एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों की खुराक दिया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि: मोदी

By भाषा | Published: August 27, 2021 11:14 PM2021-08-27T23:14:22+5:302021-08-27T23:14:22+5:30

A significant achievement of over one crore doses of Kovid-19 vaccines in a day: Modi | एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों की खुराक दिया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि: मोदी

एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों की खुराक दिया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ खुराक दिए जाने को एक रिकार्ड और ‘‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’’ बताया और इसके लिए अभियान से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज ही यह जानकारी दी कि भारत ने शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी, जो एक दिन में दी गई खुराक की सर्वाधिक संख्या है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज रिकार्ड टीकाकरण हुआ। एक करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जो लोग टीके लगवा रहे हैं और जो इस टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं उन्हें बधाइयां।’’ टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को आज एक और उपलब्धि हासिल हुई जब देश में यह आंकड़ा 60 करोड़ के पार चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे संकलित अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62 करोड़ (62,09,43,580) खुराक को पार कर गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A significant achievement of over one crore doses of Kovid-19 vaccines in a day: Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे