Aaj ki Taja Khabar: बिहार में सबसे बड़ी पार्टी राजद, भाजपा दूसरे और जदयू तीसरे स्थान पर
By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2020 01:36 IST2020-11-03T06:37:38+5:302020-11-11T01:36:51+5:30

Bihar Election Result Live Update: बिहार में किसकी बनेगी सरकार, हर अपडेट
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जारी वोटों की गिनती में एनडीए फिलहाल रुझानों में बहुमत के पार हो गई है। इस बीच चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा अपडेट दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के फाइनल नतीजों में कुछ देरी हो सकती है।
वहीं, अभी दोपहर 3.45 बजे के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी राज्य में 75 सीटों पर आगे है और सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती नजर आ रही है। एनडीए का हिस्सा रही जेडीयू 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
दूसरी ओर महागठबंधन ने भी रुझानों में 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। आरजेडी 63 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस ने 20 सीटों पर बढ़त बनाई है जबकि लेफ्ट पार्टियां भी 17 सीटों पर आगे चल रही हैं। बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर फिलहाल और इंतजार करना होगा। बिहार चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए 10 नवंबर के इस Live Blog के साथ आप बने रह सकते हैं।
11 Nov, 20 : 01:33 AM
बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन के बल पर भाजपा करीब दो दशक के बाद राजग में जदयू को पीछे छोड़ वरिष्ठ सहयोगी बनी है। ऐसा लगता है कि भाजपा राज्य में अंतत: अपने सहयोगियों की परछाई से बाहर निकल पाई है लेकिन गठबंधन के नए गणित को देखें तो 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले राजग का मत प्रतिशत घटा है। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (लोजपा समेत) को 40 में से 39 सीटें और 53 फीसदी से अधिक मत मिले थे। बिहार चुनावों में लोजपा अकेले उतरी तथा उसे छह फीसदी से भी कम मत मिले। हालांकि अब हम और वीआईपी राजग का हिस्सा बन गए। निर्वाचन आयोग के ताजे आंकड़ों के मुताबिक राजग (भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी) का सम्मिलित मत प्रतिशत 40 फीसद से कम है। वहीं राजद नीत महागठबंधन को करीब 37 फीसदी मत मिले। लोकसभा चुनाव में जदयू का मत प्रतिशत 21.81 था जबकि विधानसभा चुनाव में महज 15 फीसदी रहा। भाजपा का मत प्रतिशत आम चुनाव में 23.58 फीसदी था और विधानसभा चुनाव में करीब 20 फीसदी रहा।
11 Nov, 20 : 01:20 AM
#BiharElections: Results declared for 229 seats out of the total 243.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
NDA wins 116 seats (BJP 68, JDU 40, VIP 4, HAM 4)
Mahagathbandhan wins 105 seats (RJD 71, Congress 18, Left 16)
AIMIM wins 5, BSP wins 1, LJP wins 1 & Independent wins 1 pic.twitter.com/px52ecQuw3
11 Nov, 20 : 01:12 AM
Results in 223 seats have been declared, 20 constituencies are left. VVPAT of 5 booths that are to be taken up for counting, those exercises are going. We hope these will be completed soon: Deputy Election Commissioner Chandrabhushan Kumar #BiharElectionResults2020pic.twitter.com/d8YdMWvUk3
— ANI (@ANI) November 10, 2020
11 Nov, 20 : 01:10 AM
RJD will certainly blame EVMs for their electoral loss: Sushil Modi
— ANI Digital (@ani_digital) November 10, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/6pr6fuvzaXpic.twitter.com/Lg7NwQbhsg
11 Nov, 20 : 01:03 AM
#MadhyaPradesh by-polls: BJP wins 17 seats and leads on 2 out of the total 28 seats in fray. Congress wins 8 seats and leads on 1. pic.twitter.com/UBiS77za3p
— ANI (@ANI) November 10, 2020
11 Nov, 20 : 12:48 AM
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के नतीजों पर कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना भरोसा फिर से जताया है; यह उनकी जीत है। मुझे गर्व है कि लोजपा सत्ता के लिए झुकी नहीं, हमारा मत प्रतिशत बढ़ा है और इससे हमें भविष्य में लाभ होगा।
11 Nov, 20 : 12:47 AM
I have to make only one request to our friends in the opposition. We are dignified in our victory, let them show some grace in their defeat. That is the essence of democracy: Union Minister Ravi Shankar Prasad #BiharElectionResults2020https://t.co/LABCZy18jA
— ANI (@ANI) November 10, 2020
11 Nov, 20 : 12:24 AM
I thank all brothers and sisters of the state from the bottom of my heart for once again choosing development, progress and good governance in Bihar: Home Minister and BJP leader Amit Shah. #BiharElectionResults2020pic.twitter.com/qDSJoEFnGg
— ANI (@ANI) November 10, 2020
11 Nov, 20 : 12:23 AM
Bihar: RJD leader Tej Pratap Yadav reaches the residence of former Chief Minister Rabri Devi in Patna.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Tej Pratap Yadav has won the Hasanpur Assembly Constituency. #BiharElectionResults2020pic.twitter.com/hdXPw5IIf4
11 Nov, 20 : 12:20 AM
Bihar: RJD leader Tej Pratap Yadav reaches the residence of former Chief Minister Rabri Devi in Patna.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Tej Pratap Yadav has won the Hasanpur Assembly Constituency. #BiharElectionResults2020pic.twitter.com/hdXPw5IIf4
11 Nov, 20 : 12:19 AM
#BiharElections: Results declared for 203 seats out of the total 243.
— ANI (@ANI) November 10, 2020
NDA wins 102 seats (BJP 60, JDU 34, VIP 4, HAM 4)
Mahagathbandhan wins 93 seats (RJD 64, Congress 16, Left 13)
AIMIM wins 5, BSP wins 1, & Independent wins 1 pic.twitter.com/EOxTxZhe3q
10 Nov, 20 : 11:48 PM
उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भाजपा पर विश्वास जताने के लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। ये नतीजे दिखाते हैं कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तेजी से अग्रसर है। उपचुनाव के नतीजे यूपी सरकार के प्रयासों को और ऊर्जा देंगे:PM https://t.co/FzgEWtrhgn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 11:47 PM
मध्य प्रदेश की जनता ने आज राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित कर दी है। बीजेपी पर पुन:विश्वास और आशीर्वाद के लिए मैं मध्य प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। इन परिणामों के बाद शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी:PM pic.twitter.com/JtNkwniYBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 11:40 PM
हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं क्योंकि NDA तथा RJD के बीच इतना अंतर है कि इसमें अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।इनका(RJD)एक ही एजेंडा है जीते तो ठीक और अगर नहीं जीते तो चीटिंग का आरोप लगाते हैं:RJD द्वारा EVM पर आरोप लगाने पर संजय जायसवाल,BJP #BiharElectionResultspic.twitter.com/Xt33kEVC13
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 11:40 PM
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कथित रूप से मतगणना को प्रभावित करने के मुद्दे को उठाने के लिए राजद और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचा। pic.twitter.com/bx77D7yEj0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 11:39 PM
इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी (फाइल तस्वीर) 16034 वोटों से जीते।#BiharElectionResults2020pic.twitter.com/iLjqKVkioH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 10:47 PM
बिहार विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस करीब 20 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है और इस तरह से वह महाठबंधन में कमजोर कड़ी दिखाई देती है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के हिस्से में बहुत ही मुश्किल सीटें आई थीं और ‘भाजपा एवं ओवैसी के गठबंधन’ से भी उसको नुकसान हुआ है। कांग्रेस के सहयोगी राजद और वाम दलों से उसके प्रदर्शन की तुलना करें तो कुल उम्मीदवारों के मुकाबले सीटें जीतने की दर के मामले में पार्टी अपने सहयोगियों राजद और वाम दलों से काफी पीछे रह गई है। राजद कुल 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और करीब 75 सीटें जीतता नजर आ रहा है वहीं वाम दल अपने खाते की कुल 29 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस 70 में करीब 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘‘यह कहना उचित नहीं है कि कांग्रेस महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई है। हमारे हिस्से में जो 70 सीटें आई थीं उनमें 67 सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में राजग आगे था।
10 Nov, 20 : 10:46 PM
#BiharElectionResults2020: जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह (फाइल तस्वीर) जीतीं। pic.twitter.com/JnUGoROLAe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 10:44 PM
1 घंटे पहले सोशल मीडिया में एक संदेश मिला था कि किसी एक पार्टी द्वारा 119 सीटें जीतने की बात कही गई है। लेकिन सही स्थिति यह है कि अभी तक कुल 146 सीटों पर जीत दिखाई जा रही है और 97 सीटों पर रूझान दिखाए गए हैं : चंद्र भूषण कुमार, उप चुनाव आयुक्त #BiharElectionResultspic.twitter.com/4xU9tdfUmT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 10:42 PM
मतगणना कुछ चरणों में शेष है। जैसे नतीजे आते रहेंगे आप तक जानकारी पहुंचती रहेगी। आयोग का आदेश है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो हम मध्य रात्रि के आसपास अंतिम अपडेट लेकर दोबारा मिलेंगे : चंद्र भूषण कुमार, उप चुनाव आयुक्त pic.twitter.com/NsbxwPSeSj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 10:22 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 14 घंटे से चल रही वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बढ़त बनाये हुए हैं जहां उसके हिस्से में अभी तक 64 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 50 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 58 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 64 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। रुझान में राजग को 122 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 114 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, राजग के घटक दलों में भाजपा को 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को 24 सीटों, वीआईपी पार्टी को तीन सीटों और जीतन राम मांझी की हम को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।
10 Nov, 20 : 10:13 PM
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को अपनी हार स्वीकार कर ली। कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पूरा प्रयास किया। मैं उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी मतदाताओं का भी आभार मानता हूँ। उम्मीद करता हूँ कि भाजपा की सरकार किसानों के हितों का ध्यान रखेगी, युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा कायम रखेगी।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘प्रदेश के नव निर्माण के हमारे काम को (शिवराज सिंह चौहान वाली भाजपा सरकार) आगे बढ़ायेगी, प्रदेश को विकास व प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। हम जनादेश को स्वीकार करके विपक्ष का दायित्व निभाएंगे। प्रदेश हित और जनता के हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे, संघर्षरत रहेंगे।’’ कमलनाथ ने कहा, ‘‘इन परिणामों की हम समीक्षा करेंगे।’’
10 Nov, 20 : 10:00 PM
#BiharElections: कुल 243 में से 103 सीटों के परिणाम घोषित।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
NDA की 54 सीटों (BJP 32, JDU 19, VIP 2, HAM 1) पर जीत और 69 सीटों पर बढ़त।
महागठबंधन की 44 सीटों (RJD-29, कांग्रेस-7, Left-8) पर जीत 69 सीटों पर बढ़त।
AIMIM की 3 सीटों पर जीत, 2 पर आगे। बसपा और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीती pic.twitter.com/43TZ59hMM0
10 Nov, 20 : 09:44 PM
#BiharElectionResults2020: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में 09:00 बजे तक मतगणना राउंड (पूर्ण और लंबित) की स्थिति की जानकारी दी। pic.twitter.com/hkdpVgcvl9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 09:32 PM
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन अपने सहयोगी जनता दल (युनाईटेड) के मुकाबले शानदार रहा है और उसकी अपेक्षा वह कम से कम 30 सीटें अधिक जीतने की ओर बढ़ रही है। दोनों दल पिछले दो दशकों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सहयोगी रहे हैं और यह पहला मौका है जब भाजपा इस गठबंधन में वरिष्ठ सहयोगी के रूप में उभरी है। निर्वाचन आयोग के रात लगभग आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 74 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। 18 सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं और 56 सीटों पर उन्हें बढ़त हासिल है। भले ही राज्य में राजग की सरकार बन जाए और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं लेकिन यह परिवर्तन बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में सत्ता के समीकरण को बदलने की क्षमता रखता है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजग और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला जारी है। राजग 122 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाला महागठबंधन भी 113 सीटों पर आगे है।
10 Nov, 20 : 09:25 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पिछले करीब 12 घंटे से चल वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 29 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 28 सीटें मिली हैं। रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है। चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग 95 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 84 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती की रफ्तार कुछ धीमी है। रुझान में राजग को 124 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के आंकड़े से दो सीटें अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, राजग के घटक दलों में भाजपा को 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को 10 सीटों, वीआईपी पार्टी को दो सीटों और जीतन राम मांझी की हम को एक पर जीत हासिल हुई है। रुझान के अनुसार, भाजपा 58 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 33 सीटों, हम दो सीटों और वीआईपी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में अब तक 18 सीटें गई हैं और वह 57 पर बढ़त बनाये हुए हैं।
10 Nov, 20 : 09:23 PM
#BiharElection2020: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 22, आरजेडी ने 20 और जेडी(यू) ने 13, कांग्रेस ने 7,VIP ने 2, CPI(M-L) ने 5 सीट और AIMIM,CPI, CPI (M),HAM(S) और निर्दलीय ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज़ की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
126 सीटों पर NDA ,110 सीटों पर महागठबंधन,5 सीटों पर AIMIM, 1 सीट पर BSP आगे हैं। pic.twitter.com/1HQAeGH0Fv
10 Nov, 20 : 09:14 PM
#WATCH दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़ते हुए जश्न मनाया। pic.twitter.com/7uaGALH3If
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 09:09 PM
गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए सभी आठ विधानसभा सीटों पर मंगलवार को जीत दर्ज की। इन आठों सीटों पर तीन नवम्बर को उपचुनाव कराया गया था। इन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 111 पहुंच गई है। चुनाव परिणाम से निराश कांग्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी से इस्तीफा देकर पाला बदलने वालों को जनता सबक सिखाएगी। गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और इनमें से पांच ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और मंगलवार को जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह जडेजा ने अब्दासा सीट से, बृजेश मेर्जा ने मोरबी सीट से, अक्षय पटेल ने कर्जन से, जीतू चौधरी ने कपराद सीट से और जेवी काकड़िया ने धारी सीट से विजय प्राप्त की। इसी तरह भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री किरीट सिंह राणा ने लिम्बडी सीट से, विजय पटेल ने डांग सीट से जबकि गाधड़ा सीट से आत्माराम परमार ने विजय हासिल की।
10 Nov, 20 : 08:32 PM
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी अपनी-अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे हैं। 2017 चुनाव की तरह की सात में छह सीटें भाजपा और एक सीट सपा के हिस्से में आयी है। उपचुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को हुए थे और वोटों की गिनती आज सुबह से शुरू हुई। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत तमाम पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पहुँचकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप चुनाव के परिणाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हुए कहा, ‘‘चुनावी नतीजों ने साबित किया 'मोदी हैं तो मुमकिन है'।’’ उन्होंने जीत के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। योगी ने ट़वीट किया, ‘‘प्रदेश के साथ-साथ देश के भीतर हुए चुनावों के यह सुखद परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक मंच पर भारत को प्रदान की जा रही प्रतिष्ठा और जनहित में किये गये कार्यक्रमों के प्रति जनविश्वास का प्रतीक है।'' मीडिया से बातचीत में योगी ने कहा कि यह परिणाम आने वाले चुनाव का संकेत है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि 2017 में भाजपा के पक्ष में जो जनादेश मिला उसे मतदाताओं ने बनाए रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत दिनों सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरेाप लगाते हुए कहा था कि उपचुनाव में धांधली की गई है।

10 Nov, 20 : 08:30 PM
इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी (फाइल तस्वीर) 16034 वोटों से जीते।#BiharElectionResults2020pic.twitter.com/iLjqKVkioH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 08:30 PM
मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देने के लिए मैं राज्य की जनता का आभारी हूं और विकास,प्रगति,जन सेवा ही हमारा संकल्प रहेगा। नतीजों ने साबित किया है कि गद्दार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया #MadhyaPradeshBypollspic.twitter.com/VPeoWcnFKY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 08:27 PM
भाण्डेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरौनियां ने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को 161 मतों से पराजित किया। सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविन्द सिंह राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी पारूल साहू को 40,991 मतों से हराया। हाटपिपल्या विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को 13,904 मतों से हराया।
10 Nov, 20 : 08:26 PM
#TelanganaByPolls में दुब्बका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी जीती। pic.twitter.com/ziiUHOUib7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 08:12 PM
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता तेजस्वी यादव भाजपा के सतीश कुमार से 27839 वोटों से आगे चल रहे हैं।#BiharElectionResults2020pic.twitter.com/RQ9HtNQ8OK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 07:58 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की। दोनों के बीच बिहार चुनाव परिणामों और रुझानों के बारे में बात हुई। जदयू अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने शाह और कुमार की फोन पर हुई बातचीत के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने हालांकि कहा कि उनके बीच चुनाव परिणामों और रुझानों को लेकर बात हुई। मतगणना के बारे में चुनाव आयोग की ओर से दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक राजग प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन से मामूली अंतर से आगे चल रहा है। कई सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन सहयोगी जदयू से बेहतर रहा है जिससे कुछ हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार कुमार ही बने रहेंगे या फिर भगवा दल से कोई और नेता राज्य में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेगा। शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि दोनों दल चाहे जितनी भी सीटें जीते, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।

10 Nov, 20 : 07:55 PM
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद नेता तेज प्रताप यादव जद(यू) के राज कुमार राय से 21139 वोटों से आगे हैं।#BiharElectionResults2020pic.twitter.com/We02MFusqf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 07:54 PM
बिहार में विधानसभा चुनाव के अब तक आए परिणाम और रूझान साफ संकेत दे रहे हैं कि सत्तारूढ़ जनता दल (युनाईटेड) को खासा नुकसान हो रहा है और इसका कारण बन रही है चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) जो इस बार अकेले दम चुनाव मैदान में थी। हालांकि इसके लिए लोजपा को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ है। निर्वाचन आयोग के शाम 5.30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक लोजपा का खाता खुलता नहीं दिख रहा है और उसे अब तक 5.6 फीसदी वोट मिले हैं। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि लोजपा ने कम से कम 30 सीटों पर जद(यू) को नुकसान पहुंचाया है और उसके हार का कारण बन रही है। जद(यू) को अभी तक चार सीटों पर जीत मिली है जबकि 37 सीटों पर वह आगे है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जद(यू) को 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के सी त्यागी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एक ‘‘साजिश’’ के तहत नीतीश कुमार के खिलाफ ‘‘अपमानजनक अभियान’’ चलाया गया। बगैर किसी का नाम लिए उन्होंने कहा, ‘‘अपने भी शामिल थे और बेगाने भी।’’ उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार ही राजग सरकार का नेतृत्व करेंगे। भाजपा 71 सीटों पर जीत की ओर आगे बढ़ रही है जबकि राजग के दो अन्य सहयोगी दल आठ सीटों पर जीत की ओर अग्रसर थे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजग के खाते में 122 सीटें जाती दिख रही है।
10 Nov, 20 : 07:51 PM
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि बिहार में शाम 5.30 बजे तक 2.7 करोड़ मतों की गिनती कर ली गई। राज्य विधानसभा चुनाव में चार करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह से जारी है। आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने बताया कि रात तक ज्यादातर चुनाव नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी तथा शेष परिणाम देर रात आएंगे। उनसे सवाल किया गया था कि क्या नतीजों की घोषणा बुधवार को सुबह की जाएगी ? बिहार के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि शाम 5.30 बजे तक 2.7 करोड़ मतों की गिनती कर ली गई थी। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों से 1.6 लाख मत पत्र इलेक्ट्रानिक रूप से स्थानांतरित किए गए थे। करीब 52,000 डाक पत्रों का इस्तेमाल 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और दिव्यांगजनों ने किया।
10 Nov, 20 : 07:41 PM
परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद के छोटे लाल राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय को 17293 मतों से पराजित किया। बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से राजद के संजय कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू की सुनीता सिंह चौहान को 13685 मतों से पराजित किया। महराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के हेम नारायण साह को 1976 मतों से पराजित किया। मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से राजद की संगीता कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के निरंजन राम को 12054 मतों से पराजित किया। नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के वीरेंद्र कुमार सिंह को 20121 मतों से पराजित किया। रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पंकज कुमार मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद की मंगिता देवी को 24629 मतों से पराजित किया।
10 Nov, 20 : 07:40 PM
ओडिशा में बालासोर और तीर्तोल विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना में अब भी बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जगतसिंहपुर जिले के तीर्तोल में बीजद के बिजय शंकर दास, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजकिशोर बेहेरा से 27,665 मतों से आगे चल रहे हैं। मतगणना के 18 दौर पूरे होने के बाद, दास को अब तक 60,889 वोट जबकि बेहेरा को 27,665 मत मिले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार हिमांशु भूषण मल्लिक को 15,325 वोट मिले हैं। वहीं, बालासोर में मतणना के 19 दौर पूरे होने के बाद, बीजद उम्मीदवार स्वरूप कुमार दास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी मानस कुमार दत्ता से 7,364 मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक दास को 63,733 जबकि दत्ता को 56,369 मत मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ममता कुंडू 4,027 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बालासोर के भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीर्तोल से बीजद विधायक विष्णु चरण दास के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराए गए। दोनों ही सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।
10 Nov, 20 : 07:31 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के ताजा आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है। राजग अब तक 10 सीटें जीत चुकी है और 113 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच दलों की विपक्षी महागठबंधन नौ सीटें जीत चुकी है और 103 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गणना धीमी रफ्तार से चल रही है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में कुल 7.3 करोड़ मतदाताओं में से 57.09 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और दोपहर दो बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी थी। फिलहाल रुझान में राजग 123 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करती दिख रही है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से एक सीट अधिक है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन 112 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करती दिख रही है। बहरहाल, कई सीटें ऐसी हैं जहां बढ़त का अंतर का 1,000 मतों से कम है, ऐसे में परिणाम किसी के भी पक्ष में जा सकता है।
10 Nov, 20 : 07:29 PM
#झारखंड उपचुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती। झारखंड में दो सीटों के लिए मतदान हुआ था। pic.twitter.com/ekRxtsDOpw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 07:00 PM
#BiharElection2020: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 6, आरजेडी ने 2 और जेडी (यू) ने 2, कांग्रेस ने 1 और विकासशील इंसान पार्टी ने 2, AIMIM ने 1 सीट पर जीत दर्ज़ की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
123 सीटों पर एनडीए ,112 सीटों पर महागठबंधन, 5 सीटों पर AIMIM, 1 सीट पर बसपा, 2 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं। pic.twitter.com/iguUqz65Ee
10 Nov, 20 : 07:00 PM
बिहार में 7737 निर्धारित राउंड में से 4858 पर मतगणना पूरी हो चुकी है। 119 निर्वाचन क्षेत्रों में आधे से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है : आशीष कुंद्रा, उप निर्वाचन आयुक्त #BiharElectionResultspic.twitter.com/psLOdVtXFp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 06:51 PM
गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने मोरबी और करजन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को जीत दर्ज की और विपक्षी कांग्रेस के उम्मीदवारों को इन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा अबडासा सीट पर पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है। मोरबी सीट पर कड़े मुकाबले में भाजपा के बृजेश मेर्जा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयंतीलाल पटेल को 4,649 मतों के अंतर से हराया। मेर्जा को 64,711 वोट मिले, वहीं पटेल के खाते में 60,062 वोट आए। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में मेर्जा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के पांच बार के विधायक कांतिलाल अमृतिया को हराया था। वड़ोदरा जिले के करजन निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व में कांग्रेस में रह चुके भाजपा के अक्षय पटेल ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्तिसिंह जडेजा को 16,425 मतों के अंतर से हराया। पटेल को जहां 76,958 मत मिले, वहीं जडेजा के खाते में 60,533 वोट आए।
10 Nov, 20 : 06:51 PM
चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उमाकांत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अभिषेक रंजन को 13469 मतों से पराजित किया। जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के शहनवाज ने राजद के सरफराज आलम को 7383 मतों से पराजित किया। मांझी विधानसभा क्षेत्र से माकपा के सत्येंद्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह को 25386 मतों से पराजित किया।
10 Nov, 20 : 06:50 PM
परसा से जेडीयू उम्मीदवार और तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय (फाइल तस्वीर) हारे। राजद नेता छोटे लाल 17293 वोटों से जीते। #BiharElectionResultspic.twitter.com/xSzGqbtMva
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 05:33 PM
चुनावी नतीजों से उत्साहित यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारतीय जनता पार्टी ने राज्य (यूपी) में 2017 के अपने प्रदर्शन को 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को दोहराया है। इससे पता चलता है कि बीजेपी आने वाले चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। बीजेपी पर देश की जनता को भरोसा है और इस बात पर जनता ने एक बार फिर से मुहर लगा दी है। एक बार फिर से साबित हो गया कि 'मोदी है तो मुमकिन है।'
In the by-polls, Bharatiya Janata Party has repeated its performance of the 2017 State Assembly and 2019 Lok Sabha elections. This points that BJP will perform well in the upcoming elections also: UP Chief Minister Yogi Adityanath pic.twitter.com/VSaULtiVw5
— ANI UP (@ANINewsUP) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 01:42 PM
बिहार चुनाव पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बताया कि फाइनल नतीजों में देरी हो सकती है। चुनाव आयोग ने बताया है कि अब तक करीब 1 करोड़ से कुछ अधिक वोटों की गिनती हुई है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार कोविड के कारण मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई थी। इससे ईवीएम की संख्या बढ़ी है और पोस्टल बैलेट भी बढ़ा था। इसलिए चुनाव नतीजों में कुछ देरी हो सकती है।
Needless to say that there has been an absolutely glitch-free counting process so far. Slightly more than 1 crore votes have been counted in Bihar which means that there is significant ground to be covered yet: Election Commission of India (ECI)#BiharElectionResultspic.twitter.com/mG13qpFbjJ
— ANI (@ANI) November 10, 2020
10 Nov, 20 : 01:17 PM
चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर एक बजे तक के आधिकारिक रुझान

10 Nov, 20 : 01:12 PM
NDA आगे, महागठबंधन पीछे, नहीं मिली स्पष्ट बहुमत तो कैसे बनेगी सरकार?
बिहार के लिए आज का दिन फैसले का दिन है। सूबे के चुनाव की मतगणना के साथ ही शुरुआती रूझान भी आने लगे हैं। शुरुआती रूझानों की ओर देखा जाये तो तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली महागठबंधन और नीतीश की एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है और खबर लिखे जानें तक किसी को भी स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी भी पार्टी की स्पष्ट बहुमत नहीं आई तो क्या होगा? बता दें कि ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय जनता दल और जेडयू को किसी को किसी ना किसी दल की मदद की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में निर्दलीय दल अहम भूमिका निभा सकते हैं औ अगर कोई पार्टी सरकार नहीं बना पाएगी तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाएगा। लेकिन कौन किसका साथ देता है इसका फैसला भी कुछ घंटे बाद स्पष्ट हो जाएगा
10 Nov, 20 : 01:07 PM
बिहार में रुझानों एनडीए मजबूत स्थिति में
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। पार्टी ने अभी तक 72 सीटों पर बढ़त हासिल की है। वहीं जेडीयू 49 सीटों पर आगे है। महागठबंधन के आरजेडी ने 65 सीटों पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है। हालांकि, कई ऐसी सीटें अभी हैं जहां वोटों का अंतर केवल 100 से 500 के बीच का है।
10 Nov, 20 : 01:02 PM
क्या पुष्म प्रिया चौधरी जीत पाएंगी एक भी सीट, दो सीटों पर आजमा रही हैं भाग्य
बिहार विधानसभा चुनाव में इन पाँच सीटों के नतीजों पर रहेगी सबकी नज़र
10 Nov, 20 : 11:55 AM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर मौजूदा पार्टी विधायक को लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पूरी खबर पढ़े
10 Nov, 20 : 11:44 AM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर मौजूदा पार्टी विधायक को लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। पूरी खबर पढ़े
10 Nov, 20 : 11:37 AM
नगालैंड में भाजपा और कांग्रेस पस्त। किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर निर्दलीय ते यांगसीओह संगतम भाजपा के लिरिमांग संगतम से आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था। पूरी खबर पढ़ें
10 Nov, 20 : 10:42 AM
महगठबंधन से आगे निकला एनडीए
चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार एनडीए 102 सीटों पर आगे है। इसमें बीजेपी 54 और जेडीयू 42 सीटों पर आगे है। विकासशील इंसान पार्टी 5 और हम 1 सीट पर आगे हैं। वहीं, महागठबंधन 88 सीटों पर आगे है। आरजेडी 57, कांग्रेस 17 और लेफ्ट 14 सीट पर आगे है। एलजेपी 4 सीट पर आगे है।
EC trends for 200 of 243 seats: NDA leading on 102 seats - BJP 54, JDU-42, Vikassheel Insaan Party-5, HAM-1
— ANI (@ANI) November 10, 2020
Mahagathbandhan ahead on 88 seats - RJD 57, Congress 17, Left 14
BSP leading on one seat, LJP on 4, while AIMIM is ahead on 2 & independents on 3#BiharElectionResultspic.twitter.com/vxjRaq4nrn
10 Nov, 20 : 10:29 AM
बिहार चुनाव: जेडीयू तीसरे नंबर पर
चुनाव आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी फिलहाल 48 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीयू 34 जबकि आरडेजी 54 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 14 सीटों पर बढ़त है।
10 Nov, 20 : 10:26 AM
बिहार चुनाव: जेडीयू तीसरे नंबर पर
चुनाव आयोग के अनुसार भारतीय जनता पार्टी फिलहाल 48 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीयू 34 जबकि आरडेजी 54 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 14 सीटों पर बढ़त है।

03 Nov, 20 : 10:03 PM
जब दिग्विजय सिंह जी कहें EVM में गड़बड़ी है और पुनः मतदान की जरूरत है। जब वो कहें की प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है तो मान लेना चाहिए कि भाजपा जीत रही है और ये बहाने ढूंढ रहे हैं: म.प्र. के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा pic.twitter.com/VbHY3WflXs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
03 Nov, 20 : 09:24 PM
ये चुनाव सच्चाई और झूठ का था। भाजपा की जो राजनीति है जिस प्रकार उन्होंने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। हमारे मतदाताओं ने ये पूरी बात समझी। मतदान का प्रतिशत वोट डालने के उत्साह को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि 10 तारीख को म.प्र. की आवाज पूरे देश में गूंजेगी: पूर्व म.प्र. CM
03 Nov, 20 : 09:24 PM
भाजपा ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग किया है। भाजपा नेता बिकाऊ थे मतदाता बिकाऊ नहीं है। ये स्पष्ट करता है कि भाजपा बौखलाई हुई है। हमने चुनाव आयोग से मेहगांव और सुमावली में दोबारा मतदान की मांग की है: पूर्व म.प्र. CM कमलनाथ
03 Nov, 20 : 09:23 PM
#WATCH 10 तारीख के बाद सिंधिया जी आरोप लगाएंगे कि हम जो हारे हैं वो भाजपा की वजह से हारे हैं और भाजपा कहेगी कि जहां हम हारे हैं हम सिंधिया जी के कारण हारे हैं: पूर्व म.प्र. मुख्यमंत्री कमलनाथ pic.twitter.com/FNBAFF5pU1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
03 Nov, 20 : 08:39 PM
जनता ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर उप चुनाव में भाग लिया। बंपर वोटिंग हुई है। जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को अपना पवित्र कर्तव्य माना है। कुछ स्थानों पर 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है। जितनी बंपर वोटिंग हुई है उतनी बंपर हमारी जीत होगी: म.प्र. मुख्यमंत्री
03 Nov, 20 : 08:26 PM
People participated in today's by-polls with enthusiasm. Public had overcome the fear of COVID-19 & cast their votes in large numbers. This is the strength of our democracy. There has been a bumper voting, our victory will also be bumper: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/BrPMMnWeYr
— ANI (@ANI) November 3, 2020
03 Nov, 20 : 08:11 PM
राजस्थान: भरतपुर में आरक्षण के विरोध में आंदोलन कर रहे गुर्जर समुदाय के सदस्यों के साथ सरकार के एक प्रतिनिधि ने बैठक की। सरकार के प्रतिनिधि, IAS अधिकारी नीरज पवन ने कहा, "मेरी कोशिश रहेगी कि आपकी मांग सही रूप में सही लोगों तक पहुंचे ताकि उनका सही समाधान निकल पाए।"
03 Nov, 20 : 07:59 PM
Polling percentage recorded at 82.31 % and 45.24% in Sira and Raja Rajeshwari Nagar assembly by-polls, as per Chief Electoral Officer, Karnataka. pic.twitter.com/4rRTYfRKf7
— ANI (@ANI) November 3, 2020
03 Nov, 20 : 07:18 PM
Election Commission announces polling percentage for by-elections in various States
— ANI (@ANI) November 3, 2020
Chhattisgarh: 71.99%
Gujarat: 57.98%
Haryana: 68%
Jharkhand: 62.51%
Karnataka: 51.3%
Madhya Pradesh: 66.37%
Nagaland: 83.69%
Odisha: 68.08%
Telangana: 81.44%
Uttar Pradesh: 51.57% https://t.co/Xaz83WKgLy
03 Nov, 20 : 07:05 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 51.80 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ये 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में में पड़ते हैं|
03 Nov, 20 : 07:05 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 51.99% मतदान हुआ। pic.twitter.com/cB86JgsEbx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
03 Nov, 20 : 06:30 PM
बिहार में माननीय प्रधानमंत्री की सभाओं में जो भीड़ उमड़ी है उसको देखकर और मतदान में लोगों की दिलचस्पी देखकर लग रहा है कि प्रचंड बहुमत से दोबारा यहां NDA की सरकार 2010 के इतिहास को दोहराएगी और नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, BJP
03 Nov, 20 : 06:29 PM
शाम 5 बजे तक उपचुनाव में मतदान:
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
छत्तीसगढ़ - 71.99%
गुजरात- 55.84%
हरियाणा - 61.57%
झारखंड - 62.46%
कर्नाटक- 51.30 %
मध्य प्रदेश - 66.09%
नागालैंड- 83.69%
ओडिशा - 68.08%
तेलंगाना - 81.44%
उत्तर प्रदेश- 51.21%
03 Nov, 20 : 06:28 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 51.99% मतदान हुआ। pic.twitter.com/cB86JgsEbx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
03 Nov, 20 : 06:27 PM
अभिनेता विजय राज (फाइल फोटो) को कल गोंदिया से एक महिला क्रू मेंबर से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज़ किया गया है: अतुल कुलकर्णी, एडिशनल SP गोंदिया
03 Nov, 20 : 06:04 PM
नागालैंड में आज शाम 5 बजे तक 83.69% मतदान हुए। नागालैंड में आज विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।
03 Nov, 20 : 06:03 PM
शाम 5 बजे तक उपचुनाव में मतदान:
बिहार- 51.82% छत्तीसगढ़ - 71.99% गुजरात- 55.84% हरियाणा - 61.57% झारखंड - 62.46% कर्नाटक- 51.30 % मध्य प्रदेश - 66.09% नागालैंड- 83.69% ओडिशा - 68.08% तेलंगाना - 81.44% उत्तर प्रदेश- 51.21%
03 Nov, 20 : 05:20 PM
बिहार: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने आज सुबह भागलपुर के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
03 Nov, 20 : 04:51 PM
प्रति 10 लाख आबादी पर 5991 कोरोना केस हैं। प्रति 10 लाख आबादी पर 89 मृत्यु हैं जो दुनिया के औसत 154 मृत्यु से कम हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण
03 Nov, 20 : 04:31 PM
2000 लैब्स की मदद से लगभग 11 करोड़ 17 लाख कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 92% के करीब है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण
03 Nov, 20 : 04:30 PM
जब से कोरोना शुरू हुआ है तबसे लेकर अब तक कुल पॉजिटिविटी रेट 7.4 है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.4 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.7 है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण
03 Nov, 20 : 04:12 PM
लगभग 17 पोलिंग बूथ से कांग्रेस के पोलिंग अजेंट्स को हटा दिया गया है और बूथ कैप्चर करने की प्रक्रिया चल रही है। हम वहां दोबारा मतदान की मांग करते हैं: दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेता, म.प्र.
03 Nov, 20 : 04:11 PM
सब-इंस्पेक्टर रवींद्र शर्मा बरौनी थाना जिला दतिया जो माननीय गृहमंत्री जी का भानजा दामाद है। वो खुलेआम अपने साथ दूसरी गाड़ी में गुंडा प्रवृति के लोगों को लेकर घूम रहा है और जबरदस्ती वोट डलवा रहा है। उसकी शिकायत हमने माननीय चुनाव आयोग को की है: दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेता, म.प्र.
03 Nov, 20 : 03:59 PM
जब आप सड़क पर भूखे-प्यासे चल रहे थे तब नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी ने आपकी मदद नहीं की। आज यही आपसे हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं। इतनी भी शर्म नहीं है इनमें। जब आपको जरूरत थी तब ये कहां थे? तब ये भारत के सबसे अमीर लोगों का टैक्स माफ कर रहे थे: कटिहार, बिहार में राहुल गांधी
03 Nov, 20 : 03:41 PM
माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी निर्देश हैं उनका पालन हो रहा है। ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो मतदाता है वो ही वोट डाल पाएं: भाजपा उम्मीदवार द्वारा बुर्के की आड़ में हो रहे कथित फर्ज़ी मतदान की शिकायत पर अमरोहा के DM उमेश मिश्र, यूपी
03 Nov, 20 : 03:25 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 40.43% मतदान हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2020
आज बिहार के 17 ज़िलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। pic.twitter.com/RDaMdXdSow
03 Nov, 20 : 02:23 PM
Voter turnout of 42.71% recorded till 1 pm in Madhya Pradesh by-elections.
— ANI (@ANI) November 3, 2020
Polling is being held for 28 seats in the state.
03 Nov, 20 : 02:23 PM
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज से लोगों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू हुईं। यात्री बस की सभी सीटों पर बैठकर यात्रा कर सकेंगे, लेकिन किसी भी यात्री को खड़े होकर सफर करने की अनुमति नहीं होगी। तस्वीरें आनंद विहार से।
03 Nov, 20 : 01:53 PM
बिहार में जिस प्रकार से हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी। एक तरफ महागठबंधन है जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं और दूसरी तरफ ठगबंधन है जिसमें नीतीश कुमार जी और चिराग पासवान हैं: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
03 Nov, 20 : 01:25 PM
झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार कस्बे में पुलिस ने एक दवा दुकान से चार सौ पचास देशी शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दवा दुकानदार से शराब बेचे जाने के बाबत अनुज्ञप्ति पत्र मांगा गया, लेकिन दुकानदार सुनील गुप्ता उसे पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके । उन्होंने बताया कि छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात्रि की गयी। पुलिस ने सुनील गुप्ता को आज अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।
03 Nov, 20 : 01:23 PM
मुद्रा योजना के तहत बिहार में करीब ढाई करोड़ ऋण बिना गारंटी के आवंटित किए जा चुके हैं।इसमे भी करीब पौने 2 करोड़ तो हमारी महिला उद्यमी हैं। 50 लाख से अधिक साथी ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस योजना के तहत ऋण लिया है।बाकी अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं, उनका विस्तार कर रहे हैं: PM मोदी
03 Nov, 20 : 11:12 AM
उपचुनाव : मप्र के सांवेर क्षेत्र में शुरूआती दो घंटे के दौरान 15.30 प्रतिशत मतदान
जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के लिए जारी मतदान के शुरूआती दो घंटों के दौरान 15.30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांवेर क्षेत्र के 380 केंद्रों में सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के शरीर का तापमान जांचा जा रहा है और उन्हें मास्क व दस्ताने बांटे जा रहे हैं।
03 Nov, 20 : 11:12 AM
देश में कोविड-19 के कुल 82.67 लाख मामले, 76,03,121 लोग हुए ठीक
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40 हजार से कम नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 82.67 लाख हो गए। वहीं अभी तक 76 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के 38,310 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,67,623 हो गए। वहीं 490 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,23,097 हो गई।
03 Nov, 20 : 11:11 AM
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक पड़े औसत 7.87 प्रतिशत वोट
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक औसतन 7.87 प्रतिशत वोट पड़े। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा।
03 Nov, 20 : 09:03 AM
मरवाही सीट के लिए मतदान प्रारंभ, आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में
छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान प्रारंभ हो गया। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले में स्थित मरवाही विधानसभा सीट के लिए आज सुबह आठ बजे मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
03 Nov, 20 : 09:03 AM
उपचुनाव: गुजरात की आठ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। कोविड-19 के मद्देनजर अधिकारियों ने काफी तैयारी की है। उन्होंने बताया कि आठ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये मैदान में कुल 81 उम्मीदवार हैं। इन सभी सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 75 हजार है । उन्होंने बताया कि इन सभी सीटों के लिये कुल 3,024 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो सामान्य चुनावों की अपेक्षा अधिक हैं। मतदान केन्द्रों पर एक समय पर 1,000 से अधिक मतदाताओं को आने की अनुमति नहीं होगी।
03 Nov, 20 : 09:03 AM
उपचुनाव: हरियाणा की बरोदा सीट के लिए मतदान शुरू
हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। उपचुनाव में कुल 1.81 लाख मतदाता 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त भी शामिल हैं। कांग्रेस विधायक कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद अप्रैल में बरोदा सीट खाली हो गई थी, जिन्होंने 2009, 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। उपचुनाव के लिए कुल 280 मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनमें से 151 को ‘‘संवेदनशील’’ घोषित किया गया है।
03 Nov, 20 : 09:02 AM
PM मोदी ने की भारी संख्या में मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लोगों से भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की अपील की। बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।’’
03 Nov, 20 : 07:35 AM
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने डाला वोट
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पटना में डाला वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'जनता से अपील करता हूं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने के लिए निकलें।'
I appeal to the people to step out of their homes, cast their vote, maintain social distancing and keep wearing mask: Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi after casting his vote at polling booth no.49 at St Joseph High School in Rajendra Nagar, Patna #BiharElectionspic.twitter.com/iTon66FQsO
— ANI (@ANI) November 3, 2020