अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा विधायक हो तो सवाल मत पूछिएः राहुल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 15:03 IST2019-07-29T15:03:03+5:302019-07-29T15:03:03+5:30

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन है। अगर भाजपा विधायक आपसे बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए।’’ गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई।

A new special education bulletin for Indian women. Don’t ask questions if a BJP MLA is accused of having raped you. | अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा विधायक हो तो सवाल मत पूछिएः राहुल

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं। 

Highlightsपीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय में अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा का विधायक हो तो सवाल पूछना मना है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन है। अगर भाजपा विधायक आपसे बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए।’’ गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं। 

उन्नाव हादसा चौंकाने वाला, भाजपा सरकार से क्या न्याय की उम्मीद की जाए: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर भाजपा सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, " उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है।'' प्रियंका ने सवाल किया, "इस केस में चल रही सीबीआई जाँच कहाँ तक पहुँची? आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? "

उन्होंने यह भी पूछा, "इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है?" कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "बलात्कार के घृणित अपराध की पीड़ित बेटी के लिए उन्नाव व यू.पी न्याय चाहता था,पर न्याय की बजाय क्या हुआ? हत्या का षड्यंत्र?

पिता की पुलिस हिरासत में हत्या, अब परिवार खोया और लड़ रही ज़िंदगी की जंग!" उन्होंने सवाल किया, "आदित्यनाथ जी- मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ़ है, क्या मेरे हक़ में फ़ैसला देगा?" गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले का मुख्य आरोपी हैं। 

Web Title: A new special education bulletin for Indian women. Don’t ask questions if a BJP MLA is accused of having raped you.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे