लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोविड-19 से अबतक 9 लोगों की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी, आप्रवासी मजदूर बन रहे हैं कोरोना संक्रमण का वाहक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2020 16:45 IST

बिहार में 499 लोग ठीक भी हुए हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 651 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में वायरस से संक्रमित एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. बिहार में अब मौत का आंकड़ा 9 हो गया है.

पटना: बिहार में कोरोना के जारी कहर के बीच इस वायरस से संक्रमित एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही बिहार में अब मौत का आंकड़ा 9 हो गया है. वैशाली जिले की रहनेवाली महिला कैंसर से पीड़ित थी. महिला मरीज की मौत पटना के कोरोना अस्पताल एनएमसीएच में हुई है. वहीं, राज्य में अभीतक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1367 हो गई है. 

वैशाली जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर इंद्रदेव रंजन ने बताया कि मृतक महिला पहले से ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थी. इस महिला की उम्र 75 साल बताई जा रही है. मृतक महिला की रिपोर्ट 14 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी. जिसे 15 मई को बेहतर इलाज के लिए पटना एनएमसीएच में रेफर किया गया था. 

इस तरह पटना और वैशाली के रहने वाले 2-2 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. इसके अलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, रोहतास और खगड़िया जिले के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकडों के मुताबिक अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. 

राज्य में 499 लोग ठीक भी हुए हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक 11800 प्रवासी मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. जिसमें 651 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. यानि 5.51 प्रतिशत प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. 7646 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव मिली है. जबकि अभी भी 3463 प्रवासियों की रिपोर्ट पेंडिंग है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया