लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के लिए अनिवार्य हुआ आधार, जानिए इसके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 19:16 IST

भारतीय जीवन बीमा निगम इस योजना का संचालन करती है। वर्ष 2017- 18 और 2018- 19 के आम बजट में इसकी घोषणा की गई थी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक , " इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को आधार संख्या या फिर आधार सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी देना जरूरी होगा। "

Open in App
ठळक मुद्देयह अधिसूचना आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी , लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम , 2016 के तहत 23 दिसंबर को जारी की गई है।आधार पर छपे क्यूआर कोड के माध्यम से इसे सत्यापित किया जा सकता है। 

सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन योजना ' प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (पीएमवीवीवाई)' के ग्राहकों के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को सालाना आठ प्रतिशत का रिटर्न देती है।

भारतीय जीवन बीमा निगम इस योजना का संचालन करती है। वर्ष 2017- 18 और 2018- 19 के आम बजट में इसकी घोषणा की गई थी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक , " इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को आधार संख्या या फिर आधार सत्यापन की प्रक्रिया की जानकारी देना जरूरी होगा। "

यह अधिसूचना आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी , लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) अधिनियम , 2016 के तहत 23 दिसंबर को जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति जो इस योजना का लाभ लेना चाहता है लेकिन उसके पास आधार संख्या नहीं है या फिर उसने आधार के लिए नामांकन नहीं किया है , उसे " योजना के लिए पंजीकरण से पहले आधार के लिए नामांकन या पंजीकरण करना होगा। "

खराब बॉयोमेट्रिक्स की वजह से यदि आधार के जरिये सत्यापन नहीं हो पाता है तो ऐसे मामलों में वित्तीय सेवा विभाग अपनी कार्यान्वयन एजेंसी के माध्यम से लाभार्थियों के लिए आधार संख्या प्राप्त करने में मदद के लिए प्रावधान करेगा।

इसके अलावा , जिन मामलों में बायोमेट्रिक या आधार ओटीपी या समय आधारित ओटीपी से सत्यापन संभव नहीं है उनमें आधार कार्ड देकर योजना के तहत लाभ लिया जा सकता है। आधार पर छपे क्यूआर कोड के माध्यम से इसे सत्यापित किया जा सकता है। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीएलआईसीआधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया