Video:वैलेंटाइन्स डे पर महिलाओं ने किया राहुल का स्वागत, रैली के दौरान गालों पर kiss कर जताया 'प्यार'

By पल्लवी कुमारी | Published: February 14, 2019 03:40 PM2019-02-14T15:40:53+5:302019-02-14T15:42:20+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के पहले गुरुवार (14 फरवरी) को राजस्थान के अजमेर में भी रैली की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत नफरत का नहीं बल्कि प्यार का देश है

A woman kisses Congress President Rahul Gandhi during a rally in Gujarat, see video | Video:वैलेंटाइन्स डे पर महिलाओं ने किया राहुल का स्वागत, रैली के दौरान गालों पर kiss कर जताया 'प्यार'

Video:वैलेंटाइन्स डे पर महिलाओं ने किया राहुल का स्वागत, रैली के दौरान गालों पर kiss कर जताया 'प्यार'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीगुजरात के वलसाड में 14 फरवरी को रैली करने पहुंचे हैं। इस रैली में राहुल गांधी का दमदार स्वागत किया गया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर राहुल गांधी को महिलाएं ने चूमकर उनका अभिवादन किया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि महिलाएं किस तरह राहुल गांधी का ग्रुप में आकर स्वागत कर रही हैं। इसी ग्रुप में से आई एक महिला ने राहुल गांधी के गाल को भी चूमा। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर राहुल गांधी आए दिन कई रैलियां कर रहे हैं। 


राहुल गांधी ने कहा- भारत नफरत का नहीं बल्कि प्यार का देश है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के पहले गुरुवार (14 फरवरी) को राजस्थान के अजमेर में भी रैली की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत नफरत का नहीं बल्कि प्यार का देश है और नफरत को नफरत नहीं बल्कि प्यार ही काट सकता है। उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले मिले तो उनके दिल में मोदी के लिए किसी तरह की नफरत नहीं थी।

यहां कांग्रेस सेवा दल के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल ने आरएसएस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह देश को बांटने तथा नफरत फैलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हम 2019 में इन्हें (भाजपा को) हराएंगे लेकिन उन्हें मिटाएंगे नहीं। 

Web Title: A woman kisses Congress President Rahul Gandhi during a rally in Gujarat, see video