विश्व इतिहास में 9 अगस्त: बिस्मिल, लाहिड़ी, अशफाक और आजाद ने आज ही काकोरी में लूटी थी ट्रेन

By भाषा | Published: August 9, 2018 07:21 AM2018-08-09T07:21:40+5:302018-08-09T07:21:40+5:30

साल 2005 में नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

9 August in world history india russia friendship and Kakori train robbery | विश्व इतिहास में 9 अगस्त: बिस्मिल, लाहिड़ी, अशफाक और आजाद ने आज ही काकोरी में लूटी थी ट्रेन

विश्व इतिहास में 9 अगस्त: बिस्मिल, लाहिड़ी, अशफाक और आजाद ने आज ही काकोरी में लूटी थी ट्रेन

नयी दिल्ली, नौ अगस्त: भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 9 अगस्त 1971 एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया। यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था। ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 9 अगस्त 1971 को उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।

देश दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1173 : इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू।

1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।

1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: 9 August in world history india russia friendship and Kakori train robbery

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Russiaरूस