लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनावः आतंकी डर से प्रत्याशी नाम ले रहे वापस, 12168 पंचों और 1089 सरपंच पदों पर इलेक्शन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 17, 2020 17:44 IST

4290 सरपंच व 33592 पंच हैं। दिसम्बर 2018 में आखिरी बार चुनाव हुए तो 12209 पदों पर आतंकी खतरे के कारण मतदान ही नहीं हो पाया। अब चुनाव आयोग ने 12168 पंचों व 1089 सरंपचों को चुनने के लिए चुनावों की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे शोपियां में 10 उम्मीदवारों ने पंचायत उप चुनावों के लिए नाम वापसी की भी घोषणा की है।पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद पंचायत हल्कों में गम और खुशी का माहौल जरूर है। पंचायत प्रतिनिधियों की राह आसान नहीं रही। उन्हें हमेशा खतरा महसूस होता रहा।

जम्मूः जैसा डर था वैसा ही परिणाम सामने आने लगा है। आतंकी ‘धमकी’ और ‘खतरे’ के चलते पंचायत उप-चुनावों के लिए मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार नामांकन भी वापस लेने लगे हैं।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इस वापसी को आतंकी खतरे से जोड़ कर नहीं देखा जा रहा है। पर पुलिस कहती है कि पंचायत उप चुनावों के साथ-साथ जिला परिषद के चुनावों पर भी जबरदस्त आतंकी खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के लिए प्रदेश में पंचों व सरपंचों के कुल 37882 पद हैं।

इनमें 4290 सरपंच व 33592 पंच हैं। दिसम्बर 2018 में आखिरी बार चुनाव हुए तो 12209 पदों पर आतंकी खतरे के कारण मतदान ही नहीं हो पाया। अब चुनाव आयोग ने 12168 पंचों व 1089 सरंपचों को चुनने के लिए चुनावों की घोषणा की है। खबरों के मुताबिक, शोपियां में 10 उम्मीदवारों ने पंचायत उप चुनावों के लिए नाम वापसी की भी घोषणा की है। ऐसी खबरें अन्य इलाकों से भी आ रही हैं। प्रशासन कहता है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। पर खबरें कहती हैं की ऐसे इलाकों में आतंकी धमकी के चलते ऐसा देखने को मिल रहा है।

पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद पंचायत हल्कों में गम और खुशी का माहौल जरूर है। कारण स्पष्ट है। आतंकी खतरा अभी तक टला नहीं है। प्रदेश में एक बार 25 सालों तक पंचायत चुनाव जरूर टाले गए थे। दिसम्बर 2018 में अंतिम बार चुनाव हुए थे। पर पंचायत प्रतिनिधियों की राह आसान नहीं रही। उन्हें हमेशा खतरा महसूस होता रहा।

खतरा कितना था इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ष 2018 के बाद 22 पंचों-सरंपचों को मौत के घाट उतारा जा चुका है, उनके द्वारा की जाने वाली सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग पर पुलिस का कहना था कि इतने लोगों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जा सकती। हालांकि मात्र 60 को मुहैया करवाई गई सुरक्षा किसी को भी संतुष्ट नहीं कर पाई।

इतना जरूर था कि इस अरसे में अभी तक करीब 2000 पंच-सरपंच आतंकी धमकियों के कारण त्यागपत्र भी दे चुके हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्रों की घोषणा अखबारों में इश्तहार के माध्यम से की थी। दरअसल दूर-दराज के आतंकवादग्रस्त इलाकों में रहने वाले राजनीतिज्ञों को अक्सर कश्मीर में पिछले 30 सालों में झुकना ही पड़ा है और अब एक बार फिर पचों और सरपंचों को लोकतंत्र का स्तंभ बना खतरे में झोंक दिया गया है। वैसे पुलिस महानिदेशक भी मानते हैं कि पंचायत के साथ साथ जिला परिषद के चुनावों में आतंकी खतरा बहुत बड़ा है। दरअसल जिला परिषद के चुनावों में कई पूर्व मंत्री और विधायक भी किस्मत आजमा रहे हैं और ऐसे में पुलिस के मुताबिक, ये उम्मीदवार आतंकियों के लिए साफ्ट टारगेट हो सकते हैं।

इतना जरूर था कि आतंकियों ने फिलहाल जिला परिषद के चुनावों को लेकर कोई धमकी या चेतावनी जारी नहीं की है। पर पुलिस को डर है कि आतंकी कुछ बड़ा कर सकते हैं, जिससे मृतप्रायः आतंकवाद में नई जान फूंकी जा सके। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इसके लिए जिला परिषद चुनावों में किस्मत आजमा रहे नेता उनके लिए सबसे अधिक साफ्ट टारगेट साबित हो सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानआईएसआईएसगृह मंत्रालयमनोज सिन्हानरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग