत्रता दिवस भी गौरवमयी तरीके से मनाते हैं। लेकिन अंग्रेजी राज से भारत की आजादी का पहला क्षण हमने नहीं देखा क्योंकि हमारा जन्म 15 अगस्त 1947 के बाद हुआ था।"
05 Aug, 20 : 07:38 PM
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर बुधवार को पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन के बीच जश्न मनाया गया। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी मिदनापुर जिले के खादरपुर, उत्तरी 24 परगना के नारायणपुर और उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार समेत कुछ जगहों से झड़प की खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खादरपुर में जुलूस निकाला, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद झड़प हो गई। अधिकारी ने कहा, ''मार्च को आगे बढ़ने से रोके जाने पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।'' उन्होंने कहा कि घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। अलीपुरद्वार कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण लॉकडाउन के चलते भूमि पूजन आयोजित करने से रोका गया, जिससे तनाव बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ता ने नारायणपुर इलाके में 'यज्ञ' आयोजित करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया।
05 Aug, 20 : 07:38 PM
बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा के तेजतर्रार सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कहा कि धर्म को स्थापित रखने के लिए राज्य सत्ता का नियंत्रण हिंदुओं के हाथ में होना बेहद अनिवार्य है। सूर्या ने लगातार कई ट्वीट करके यह बात तब कही जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सूर्या ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय हिन्दुओं, सबसे महत्वपूर्ण पाठ यह है कि धर्म को स्थापित रखने के लिए राज्य सत्ता का नियंत्रण हिंदुओं के हाथ में होना अनिवार्य है।’’ उन्होंने कहा कि जब हमने राज्य पर नियंत्रण नहीं रखा हमने अपने मंदिर खो दिए। जब हमने इसे हासिल किया, इसे दोबारा बनाया। भाजपा युवा प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव सूर्या ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री नरेन्द्र मोदी को वर्ष 2014 में 282 (सीट) और 2019 में 303 (सीट) ने आज यह संभव कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि भारत का टिके रहना सनातन धर्म के टिके रहने से जुड़ा है। सूर्या ने कहा कि श्री अरविंदो ने अपने उत्तरपाड़ा भाषण में कहा था ‘‘ सनातम धर्म राष्ट्रवाद है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘लेकिन इसका अर्थ क्या है? जय श्रीराम के साथ पुरोहितों ने भारत माता की जय के भी नारे लगाए - यही धार्मिक राष्ट्रवाद है।’’ उन्होंने एक और ट्वीट में कहा,‘‘अगर धर्म टिका रहेगा तभी भारत टिका रहेगा।’’
05 Aug, 20 : 07:24 PM
शिवसेना ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन से पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे का सपना ‘‘साकार’’ हुआ है। वहीं, उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इसे ‘‘खुशी का मौका करार दिया।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया। भाजपा की पूर्व में सहयोगी पार्टी रही शिवसेना राम जन्मभूमि आंदोलन की प्रबल समर्थक रही है। उसने भव्य मंदिर निर्माण लिए लंबे समय से प्रतीक्षित शिलान्यास कार्यक्रम पर देश की जनता को बधाई दी। राकांपा ने इस कार्यक्रम को सभी के लिए ‘‘खुशी का पल’’ बताया और कहा कि भगवान राम भारतवासियों के आराध्य हैं। शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘सभी हिंदुओं की भावना के प्रतीक भगवान राम के मंदिर का आज भूमि पूजन हुआ। यह हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के सपनों के साकार होने और हम सब के लिए खुशी का दिन है।’’ आदित्य ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। जय श्रीराम। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बाला साहेब का सपना साकार हुआ।’’ इससे पहले दिन में राकांपा के प्रदेश प्रमुख एवं मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगली जिले में हमेशा भगवान राम के मंदिर में पूजा करते हैं। पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर के लिए भूमि पूजन आज अयोध्या में हो रहा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। हम हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रभु श्रीराम के मंदिर में भक्ति भाव से पूजा करते हैं।’’
05 Aug, 20 : 07:23 PM
पश्चिम बंगाल में बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के दिन लॉगू पूर्ण लॉकडाउन मिठाई की दुकानों के लिए झटके की तरह रहा क्योंकि उन्हें नियमों के तहत ऑर्डर रद्द कर दुकानों को बंद करना पड़ा। हुगली जिले के रिशरा इलाके स्थित मशहूर मिठाई की दुकान फेलू मोदक को विशेष ‘संदेश’ मिठाई बनाने का ऑर्डर मिला था, लेकिन राज्य सरकार द्वारा हफ्ते में लॉकडाउन लागू करने की अधिसूचना जारी किए जाने और पांच अगस्त को इसमें कोई ढील न मिलने के कारण अंतिम समय में इस ऑर्डर को रद्द करना पड़ा। दशकों पुरानी मिठाई की एक दुकान के मालिक अमिताभ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें राम मंदिर भूमि पूजन थीम पर तरह-तरह की मिठाइयां बनाने का ऑर्डर मिला था। ग्राहकों को उम्मीद थी कि सरकार लॉकडाउन की तरीख में बदलाव करेगी, लेकिन जब यह स्पष्ट हो गया कि ऐसा नहीं होगा तो उन्होंने ऑर्डर रद्द कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी दुकान ने सामजिक और धार्मिक अवसरों जैसे फीफा विश्व कप और यहां तक कि राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार लोकप्रिय मिठाइयां बनाई हैं। उन्होंने गर्व से कहा, ‘‘हमारी बनाई गईं मिठाइयां दिल्ली में वाजपेयी जी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी), आडवाणी जी (वयोवृद्ध भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी) तक के लिए ले जाई गईं और हमें बताया कि गया कि उन्हें हमारी मिठाइयां बहुत पसंद आईं।’’ उत्तर भारतीय मिठाइयों के लोकप्रिय ब्रांड भीखाराम चांदमल के एक दुकान प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से राम मंदिर की आधारशिला रखने का जश्न मनाने के लिए मिठाइयों की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
05 Aug, 20 : 07:09 PM
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के अवसर पर यहां बुधवार को टीवी सेंटर इलाके में पूजा करने के लिये एकत्र हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरसात में लिया। दोपहर के वक्त मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। सिडको पुलिस थाना के निरीक्षक अशोक गिरि ने बताया कि मनसे के जिला प्रमुख सुहास दशरथे सहित पार्टी के कम से कम सात कार्यकर्ता अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह को मनाने के लिये यहां पूजा-पाठ करने को लेकर एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ घंटे के लिये हिरासत में ले लिया गया क्योंकि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एकत्र होने की अनुमति नहीं है।
05 Aug, 20 : 07:09 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखने के अवसर को हर भारतीय के लिए खुशी का मौका और ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आधारशिला रखने के साथ, भगवान राम के करोड़ों भक्तों का सपना सच हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। भारत की सर्वोच्च अदालत ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। इस अवसर पर ट्वीट करते हुए खट्टर ने कहा, "यह सुखद क्षण हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक है।" इस अवसर पर खट्टर ने लोगों से अपने घरों के आंगन में दीपक जलाने और भाईचारे का संदेश देने का आग्रह किया। उन्होंने "सियावर रामचंद्र की जय" और "जय श्री राम" जैसे ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए लोगों ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया। विज ने ट्वीट किया, "500 साल का इंतजार खत्म हो गया है। सैकड़ों साल की मेहनत का फल मिला है। इस मौके पर हर भारतीय को बधाई।" इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने एक ट्वीट में कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है। बिश्नोई ने कहा, "सभी देशवासियों को बधाई।" हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने एक ट्वीट में कहा कि भगवान राम का चरित्र मानवता के लिए एक आदर्श है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर दुनियाभर में रहने वाले सभी भारतीयों और रामभक्तों को हार्दिक बधाई दी।
05 Aug, 20 : 06:31 PM
भगवान राम को 'इमाम ए हिन्द' मानने वाले कुछ मुस्लिम श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम को प्रत्यक्ष रूप से देखना चाहते थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से उनके मन की मुराद पूरी न हो सकी और उन्हें यह पूरा आयोजन अपने घर पर टेलीविजन पर देखना पड़ा। इनमें से अधिकतर का कहना है कि जैसे ही कोविड महामारी समाप्त होगी, वे अयोध्या जाएंगे और भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 'कारसेवा' करेंगे। मुस्लिमों की संस्था ‘सुन्नी सोशल फोरम’ के अध्यक्ष राजा रईस ने पीटीआई-भाषा से बुधवार को कहा, '' हम कारसेवक हैं और भगवान राम को 'इमाम ए हिन्द' मानते हैं। आज हम लोगों के लिए खुशियां मनाने का दिन है, इसलिए हम ढोल और हारमोनियम बजाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है, श्रीराम हमारे पैगम्बर है और यह सच है कि हमारे पुरखे हिन्दू थे। इसीलिए देश के मुसलमान काफी प्रसन्न हैं।'' रईस ने कहा, ''जैसे ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना सुनिश्चित हो गया, दुनियाभर का मुस्लिम समाज 'दोषमुक्त' हो गया। हमारे संगठन के लोगों ने भूमिपूजन के आयोजन को टीवी पर सीधे प्रसारण के जरिए देखा, इसके अलावा हम लोगों ने दीये भी जलाए।'' राम मंदिर आंदोलन को हिंदू-मुसलमानों के बीच संघर्ष बताने वालों पर करारा प्रहार करते हुए लखनऊ के सन्नी अब्बास ने कहा, ''भूमिपूजन उन लोगों के गाल पर करारा तमाचा है जो राम मंदिर आंदोलन को हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाते थे। अधिकतर मुसलमानों का मानना है कि राम मंदिर हिन्दुओं की भावना का प्रतीक है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। अब राम मंदिर दोनों समुदायों के बीच भाईचारे की एक मिसाल बनेगा।'' बरेली के जमीर रजा का मानना है कि पांच अगस्त का यह शुभ दिन काफी प्रयासों के बाद आया है। उन्होंने कहा, ''काफी प्रयासों के बाद आज यह दिन आया है। मेरा मानना है कि यह हम लोगों के लिए दोहरी ईद की खुशी है।'' कानपुर की शन्नो खान का कहना है, ''जब कोविड-19 महामारी समाप्त हो जाएगी और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तब मैं अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ वहां जाऊंगी और कारसेवा में भागीदारी करूंगी।''
05 Aug, 20 : 06:26 PM
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने जाने के साथ ही विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने बुधवार को कहा कि इस निर्माण कार्य के अगले तीन साल के भीतर पूरा हो जाने की उम्मीद है। कोकजे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास से दुनियाभर के हिंदुओं में उत्साह है। केंद्र सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के गठन के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया जिस सुगम तरीके से आगे बढ़ रही है, वह अद्भुत है।" मध्य प्रदेश और राजस्थान के उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अयोध्या में राम मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा।" कोकजे ने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण विहिप के उसी मॉडल में मामूली बदलाव के साथ किया जाएगा जिसके तहत पिछले तीन दशक से पत्थर तराशे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "राम मंदिर को भव्य स्वरूप देने के लिए हमारे मॉडल में थोड़ा बदलाव किया गया है। हमने दो मंजिलों के लिए पहले से पत्थर तराशकर रखे हैं जिनका इस्तेमाल मंदिर निर्माण में किया जाएगा।" गौरतलब है कि विहिप, राम मंदिर आंदोलन की अगुवा रही है। इस संगठन ने राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में वर्ष 1990 में अयोध्या में इस देवालय के निर्माण के लिए पत्थरों को तराशना शुरू किया था। हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कोकजे ने आरोप लगाया कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति के कारण अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की योजना लगातार पिछड़ती चली गई। उन्होंने कहा, "देश के बदले माहौल में अब कांग्रेस के नेता एक और राजनीतिक दांव चलते हुए खुद को हिंदुओं का हितैषी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।"
05 Aug, 20 : 06:23 PM
भूमि पूजन के हर पल को आंखों में बसाना चाह रहे लोगों की भीड़ के बीच भौतिक दूरी जैसी कोई चीज नजर नहीं आई। अनेक लोग अपने—अपने की घर की छतों पर भी खड़े नजर आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब हनुमानगढ़ी पहुंचे तो उनके काफिले की गाड़ियों को देखकर उत्साहित लोगों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। श्रृंगार हाट स्थित सर्राफा की दुकान पर टीवी पर कार्यक्रम देख रही 60 वर्षीय शांति ने बताया कि वह इस ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण की गवाह बनकर बेहद खुश हैं। ऐसा पल किसी व्यक्ति के जीवन में एक ही बार आता है। बेहद भावुक हुए महेन्द्र यादव ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का बेहद महत्वपूर्ण लम्हा है। अगर मौका मिला तो वह अपने नाती—पोतों को आज के दिन के बारे में बताएंगे। भाषण के दौरान मोदी ने जब 'सियावर रामचंद्र की जय' का आह्वान किया तो श्रृंगार हाट में मौजूद लोगों ने जयघोष किया और शंख बजाया। मगर जैसे ही प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया, पूरा मजमा खामोश होकर उनकी बात सुनने लगा। उनमें से कई लोगों ने उनके भाषण की अपने मोबाइल फोन में रिकार्डिंग शुरू कर दी। प्रधानमंत्री ने जब चौपाई पढ़ी तो लोगों ने भी उसे दोहराया। श्रृंगार हाट में सर्राफा कारोबारी शिव दयाल सोनी ने कहा, ''मेरी दुकान पर पहली बार ऐसे लोगों की भीड़ जुटी जो कोई आभूषण खरीदने नहीं आए थे। आज कोई ग्राहक नहीं आया, बल्कि केवल श्रद्धालु जुटे।'' इस मौके पर कुछ दुकानदार लोगों के बीच लड्डू बांटते नजर आए। इनमें से एक सावित्री सोनी ने कहा, ''मुझे इस क्षण पर बहुत गौरव का अनुभव हो रहा है। लोग मेरी दुकान पर सिर्फ टीवी देखने आ रहे हैं, मगर मुझे बुरा नहीं लग रहा है बल्कि इससे मुझे बेहद संतोष हो रहा है। आज मुझे रामायण धारावाहिक के प्रसारण के वक्त का माहौल याद आ रहा है, जब लोग मुहल्ले के किसी एक घर में टीवी पर रामायण देखने के लिए जुटते थे।'' भूमि पूजन के प्रति उत्साहित लोगों ने अपने घरों की बाल्कनी, बरामदों और छतों पर भगवान राम और हनुमान की तस्वीरों के साथ भगवा झंडे भी फहराए।
05 Aug, 20 : 06:22 PM
अयोध्या में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल रूपी पहरे में राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान हनुमानगढ़ी के पास का श्रृंगार हाट इलाका बेहद गहमागहमी भरा रहा। यहां दुकानदारों, आम लोगों, सुरक्षाकर्मियों और यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी राम जन्मभूमि पर होने रहे अनुष्ठान का साक्षी बनने के लिए जगह मिली। अयोध्या में उमड़ा हुजूम भूमि पूजन के पलों का गवाह बनने के लिए बेताब था लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे और कोविड-19 को लेकर लागू प्रोटोकॉल के मद्देनजर चुनिंदा लोगों को ही कार्यक्रम स्थल पर जाने की इजाजत थी। मीडिया को भी काफी दूर रोक दिया गया था। ऐसे में श्रंगार हाट स्थित सर्राफा की दुकानों पर लगे टेलीविजन सेट ने लोगों को खासी राहत दी। इन दुकानों पर खड़े होकर लोगों ने कार्यक्रम देखा। इनमें मीडियाकर्मी भी शामिल थे। जैसे ही एक समाचार चैनल के एंकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या आगमन की खबर सुनाई, भास्कर सिंह नामक उत्साही व्यक्ति ने शंख बजाया और आसपास खड़े लोगों ने 'जय श्रीराम' का नारा लगाना शुरू कर दिया।
05 Aug, 20 : 05:47 PM
‘रामायण’ धारावाहिक के कलाकार अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन पर खुशी प्रकट करते हुए इसे देश के लिये ‘‘एक पवित्र अवसर’’ बताया । गोविल (62) ने 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाई थी। गोविल ने भूमि पूजन के अवसर पर ट्विटर पर अपनी खुशी प्रकट करते हुए कहा, ‘‘इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।’’ वहीं, इस लोकप्रिय धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका (55) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाल कर कहा कि ‘‘राम मंदिर भूमि पूजन सभी भारतीयों के लिये गर्व का विषय है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘घर वापसी और 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान के वापस आने का स्वागत करती हूं...राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर सभी को बधाई। ‘ज्योत से ज्योत जलाते चलो, राम का नाम जपते चलो’। अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस अवसर पर एक भक्ति गीत पोस्ट किया, जो भगवान राम को समर्पित है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘राम जन्म भूमि पूजन के लिये आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं। जय श्रीराम। ’’
05 Aug, 20 : 05:37 PM
सेवानिवृत्त शिक्षक और भाजपा के वयोवृद्ध नेता सुभाष सालकर ने कहा कि वह मरने से पहले कम से कम एक बार अयोध्या जाना चाहेंगे। सालकर छह दिसंबर, 1992 को बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराये जाने वाले दिन अयोध्या में मौजूद थे। वह गोवा से गये करीब 750 कारसेवकों में शामिल थे। सालकर (71) याद करते हैं कि उस समूह में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक और पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर भी शामिल थे। सालकर ने कहा, ‘‘अगर कोविड-19 की पाबंदियां नहीं होतीं तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या जाकर समारोह देखता।’’ उन्होंने बताया, ‘‘हम 1992 में सात दिन तक वहां रुके थे। मुझे याद है कि एक दिन पर्रिकर समेत हम सभी लालकृष्ण आडवाणी, साध्वी रितंभरा और अन्य के भाषण सुनकर एक पंडाल में सोये थे।’’ गोवा में भाजपा की कोर टीम का हिस्सा रहे सालकर ने उक्त घटना के दो साल बाद 1994 में राज्य विधानसभा में चार सीटें जीतने के साथ भाजपा की उपस्थिति दर्ज होते देखी थी।
05 Aug, 20 : 05:35 PM
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक धार्मिक मामले से कहीं अधिक है और यह उच्चतम मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना का अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम के आचरण और मूल्य भारत की चेतना के मूल तत्व हैं, जो सभी तरह के विभाजन और बाधाओं से ऊपर हैं। ये आज भी प्रासंगिक हैं। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के अवसर पर एक फेसबुक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सत्य, नैतिकता और आदर्शों के उन उच्चतम मानवीय मूल्यों का पुन: राज्याभिषेक है, जो ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम’’ (भगवान राम) ने अपने जीवन के दौरान स्थापित किए थे। उन्होंने लिखा, ‘‘अयोध्या के राजा के रूप में राम ने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। उनका आचरण और मूल्य भारत की चेतना के मूल तत्व हैं।’’ नायडू और उनकी पत्नी उषा ने इस अवसर पर बुधवार को उपराष्ट्रपति भवन में रामायण का पाठ भी किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नायडू ने समारोह पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि राम मंदिर मातृभूमि के लोकाचार का स्मरण कराना जारी रखेगा, जो बगैर किसी भेदभाव के सर्वाभौम रूप से व्याप्त है।
05 Aug, 20 : 05:34 PM
यह पुरानी मांग थी कि वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस ने हम सब ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। भगवान राम मानवता, करुणा, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। भगवान राम को कभी सीमित नहीं रखा जा सकता। राजनीति और आस्था अलग हैं, अलग ही रहनी चाहिए :आनंद शर्मा, कांग्रेस
05 Aug, 20 : 05:14 PM
Delhi: Vice President M Venkaiah Naidu watched the live telecast of 'Bhoomi Poojan' of #RamTemple today and offered prayers with his family at his residence. pic.twitter.com/FvtMStiSTN
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 05:13 PM
मथुरा के छाता विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं दुग्ध विकास, पशुपालन एवं मत्स्य विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन से श्रीकृष्ण की नगरी का गहरा नाता है। अब जब अयोध्या में भूमि पूजन किया गया है तो यहां भी खुशी होना स्वाभाविक है। यदि इन दिनों कोरोना जैसी महामारी का संकट नहीं होता, तो मथुरा से हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचते। वृन्दावन में श्रीमद्भागवत मंदिर एवं श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा पिछले तीन में दीपदान के लिए 11 हजार दीपों का वितरण किया गया। राधाकुण्ड में राधाकुण्ड एवं श्यामकुण्ड के चारों ओर 5,100 दीपकों से सजावट की गई। पूरा माहौल ऐसा प्रतीत हुआ जैसे कि दीवाली मनाई जा रही हो। वात्सल्य ग्राम के जनसम्पर्क अधिकारी उमाशंकर राही ने बताया कि साध्वी ऋतम्भरा राम मंदिर भूमि पूजन में गिरिराज तलहटी की रज के साथ ब्रज के 12 वनों की रज और कुसुम सरोवर, चंद्र सरोवर, मानसरोवर, पावन सरोवर आदि पांच सरोवरों का जल लेकर अयोध्या पहुंची हैं जो राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंप दिए गए हैं।
05 Aug, 20 : 05:13 PM
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर मथुरा के लोगों ने भी खुशी मनाई। इस मौके पर पूरे जनपद में हाई अलर्ट रहा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन किए जाने को लेकर मथुरा में पूरी तरह हाई अलर्ट रहा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे पूर्व ही जिले की सीमाओं को सील कर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी थी। शहर और देहात में सभी संदिग्ध एवं संवेदनशील स्थानों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीएसी और आरएएफ को लगाया गया। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने जिले में पूरी तरह से शांति बने रहने तथा किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि न पाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह सतर्कता लगातार बनी रहेगी और जनपद को किसी भी अप्रिय घटना से बचाए रखने के लिए अभियान पूरी सजगता के साथ जारी रहेगा। दूसरी ओर, ब्रजवासियों ने इस अवसर पर घर-घर उल्लास मनाया गया और घरों में दीपक जलाए। मिठाई बांटी गई और छतों पर भगवा ध्वज फहराए गए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्थित ठा. केशवदेव मंदिर में भगवान के श्रीराम के रूप में दर्शन कराए गए। पूरे कृष्ण जन्मस्थान परिसर में विशेष साज-सज्जा, लाइटिंग की गई। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
05 Aug, 20 : 04:58 PM
कांचीपुरम में कांची कामकोटि पीठ ने सोने और चांदी के सिक्के तथा कामाक्षी मंदिर से पवित्र मिट्टी को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल के लिए भेजा है। कांची कामकोटि पीठ के 70 वें आचार्य श्री विजयेंद्र सरस्वती स्वामी ने बताया कि एकाम्बरनाथ स्वामी, कामाक्षी और भगवान विष्णु के अन्य मंदिरों से जमा की गयी मिट्टी को उड़ान से भूमि पूजन के पहले ही अयोध्या भेज दिया गया। सदियों पुराने मठ के प्रमुख ने एक बयान में कहा है कि अपने पूर्ववर्ती और गुरु श्री जयेंद्र तथा चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती के आशीर्वाद के साथ दो ईंटें भी भेजी गयी हैं। श्री विजयेंद्र सरस्वती ने कहा, ‘‘श्री जयेंद्र सरस्वती (69 वें आचार्य) और कांची मठ का अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर के साथ बहुत करीबी संबंध रहा है। यह ईश्वर की इच्छा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आचार्य ने विभिन्न समूहों से बात कर अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए कई बार प्रयास किए। उनकी इच्छा थी कि जल्द मंदिर बने ।’’ विजयेंद्र सरस्वती ने कहा, ‘‘संयोग से अयोध्या में भूमि पूजन और श्री जयेंद्र का जयंती समारोह पांच अगस्त को ही रहा है। यह श्री राम के प्रति श्री जयेंद्र की भक्ति और समर्पण को दिखाता है।’’ मठ के सूत्रों के मुताबिक कांची पीठ अयोध्या में राम मंदिर के लिए जयेंद्र सरस्वती की भूमिका पर दो भाषाओं (तमिल और अंग्रेजी) में किताब लाने का विचार बना रही है।
05 Aug, 20 : 04:58 PM
नड्डा ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के उपरांत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया गया और ये गर्व का विषय है कि समाज के सभी वर्गों ने इस निर्णय को सहर्ष स्वीकारा। उन्होंने कहा, ‘‘श्री राम जी की सिखाई मर्यादा का अनुसरण कर सम्पूर्ण देश ने अनूठी मिसाल दिखाई।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने आज अयोध्या में भूमि पूजन कर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित कई साधु-संत मौजूद थे।
05 Aug, 20 : 04:57 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किए जाने को ‘‘ऐतिहासिक’’ अवसर करार देते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि यह पल सभी को आनंदित और गौरवान्वित करने वाला है। नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर प्रधानमंत्री और संत समाज के साथ सभी देशवासियों को बधाई दी और राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में अपना जीवन खपा देने वालों को नमन भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्याजी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मंगल अवसर पर सभी पूज्य संतों के चरणों में नमन करता हूं और समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। यह ऐतिहासिक पल सभी को आनंदित व गौरवान्वित करने वाला है।’’ प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए नड्डा ने कहा कि उन्होंने जन भावनाओं एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के प्रति संकल्प को आज भूमि पूजन एवं शिलान्यास के माध्यम से साकार किया। उन्होंने संत समाज के लोगों के साथ मंदिर आंदोलन के लिए संघर्ष करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी आभार जताया। नड्डा ने कहा, ‘‘मैं वंदन करता हूं सभी विचार परिवार के उन सभी सदस्यों का जो वर्षों तक अनवरत इस संकल्प के लिए संघर्ष करते रहे। मैं अभिनंदन करता हू, सभी राम भक्तों का जिनकी आस्था ने आज मूर्त रूप लिया।’’
05 Aug, 20 : 04:57 PM
अयोध्या: राम मंदिर शिलान्यास के उत्सव पर सरयू नदी के तट के दृश्य। एक श्रद्धालु ने बताया, "राम पूरे भारत के ही नहीं समूचे विश्व के हैं। मैंने पढ़ा है कि थाईलैंड के राजा अपने नाम के आगे राम प्रथम, राम द्वितीय लगाते हैं और मलेशिया के मुसलमान राम लीला खेलते हैं।" pic.twitter.com/cuQx8xN8Sm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 04:56 PM
अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर राजस्थान के कई हिस्सों में पूजा पाठ का अयोजन किया गया तथा राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस ऐतिहासिक दिन बताते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रार्थना की कि भगवान राम का मंदिर हमारे देश में एकता और भाईचारे का प्रतीक बने। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के अवसर पर राज्य के कई शहरों में विशेष पूजा पाठ हुआ। अजमेर और अलवर में अखंड रामायण के पाठ का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने अपने संदेश में इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि हमारा स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आज इस ऐतिहासिक दिन पर मैं प्रार्थना करता हूं कि लोग इस मंदिर को सांस्कृतिक एकता की दृष्टि से, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दृष्टि से और वसुधैव कुटुबंकम के प्रतीक की दृष्टि से अनुभव करेंगे और मंदिर से उस प्रकार की प्रेरणा प्राप्त होगी ऐसा मेरा निश्चित विश्वास है। हमारा स्वप्न साकार हो रहा है।’’ विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने अपने संदेश में कहा,‘‘ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,' भगवान राम का मंदिर हमारे देश में एकता और भाईचारे का प्रतीक बने।'
05 Aug, 20 : 04:42 PM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि भगवान श्री राम भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं और राम मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी । लोकसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा, " भगवान श्रीराम भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश में प्रभु श्री राम के प्रति गहरी आस्था व निष्ठा है।" बिरला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इस विषय पर सौहार्दपूर्ण निर्णय दिया। उसी निर्णय के प्रकाश में आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक लंबे समय से इस मुहूर्त हेतु प्रतीक्षारत थे। मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही देश में दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का आभास हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा "मंदिर के निर्माण में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों का सहयोग प्राप्त होने का समाचार सुखद है। राम मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी।"
05 Aug, 20 : 04:42 PM
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के साथ ही कई वर्षों का संघर्ष पूरा हो गया और इस दिन को इतिहास की किताबों में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण की शुरुआत से साबित होता है कि भाजपा हमेशा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रूपाणी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ जय श्री राम! पांच अगस्त 21वीं सदी में इतिहास की किताबों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। पांच दशक, 500 साल की तपस्या और संघर्ष आज राम लला के मंदिर के भूमि पूजन के साथ पूरा हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह नारा- ‘कसम राम की खाते हैं कि अयोध्या में मंदिर जरूर बनाएंगे’ - आज साकार हो गया है। पूरे देश में दीपावली जैसा उत्सव है। इस मंदिर के निर्माण के लिए कार सेवा में कई गुजरातियों ने योगदान दिया है। ’’
05 Aug, 20 : 04:42 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ के शिलान्यास को ‘‘ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि इस घटना ने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक ‘‘स्वर्णिम अध्याय’’ लिखा है जो एक नए युग की शुरुआत है। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है। उन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि मोदी सरकार भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी। शाह ने कहा, ‘‘आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है।’’ इस अवसर पर राम मंदिर निर्माण के लिए त्याग करने वाले सभी ‘‘राम भक्तों’’ के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह सदियों से दुनियाभर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है।
05 Aug, 20 : 04:41 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास होने पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे प्रत्येक भारतीय की ‘‘पुरानी आकांक्षा पूरी होगी।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘भारतीयों की इस पुरानी आकांक्षा को पूरा करने वाले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ऐतिहासिक शिलान्यास पर भारत के लोगों को हार्दिक बधाइयां। भगवान श्रीराम का धर्म का सार्वभौम संदेश ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर का पथ प्रदर्शित करने वाला है।’’
05 Aug, 20 : 04:41 PM
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य के आरंभ को ‘रामत्व’ की स्थापना की शुरुआत करार देते हुए बुधवार को कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के वास्ते सभी को देश से दरिद्रता, अस्वस्थता, विषमता, अशिक्षा एवं बेरोजगारी को मिटाने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने देशवासियों एवं रामभक्तों को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। कुमार ने अपने बयान में कहा, ‘‘ लगभग पांच शताब्दियों के सतत संघर्ष, बलिदानों तथा सात दशकों की कानूनी लड़ाई के बाद आई इस शुभ-घड़ी को देखकर हम सभी आज भावविह्वल हैं। यह सब भगवत कृपा, पूज्य संतों-महापुरुषों के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन के अतिरिक्त विश्वभर के रामभक्तों के पुरुषार्थ के कारण ही सम्भव हो सका है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों व जीवन चरित को जन-जन में उतारना होगा जिससे भारत में रामत्व की पुनर्स्थापना हो सके।’’ विहिप कार्याध्यक्ष ने कहा, ‘‘अब हमें पृथ्वी पर रामत्व की स्थापना के लिए अग्रसर होकर देश से दरिद्रता, अस्वस्थता, विषमता, अशिक्षा एवं रोजगारी को मिटाकर सबको रोटी, कपड़ा और मकान के साथ शिक्षा व रोजगार उपलबध कराने के लिए जुटना होगा।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। राम मंदिर का निर्माण भाजपा के घोषणापत्र में शामिल रहा है और पिछले तीन दशकों से यह मुद्दा उसकी राजनीति के केंद्र में था ।
05 Aug, 20 : 04:31 PM
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राम मंदिर का इस्तेमाल ‘राजनीतिक मोहरे’ और ‘सत्ता तक पहुंचने की सीढ़ी’ के रूप में किया गया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ भारतवासी के रूप में हमें अयोध्या में निर्माण के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका इस्तेमाल राजनीतिक मोहरे और सत्ता की सीढ़ी की तरह किया जो कि हमारे लिए खराब क्षणों में से एक था।’’ कुमारस्वामी ने राम जन्मभूमि पूजन के मौके पर ट्वीट करते हुए किसी भी पार्टी का नाम लिए बगैर यह ट्वीट किया। जद(एस) नेता ने कहा कि मंदिर को राम के आदर्शों को दिखाने वाले सौहार्द्र का प्रतीक रहने दें। इसके साथ ही स्वार्थ को खत्म करें और इसे सभी का मंगल करने दें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर बनने के भारत के करोड़ों लोगों के सपने के पूरा होने का समय आ गया है और मंदिर को राम के सिद्धांतों का प्रतीक बनने दें जो कि सभी लोगों के दिलो-दिमाग में हैं।
05 Aug, 20 : 04:06 PM
The 500-year old wait is finally over. The construction of #RamTemple has started. The decades-old hard work has paid off. I congratulate every Indian: Anil Vij, Haryana health minister pic.twitter.com/9s0yrVE2T4
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 04:02 PM
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को दिल्ली के मंदिरों को रंग-बिरंगे प्रकाश और भगवा झंडों से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए। छतरपुर मंदिर के प्रशासक किशोर चावला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सुबह की पूजा संपन्न होते ही करीब छह बजे मंदिर में आना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन घंटे से लगातार पूजा चल रही है। ‘राम दरबार’ सजाया गया है। ‘शिला’ की प्रतिकृति बनाई गई है और अन्य सामग्री के साथ इसे अयोध्या भेजा जाएगा।’’ मंदिर प्रशासक ने कहा कि 32 पंडितों ने भजनों और ढोलकों एवं डफलियों की थाप के बीच विशेष पूजा की। चावला ने बताया कि कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण सीमित लोगों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई। छतरपुर निवासी 57 वर्षीय अलंकार यादव ने कहा, ‘‘यह सपना साकार होने जैसा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह दिन देखने का मौका मिला।’’ बारिश के बीच मंदिर में ‘राम लला’ के दर्शन करने आई अनुकृति बंसल ने कहा, ‘‘मैं इसे टेलीविजन पर देख सकती थी, लेकिन मैंने यहां आकर सुंदरकांड का पाठ करने का फैसला किया।’’ करोल बाग के झंडेवालान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने सुबह पांच बजे ही पहुंचना शुरू कर दिया। मंदिर के प्रबंधक विनोद गांधी ने बताया कि पूरे परिसर को रंग बिरंगे प्रकाश से सजाया गया है और पिछले 24 घंटे से रामायण का पाठ जारी है। पूजा के बाद मंदिर कर्मी प्रसाद वितरित करेंगे। मंदिर के कर्मियों ने बताया कि शाम को मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और पटाखे चलाए जाएंगे।
05 Aug, 20 : 04:02 PM
कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को कहा कि भगवान राम मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं और वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट किया, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। ’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राम करुणा हैं। वह कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वह कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर भूमिपूजन की शुभकामनाएं। आशा है कि त्याग, कर्तव्य, करुणा, उदारता, एकता, बंधुत्व, सद्भाव, सदाचार के मूल्य जीवन पथ का आदर्श बनेंगे। जय सिया राम।’’ गौरतलब है कि अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।
05 Aug, 20 : 03:47 PM
दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन अपने निवास पर मिठाई बांटते हुए। #RamMandirpic.twitter.com/EwrPdciKQr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 03:47 PM
श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास के समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में अपने घर पर परिवार के साथ भगवान श्री राम की पूजा की। #RamMandirpic.twitter.com/43jsA9WMSt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 03:47 PM
आज पूरा देश और विश्व के अनेक लोग आज बहुत खुश हैं, क्योंकि 500 साल से जो विवाद चल रहा था वो शांतिपूर्ण ढंग से कैसे समाप्त किया जा सकता है, इसका उदाहरण आज भारत ने पेश किया है। श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास आज हुआ है :केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
05 Aug, 20 : 03:47 PM
With foundation laying of #RamMandir, India has shown how the 500-year-old dispute has been resolved peacefully: Union Minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/jqXmCNj45h
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 03:43 PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब-जब मानवता ने राम को माना है, तब-तब विकास हुआ है और जब-जब यह भटकी है, विनाश के रास्ते खुले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सभी की भावनाओं का ध्यान रखना है। हमें सबके साथ से, सबके विश्वास से, सबका विकास करना है।’’ अपने संबोधन से पहले, प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण की आधारशिला से संबंधित एक पट्टिका का अनावरण किया और इस मौके पर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ से संबंधित विशेष डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में ‘सियापति रामचंद्र’ का जयकारा लगाया। पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने प्रधानमंत्री ने इससे पहले भूमि पूजन कर राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और फिर राम जन्मभूमि क्षेत्र पहुंचकर भगवान राम को दंडवत प्रणाम किया और पारिजात का पौधा लगाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद थे।
05 Aug, 20 : 03:42 PM
‘‘श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए चले आंदोलन के समय कई-कई पीढ़ियों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था। गुलामी के कालखंड में कोई ऐसा समय नहीं था जब आजादी के लिए आंदोलन न चला हो, देश का कोई भूभाग ऐसा नहीं था जहां आजादी के लिए बलिदान न दिया गया हो। उन्होंने कहा, ‘‘15 अगस्त का दिन लाखों बलिदानों का प्रतीक है, स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। ठीक उसी तरह राम मंदिर के लिए कई सदियों तक कई पीढ़ियों ने लगातार प्रयास किया और आज का यह दिन उसी तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है।’’ मोदी ने कहा कि राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। उन्होंने कहा, ‘‘जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राम मंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सबको आज 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से नमन करता हूं।’’ मोदी ने कहा कि श्रीराम ने सामाजिक समरसता को अपने शासन की आधारशिला बनाया था। उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम ने हमें कर्तव्य पालन की सीख दी है। अपने कर्तव्यों को कैसे निभाएं, इसकी सीख दी है। उन्होंने हमें विरोध से निकलकर, बोध और शोध का मार्ग दिखाया है। हमें आपसी प्रेम और भाईचारे के जोड़ से राम मंदिर की इन शिलाओं को जोड़ना है।’’
05 Aug, 20 : 03:42 PM
मोदी ने कहा कि ‘‘राम सबके हैं, सब में हैं’’ और उनकी यही सर्वव्यापकता भारत की विविधता में एकता का जीवन चरित्र है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीराम के नाम की तरह ही अयोध्या में बनने वाला भव्य राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक होगा। मोदी ने कहा, ‘‘राम का मंदिर भारतीय संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा। ये मंदिर करोड़ों-करोड़ों लोगों की सामूहिक शक्ति का भी प्रतीक बनेगा। यहां निर्मित होने वाला राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक होगा, अनंतकाल तक पूरी मानवता को प्रेरणा देगा और मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए कि इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन ‘‘राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं।’’
05 Aug, 20 : 03:42 PM
‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक समारोह को संबोधित किया और इसकी शुरुआत ‘‘सियावर रामचंद्र की जय’’ के उद्घोष से की। उन्होंने कहा कि यह उद्घोष सिर्फ राम की नगरी में ही नहीं, बल्कि इसकी गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। उन्होंने सभी देशवासियों को और विश्व में फैले करोड़ों राम भक्तों को इस ‘‘पवित्र’’ अवसर पर ‘‘कोटि कोटि’’ बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे ‘‘हमारे रामलला’’ के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से राम जन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है।’’
05 Aug, 20 : 03:42 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां भूमि पूजन कर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास किया और कहा कि राम मंदिर राष्ट्रीय एकता व भावना का प्रतीक है तथा इससे समूचे अयोध्या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। राम मंदिर को भारतीय संस्कृति की ‘‘समृद्ध विरासत’’ का द्योतक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। यह न सिर्फ आने वाली पीढ़ियों को आस्था और संकल्प की, बल्कि अनंतकाल तक पूरी मानवता को प्रेरणा देगा। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता दिवस लाखों बलिदानों और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है, उसी तरह राम मंदिर का निर्माण कई पीढ़ियों के अखंड तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है।
05 Aug, 20 : 03:41 PM
रेत पर शानदार कृतियां उकेरने वाले बलिया के सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए रेत पर मंदिर की आकृति उकेरी है। बलिया जिले के राजा का गांव खरौनी के रहने वाले रूपेश ने कहा कि तकरीबन 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को लेकर भावनाएं प्रदर्शन करने के लिए रेत पर राम मंदिर की आकृति तैयार की है। सैंड आर्टिस्ट रूपेश ने पिछले दिनों वैश्विक महामारी कोविड—19 के दौरान अपने घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद के जन्मदिन पर उनकी आकृति तैयार कर वाहवाही बटोरी थी। सूद ने ट्वीट कर रूपेश से मुलाकात का वायदा किया था।
05 Aug, 20 : 03:40 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पता और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आधारशिला रखे जाने के अवसर पर लोगों को बुधवार को शुभकामनाएं दीं। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘सदियों बाद अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक होगा।’’ उन्होंने कहा कि कई साधुओं, संतों और श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण का सपना साकार करने के लिए कुर्बानी दी और यह सपना जल्द ही पूरा होगा। येदियुरप्पा ने कहा कि लोगों ने मंदिर का निर्माण देखने के लिए किए संघर्ष में कई मुश्किलों का सामना किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्रियों डॉ. सी एन अश्वत्थ नारायण, गोविंद करजोल, लक्ष्मण सावदी, मंत्रियों एस सुरेश कुमार, रमेश जरकीहोली और अन्य लोगों ने भी बधाई दी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। उच्चतम न्यायालय ने दशकों पुराने मुद्दे का पिछले साल समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।
05 Aug, 20 : 03:32 PM
अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को कहा कि इस काम के बाद देश में राम राज्य की प्राचीन अवधारणा के साकार होने की शुरूआत होगी। महाजन ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का सीधा प्रसारण देखा। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "कई लोगों की जन्म-जन्म की तपस्या के बाद अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर उनके मंदिर के निर्माण की शुरूआत हुई है। इससे दुनिया भर के लोगों में आनंद और तृप्ति का भाव है।" वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "हम सभी लोग राम राज्य की कल्पना बार-बार करते हैं। अब कहीं न कहीं उसकी शुरूआत होगी क्योंकि हरेक व्यक्ति के मन में इसके प्रति भाव बढ़ते जा रहे हैं।" इससे पहले, राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में स्थानीय भाजपा कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी की गयी और पार्टी के उल्लासित कायकर्ताओं ने भगवान राम की खूब जय-जयकार की।
05 Aug, 20 : 03:28 PM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि भगवान राम के मंदिर का निर्माण न्यायप्रक्रिया के अनुरूप तथा जनसाधारण के उत्साह व सामाजिक सौहार्द के संबल से हो रहा है और यह आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ राम-मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर सभी को बधाई! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर का निर्माण न्यायप्रक्रिया के अनुरूप तथा जनसाधारण के उत्साह व सामाजिक सौहार्द के संबल से हो रहा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि मंदिर परिसर, रामराज्य के आदर्शों पर आधारित आधुनिक भारत का प्रतीक बनेगा।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। राम मंदिर का निर्माण भाजपा के घोषणापत्र में शामिल रहा है और पिछले तीन दशकों से यह मुद्दा उसकी राजनीति के केंद्र में था । उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। भूमि पूजन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे।
05 Aug, 20 : 03:02 PM
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। आज प्रधानमंत्री और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ:गृह मंत्री https://t.co/QaVHTRyOHQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 02:41 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के मद्देनजर धार्मिक नगरी अयोध्या में बुधवार को हर ओर अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और सुनिश्चित किया गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात सभी 300 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित ना हों । अयोध्या की ओर जा रही सभी सड़कें सील कर दी गयी थीं जबकि आवारा पशुओं को कार्यक्रम स्थल से दूर रखने के लिए नगर निगम के 500 कार्यकर्ता तैनात किये गये थे । राम जन्मभूमि परिसर घनी आबादी के बीच में है इसलिए सभी घरों और आसपास के मंदिरों की छतों पर एसपीजी के कमांडो और शार्प शूटर तैनात किये गये थे । अयोध्या के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने पीटीआई—भाषा को बताया कि जिले की सीमाएं सील थीं । अयोध्या के आसपास के जिलों की नेपाल से लगने वाली सीमाएं भी सील कर दी गयीं थी और वहां भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी थी । कुमार ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सड़कों पर लगभग 100 चेक पोस्ट बनायी गयी थीं । जिले को 'नो फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया था । सरयू नदी के आसपास भी सुरक्षा बल तैनात किये गये थे । कोरोना संक्रमण की जांच में नेगेटिव पाये गये 300 युवा पुलिसकर्मियों को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात किया गया था । प्रधानमंत्री ने यहां राम मंदिर का भूमि पूजन किया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए ।
05 Aug, 20 : 02:41 PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर विविधता में एकता की अपील की। बनर्जी ने ट्वीट किया कि देशवासियों को सदियों पुरानी विरासत को अंतिम सांस तक बरकरार रखना चाहिये। उन्होंने लिखा, ''हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में हैं भाई-भाई! मेरा भारत महान, महान हमारा हिंदुस्तान। हमारे देश को विविधता में एकता की सदियों पुरानी विरासत को सदैव बरकरार रखना चाहिये और हमें अंतिम सांस तक इसकी रक्षा करनी है।''
05 Aug, 20 : 02:40 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास करने के बाद कहा कि राम मंदिर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है तथा इससे समूचे अयोध्या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता दिवस लाखों बलिदानों और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है, उसी तरह राम मंदिर का निर्माण कई पीढ़ियों के अखंड तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है। मोदी ने कहा कि यह मंदिर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा तथा करोड़ों लोगों की सामूहिक शक्ति का भी प्रतीक बनेगा। यह आने वाली पीढ़ियों को आस्था और संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। इससे समूचे अयोध्या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक समारोह को संबोधित किया और इसकी शुरुआत ‘‘सियावर रामचंद्र की जय’’ के उद्घोष से की।
05 Aug, 20 : 02:07 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के लिए आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समस्त रामभक्तों की ओर से 'राम राम' की है । योगी ने ट्वीट किया, ''प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।।'' उन्होंने कहा, ''श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्री रामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम!'' मुख्यमंत्री योगी ने एक अन्य ट्वीट में चौपाई कही, ''जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।'' उन्होंने कहा, ''प्रिय राम भक्तो, आपका अभिनंदन, आपको बधाई ... जय श्री राम!'' मोदी के अयोध्या पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी वहां पहुंच चुके हैं और सभी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात कर रहे हैं ।
05 Aug, 20 : 01:57 PM
#WATCH live: PM Narendra Modi in Ayodhya for #RamTemple foundation stone laying ceremony. https://t.co/yo5LpodbSz
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 01:57 PM
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के बाद बुधवार को कहा कि भगवान राम मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं और वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। ’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राम करुणा हैं। वह कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वह कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।’’ गौरतलब है कि अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।
05 Aug, 20 : 01:56 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बुधवार को देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''भूमि पूजन के मौक़े पर पूरे देश को बधाई। भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और ग़रीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्री राम! जय बजरंग बली!
05 Aug, 20 : 01:46 PM
शिवसेना ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का भूमि पूजन होने से पार्टी संस्थापक बाल ठाकरे का सपना ‘‘साकार’’ हुआ। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस कार्यक्रम को एक ‘‘खुशी का पल’’ बताया और कहा कि भगवान राम सभी भारतीयों के भगवान हैं। राज्यसभा में शिवसेना के सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया, ‘‘बाला साहेब का सपना साकार।’’ राज्य राकांपा प्रमुख एवं मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगली जिले में हमेशा भगवान राम के मंदिर में पूजा करते हैं। पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर का भूमि पूजन आज अयोध्या में हो रहा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है। हम हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रभु श्रीराम के मंदिर में भक्ति भाव से पूजा करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमेशा भारतीयों के देवता रहेंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार को श्री राम मंदिर की आधारशिला रखी।
05 Aug, 20 : 01:08 PM
5 शताब्दियों का संकल्प पूरा हुआ। अवधपुरी को लेकर जो सपना हम सबने देखा था वह पूरा हुआ है: सीएम योगी आदित्यनाथ
05 Aug, 20 : 12:54 PM
अयोध्या: राम मंदिर के लिए भूमिपूजन का समापन हुआ।
Ayodhya: #RamTemple 'Bhoomi Pujan' concludes.
— ANI (@ANI) August 5, 2020
Stage event to follow shortly. PM Modi, RSS chief Mohan Bhagwat, UP CM Yogi Adityanath, Governor Anandiben Patel & President of Ram Mandir Trust Nitya Gopal Das will be on stage for the event. #Ayodhyapic.twitter.com/cFCUHkN637
05 Aug, 20 : 12:34 PM
अयोध्या में भूमिपूजन
अयोध्या में भूमिपूजन का कार्यक्रम जारी है। पीएम मोदी के साथ-साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, आरएसएस चीफ मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
#WATCH: Priest at #RamTemple 'Bhoomi Pujan' says, "Nine bricks are kept here... these were sent by devotees of Lord Ram from around the world in 1989. There are 2 lakh 75 thousand such bricks out of which 100 bricks with 'Jai Shri Ram' engraving have been taken."#Ayodhyapic.twitter.com/Qk5VWNsPV3
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 12:07 PM
रामलला के दर्शन
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पीएम ने रामलला को शष्टांग प्रणाम किया।
#Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi offers prayers to Ram Lalla, performs 'sashtang pranam' (prostration) at Ram Janmabhoomi site. pic.twitter.com/XA5Pg5Xed8
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 11:51 AM
हनुमानगढ़ी में पीएम मोदी की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। ये 10वीं सदी का मंदिर है। इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
#Ayodhya: As per tradition, Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Hanuman Garhi Temple before proceeding to Ram Janmabhoomi site. UP CM Yogi Adityanath also accompanying him.
— ANI (@ANI) August 5, 2020
Before 'Bhoomi Pujan', PM will plant a Parijat (night-flowering jasmine) sapling. pic.twitter.com/xjARmjWFf9
05 Aug, 20 : 11:35 AM
पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उनकी आगवानी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। पीएम मोदी पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचेंगे और फिर वहां पूजा-अर्चना के बाद राम जन्मभूमि स्थान पहुंचेंगे।
#WATCH LIVE via ANI FB: PM Narendra Modi in Ayodhya for #RamTemple foundation stone laying ceremony. https://t.co/s6NjZ0Ry3Qpic.twitter.com/sQo3bC4xHw
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 11:11 AM
मोहन भागवत राम जन्मभूमि स्थान पहुंचे
अयोध्या: आएसएस के चीफ मोहन भागवत भूमिपूजन के लिए राम जन्मभूमि स्थान पहुंचे।
Ayodhya: Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Chief Mohan Bhagwat at the Ram Janambhoomi site for 'Bhoomi Poojan'#RamMandirpic.twitter.com/2r0NUwj66J
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 10:58 AM
उमा भारती पहुंची राम जन्मभूमि स्थान
उमा भारती राम जन्मभूमि स्थान पहुंची हैं। हालांकि इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि वे अयोध्या में होंगी लेकिन कोरोना के कारण पूजन के समय जन्मभूमि स्थान नहीं पहुंचेंगी। उमा ने कहा- अयोध्या ने सभी को एक दिया है। अब ये देश पूरी दुनिया में अपना माछा ऊंचा कर कहेगा कि यहां कोई भेद भाव नहीं है।
#Ayodhya ne sabhi ko ek kar diya hai....Ab yeh desh poori duniya mein apna matha uncha utha kar kahega ki yahan koi bhed-bhav nahi hai: BJP leader Uma Bharti at Ram Janambhoomi site pic.twitter.com/NfRLqu2flD
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 10:47 AM
शिवराज सिंह चौहान को मिली अस्पताल से छुट्टी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे कोरोना संक्रमित होने के बाद 25 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें अगले 7 दिनों तक आइशोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan discharged from Bhopal's Chirayu Hospital after recovering from #COVID19.
— ANI (@ANI) August 5, 2020
He had tested positive for the disease on 25th July. The hospital has advised him to isolate himself at home and self monitor his health for a further 7 days. pic.twitter.com/quacfT4f3g
05 Aug, 20 : 10:44 AM
पहली बार राम मंदिर के लिए आरएसएस ने 1959 में पेश किया था प्रस्ताव
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक खासे उत्साहित हैं. वैसे भी संघ ने राम जन्मभूमि के लिए हुए संघर्ष में अहम भूमिका का निर्वाह किया है. 1959 में पहली बार संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में राम मंदिर के संदर्भ में प्रस्ताव पेश हुआ था. क्या है इतिहास..यहां पढ़िए पूरी स्टोरी
05 Aug, 20 : 10:43 AM
लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच चुके हैं। यहां से वे एक चॉपर के जरिए अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
05 Aug, 20 : 09:56 AM
महाराष्ट्र: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर में कार्यालय के बाहर बनाई गई रंगोली
Maharashtra: Rangoli decoration outside Rashtriya Swayamsevak Sangh's office in Nagpur #RamTemplepic.twitter.com/GmDPhOOCDm
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:36 AM
पीएम मोदी अयोध्या के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। वे सबसे पहले लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद एक विशेष चॉपर से वे अयोध्या में लैंड करेंगे।
PM @narendramodi leaves for Ayodhya. pic.twitter.com/gIPyz7HCJJ
— PMO India (@PMOIndia) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:23 AM
भूमि पूजन से पहले सामने आईं रामलला की तस्वीरें
पीएम मोदी हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद रामलला की भी पूजा करेंगे। इसके बाद भूमिपूजन का कार्यक्रम शुरू होगा।
Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi will offer prayers to 'Ram Lalla' at Ram Janmabhoomi, today. It will be followed by the ground-breaking ceremony. #RamTemplepic.twitter.com/qcC15z6wNb
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 09:04 AM
अमेरिका में दिखी राम मंदिर को लेकर खुशी
अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोग वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल के बाहर पहुंचे और राम मंदिर निर्माण की शुरुआत होने पर खुशी जताई है।
USA: Members of the Indian community gathered outside the Capitol Hill in Washington DC to celebrate the foundation laying ceremony of #RamTemple in #Ayodhyapic.twitter.com/NofEWuM3E5
— ANI (@ANI) August 5, 2020
05 Aug, 20 : 08:43 AM
हनुमानगढ़ी मंदिर सबसे पहले जाएंगे पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश: अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पाल किया जाएगा। इसके लिए तैयारी यहां पूरी कर ली गई है। पीएम मोदी राम मंदिर के लिए भूमिपूजन से पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा करेंगे।
Uttar Pradesh: Security and #COVID19 protocol to be followed at #Ayodhya's Hanuman Garhi temple.
— ANI (@ANI) August 5, 2020
Prime Minister Modi will offer prayers at the temple, ahead of foundation laying ceremony of #RamTemple. pic.twitter.com/ktoIwoONLw
05 Aug, 20 : 08:41 AM
आज का दिन ऐतिहासिक: बाबा रामदेव
अयोध्या पहुंचे बाबा रामदेव मे कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है। ये दिन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मुझे भरोसा है कि राम मंदिर के निर्माण के साथ भारत में राम राज्य की भी स्थापना होगी।
Today is a historic day. This day will be remembered for long. I am confident that with construction of Ram Temple, 'Ram Rajya' will be established in India: Yog Guru Ramdev at Hanuman Garhi temple in #Ayodhyapic.twitter.com/ftYeZ0s5LY
— ANI UP (@ANINewsUP) August 5, 2020