लाइव न्यूज़ :

खांसी और छींक आना कोविड-19 के लक्षण तो नहीं? हेल्पलाइन पर ऐसे ही सवाल...

By भाषा | Updated: April 23, 2020 20:13 IST

कोरोना वायरस के प्रसार से बचाव के उपायों और इस घातक वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी लेने के लिए सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर इस तरह के सवालों की मानो बाढ़ सी आई हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देखांसी और छींक आना कोविड-19 के लक्षण तो नहीं? हेल्पलाइन पर ऐसे ही सवालों की बौछार ।सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर इस तरह के सवालों की मानो बाढ़ सी आई हुई है।

चेन्नई: अगर मुझे छींक आती है तो क्या मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं?, कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर क्या मैं मांसाहार का सेवन कर सकता हूं?

कोरोना वायरस के प्रसार से बचाव के उपायों और इस घातक वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी लेने के लिए सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर इस तरह के सवालों की मानो बाढ़ सी आई हुई है। ऐसे सवालों को लेकर लोग विशेषज्ञ की सलाह लेना चाहते हैं।

अपनी शंकाओं को लेकर संपर्क करने वाले अधिकतर लोग यह जानना चाहते हैं कि वायरस प्रकोप के इस समय में रोजाना उन्हें कितना भोजन करना चाहिए अथवा लॉकडाउन में कब तक ढील देने की संभावना है। इसी तरह बहुत अधिक संख्या में लोगों का सवाल होता है कि अगर उन्हें छींक या खांसी आ रही है तो क्या उन्हें कोविड-19 का संक्रमण है? कॉल का जवाब देने वाली शैलजा (बदला हुआ नाम) ने कहा, '' हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों और शहरों से ऐसे सैकड़ों कॉल आते हैं, जिनमें उन्हें डर होता है कि उन्हे छींक और खांसी आ रही है इसलिए वे वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

लोग इतना चिंतित हो जाते हैं कि वे यह तक महसूस नहीं कर पाते कि आमतौर पर छींक एलर्जी के कारण आती है।'' उन्होंने कहा कि हम संपर्क करने वालों लोगों को वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के साथ ही यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने वायरस प्रभावित देश की यात्रा तो नहीं की अथवा वे घर में पृथक वास में रखे गए किसी व्यक्ति के संपर्क में तों नहीं आए। सवालों का जवाब देने वाली एक पोषण विशेषज्ञ ने कहा, '' हम लोगों को सलाह देते हैं कि खाने से पहले मांस को अच्छी तरह से पका लें।

काफी संख्या में लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आदर्श खुराक से संबंधित सवाल पूछते हैं। ऐसे लोगों को ताजा खाना खाने के साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यहां तक कि आंवला और संतरा का सेवन भी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में सहायक हो सकता है।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह