चलती ट्रेन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म, दो लेडी कांस्टेबल की मदद से संभव हुई डिलीवरी
By धीरज पाल | Published: July 15, 2018 06:50 PM2018-07-15T18:50:41+5:302018-07-15T18:50:41+5:30
मुंबई में चलती हुई ट्रेन में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल विसाखापट्टम एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया।
महाराष्ट्र, 15 जुलाई: मुंबई में चलती हुई ट्रेन में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल विसाखापट्टम एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। इस जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। बताया जा रहा है यह महिला मुंबई के घाटकोपर की निवासी हैं।
A woman travelling in LTT-Visakhapatnam Express gave birth to twins (a girl and a boy) in the train at Kalyan railway station. The woman is a resident of Mumbai's Ghatkopar. #Maharashtrapic.twitter.com/DaTBWLNOxS
— ANI (@ANI) July 15, 2018
दो महिला कॉन्सटेबल ने की मदद
इस पूरे घटना में दो महिला कांसटेबल ने मदद की। जुड़वा बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम शेख सलमा तबस्सुम है। जब वो बच्चों को जन्म देने वाली थी तो दो महिला कांसटेबल नीलम गुप्ता और सुरेखा कदम वहां मौजूद थी। इन दोनों ही लेडी ने ट्रेन में महिला की पूरी मदद की। ये दोनों ही कान्सेबल महिला कल्याण रेलवे स्टेशन पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि महिला और बच्चे पूरी तरह ही सुरक्षित हैं। दोनों को रुखमनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Maharashtra: A woman who gave birth to twins in LTT-Visakhapatnam Express at Kalyan railway station was later shifted to Rukmanibai Hospital. Both the mother and the twins are doing well.
— ANI (@ANI) July 15, 2018