नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Published: December 13, 2021 02:21 PM2021-12-13T14:21:02+5:302021-12-13T14:21:02+5:30

a man commits suicide in noida | नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

नोएडा (उप्र), 13 दिसंबर नोएडा में सूरजपुर थाने क्षेत्र के देवला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने संतान न होने से निराश होकर सोमवार सुबह कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले अशोक (35) ने सोमवार सुबह अपने घर में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक की पत्नी सविता ने बताया कि शादी के 10 वर्ष बीतने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं हुई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। बीती रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और सुबह अशोक ने आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: a man commits suicide in noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे