असम : हैलाकांडी शहर में साम्प्रदायिक झड़पों में एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल, कर्फ्यू लागू

By भाषा | Published: May 11, 2019 02:13 AM2019-05-11T02:13:48+5:302019-05-11T02:13:48+5:30

समुदायों के बीच एक मस्जिद के सामने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ विरोध को लेकर झड़प हुई। इसमें कम से कम 14 व्यक्ति घायल हुए जिसमें से तीन की हालत गंभीर थी।

A person died in communal clashes in Hailakandi city of Assam, 14 injured | असम : हैलाकांडी शहर में साम्प्रदायिक झड़पों में एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल, कर्फ्यू लागू

असम के हैलाकांडी शहर में साम्प्रदायिक झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई

असम के हैलाकांडी जिले में साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत और 14 अन्य के घायल होने के बाद शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया और शांति बनाए रखने के लिए सेना को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि कर्फ्यू जिले में शाम छह बजे से 12 मई शाम सात बजे तक लगाया गया है। कुछ समूह ‘‘हिंसा में लिप्त होने का प्रयास कर रहे थे और मानव जीवन और सम्पत्ति को गंभीर नुकसान का अंदेशा है।’’

इससे पहले झड़प के बाद केवल हैलाकांडी नगर में दोपहर एक बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प होने के बाद सेना की मदद मांगी।

समुदायों के बीच एक मस्जिद के सामने सड़क पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ विरोध को लेकर झड़प हुई। उन्होंने बताया कि कम से कम 14 व्यक्ति घायल हुए जिसमें से तीन की हालत गंभीर थी। पूरे नगर में हुई झड़प में 15 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये गए और 12 दुकानों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक घायल व्यक्ति की सिलचर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रात में मौत हो गई।

Web Title: A person died in communal clashes in Hailakandi city of Assam, 14 injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Assamअसम