लाइव न्यूज़ :

आधार विधेयकः ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में हलाला नहीं है लेकिन सरकार में हलाला है

By भाषा | Updated: July 4, 2019 19:07 IST

ओवैसी ने कहा कि ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि निजी इकाइयां सरकारी आंकड़े प्राप्त नहीं कर सकतीं। इसलिए सरकार और निजी इकाइयों के बीच शादी खत्म हो गयी। इसलिए यह हलाला का क्लासिक उदाहरण है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप इसके (हलाला के) खिलाफ हैं।’’ यह विधेयक असंवैधानिक है। यह यहां पारित हो जाएगा लेकिन उच्चतम न्यायालय में इसे चुनौती मिलेगी।

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में आधार संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान इस विधेयक को ‘हलाला का क्लासिक उदाहरण’ बताते हुए कहा कि विधेयक असंवैधानिक है।

ओवैसी ने कहा कि ‘‘उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि निजी इकाइयां सरकारी आंकड़े प्राप्त नहीं कर सकतीं। इसलिए सरकार और निजी इकाइयों के बीच शादी खत्म हो गयी। इसलिए यह हलाला का क्लासिक उदाहरण है।’’

इस पर पीठासीन सभापति मीनाक्षी लेखी ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप इसके (हलाला के) खिलाफ हैं।’’ इस पर ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में हलाला नहीं है लेकिन सरकार में हलाला है। उन्होंने कहा कि ‘‘यह सरकार निजता की रक्षा के बजाय निजी उद्योगों की धुन पर व्यावसायिक लाभ के लिए काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि यह विधेयक असंवैधानिक है। यह यहां पारित हो जाएगा लेकिन उच्चतम न्यायालय में इसे चुनौती मिलेगी। ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘आप यहां एक अपराध करने जा रहे हैं जिसे भावी पीढ़ियां भुगतेंगी।’’ 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअसदुद्दीन ओवैसीआधार कार्डमोदी सरकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं