लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले आए, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:57 IST

Open in App

लखनऊ, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई तथा 90 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से सुल्तानपुर तथा मेरठ में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,704 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 90 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 10 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में नौ तथा सुल्तानपुर में आठ मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य में इस वक्त की 1,428 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में दो लाख 56 हजार 975 नमूने जांचे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा