लाइव न्यूज़ :

दशक के समाप्त होने से पहले भारत के उदय के विभिन्न पहुलओं को बयां करती एक नयी पुस्तक

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी दशक के समाप्त होने से पहले भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और एक क्षेत्रीय महाशक्ति बनने में योगदान देने वाले विभिन्न पहलुओं पर कई लेखों के जरिए एक नयी पुस्तक में विस्तार से चर्चा की गई है।

"इंडिया 2030: द राइज ऑफ ए राजसिक नेशन" नाम की यह पुस्तक बिबेक देबरॉय, विक्रम सूद, रघुनाथ अनंत माशेलकर, राम माधव और डेविड फ्रॉले सहित अन्य के निबंधों का एक संग्रह है।

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के उपाध्यक्ष गौतम चिकरमने ने कहा कि पुस्तक में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, ऊर्जा, राजनीति और विदेश नीति जैसे 20 विषयों पर 20 विचारकों के 20 अनुमान हैं, जो भारत को 2020 के दशक में प्रभावित करेंगे।

पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस ने किया है।

चिकरमने ने अपने लेख में कहा है, "दो आक्रामक पड़ोसी देशों-- विस्तारवादी चीन और इस्लामवादी पाकिस्तान-- से मुकाबला करने के लिए अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के गठबंधन ‘क्वाड’ जैसे नये गठजोड़ और मजबूती से काम करेंगे। ये देश 2020 के दशक में एक नई क्षेत्रीय व्यवस्था को मूर्त रूप देंगे।"

पुस्तक में हाल में किए गए श्रम और कृषि सुधारों के अलावा नई शिक्षा नीति के पहलुओं एवं परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?