लाइव न्यूज़ :

भारत की ऐतिहासिक बंदूकों की कहानी बयां करती एक पुस्तक को मिली संग्रहालय में जगह

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर अंतरराष्ट्रीय शस्त्र विशेषज्ञ रॉबर्ट एलगुड ने अपनी नयी पुस्तक में ऐतिहासिक भारतीय हथियारों की कहानी बयां की है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ भारतीय मैचलॉक , शिकार में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक ब्रिटिश और अमेरिकी बंदूकें, शॉटगन, रिवॉल्वर और स्वचालित पिस्तौल समेत मशहूर जोधपुरी संग्रह का विशेष रूप से वर्णन किया गया है।

वर्ष 1972 में जोधपुर-मारवाड़ के महाराजा गज सिंह ने महेन्द्रगढ़ के किले को एक राजपूत संग्रहालय तथा सांस्कृतिक केन्द्र में तब्दील कर दिया था। अब महेन्द्रगढ़ संग्रहालय न्यास ने एलगुड की पुस्तक ''द महाराजा ऑफ जोधपुर गन्स'' को संग्रहालय में जगह दी है।

पुस्तक के प्रकाशक नियोगी बुक्स के अनुसार इस पुस्तक के जरिये किसी अंतरराष्ट्रीय शस्त्र विशेषज्ञ ने पहली बार भारतीय हथियारों के इतिहास पर प्रकाश डाला है।

एलगुड ने कहा कि भारत में बारूद और बंदूकों का प्रारंभिक इतिहास काफी जटिल, स्थानीय, कई जगह संदिग्ध अथवा अस्पष्ट पाठ्य संबंधी प्रमाण पर निर्भर है।

पुस्तक में ऐतिहासिक लमचारों, शुतुरनालों, 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच की बंदूकों, सिंधी जजाइलों और बलोचिस्तानी मैचलॉक बंदूकों आदि के बारे में बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन