लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध, संदिग्ध गाड़ी घर में घुसी, SPG हटने के बाद दूसरी घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 17:43 IST

सीआरपीएफ ने शिकायत दर्ज कराई और जांच जारी है। आपको बता दें हाल ही में मोदी सरकार ने एसपीजी सुरक्षा गांधी परिवार से ले लिया है। उनकी जगह सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा दे रहे हैं। लगातार दूसरी बार सुरक्षा में सेंध लगी है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मुझे अभी तक जानकारी नहीं है, मैं लोकसभा से आ रहा हूं।मैं जाऊंगा और अपने अधिकारियों के साथ चर्चा करूंगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर सुरक्षा में सेंध हुआ है। एक सप्ताह पहले भी अज्ञात व्यक्तियों ने उनके आवास में प्रवेश किया था, जो सेल्फी ले रहे थे। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में पिछले सप्ताह उस वक्त सेंध लगी जब कुछ अज्ञात लोग कथित रूप से सेल्फी लेने के लिए उनके आवास में दाखिल हो गए। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह मामला सीआरपीएफ के समक्ष उठाया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने गांधी परिवार से एसपीजी हटा ली।

अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है जिसमें सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा संभालते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता अमी याग्निक ने कहा कि अगर यह सत्य है तो सरकार को बताना चाहिए कि एसपीजी हटाए जाने के बाद क्या हो रहा है।

सीआरपीएफ ने शिकायत दर्ज कराई और जांच जारी है। आपको बता दें हाल ही में मोदी सरकार ने एसपीजी सुरक्षा गांधी परिवार से ले लिया है। उनकी जगह सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा दे रहे हैं। लगातार दूसरी बार सुरक्षा में सेंध लगी है। 

इस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मुझे अभी तक जानकारी नहीं है, मैं लोकसभा से आ रहा हूं। मैं जाऊंगा और अपने अधिकारियों के साथ चर्चा करूंगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास के भीतर तीन महिला और तीन पुरुष एक बच्चे के साथ घुस आए थे। जब वो गाड़ी से उतरे तो प्रियंका गांधी उनसे मिलीं और पूछा कि आखिर वो कहां से आ रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो प्रियंका गांधी के फैन हैं और उनसे मिलने के लिए आए हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उन लोगों को चाय नाश्ता कराकर रवाना किया।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी उस वक्त एक अहम बैठक ले रही थीं। प्रियंका गांधी के दफ्तर ने आईजी सीआरपीएफ को लिखी एक चिट्ठी में सुरक्षा में ढील होने का ब्योरा दिया है। इसमें सीआरपीएफ की तरफ से दलील दी गई कि एक्सेस का जिम्मा दिल्ली पुलिस का है। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनको किसी ने गेट खोलने का ग्रीन सिग्नल दिया था, तभी उन्होंने दरवाजा खोला था।

 

टॅग्स :कांग्रेसमोदी सरकारप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल