लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 46 दिनों बाद एक दिन में 100 से कम की मौत, मिले 946 नए मामले

By भाषा | Updated: May 30, 2021 21:07 IST

पिछले करीब 45 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब राजधानी में कोविड-19 के कारण एक दिन में 100 से कम मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले 13 अप्रैल को 81 मरीजों की मौत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बीते 24 घंटे में करीब 54 हजार लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गयी। अब तक 53.43 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। जिनमें से 12 लाख से अधिक लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वह घटकर 1.25 फीसदी हो गयी है।

946 नए मामलों के सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,25,000 हो गयी। 78 मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 24,151 हो गयी है। देश में कोविड-19 की भयावह दूसरी लहर के बीच दिल्ली में 19 अप्रैल से ही नए मामलों और मौत के आंकड़ों में लगातार तेजी देखी जा रही थी। तीन मई को रिकार्ड 448 मरीजों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 12,100 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों में 5300 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 5,817 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 1,803 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। अब तक कुल 13.89 लाख लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे