लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 886 नए मामले आए, दैनिक संक्रमण दर 10.33 प्रतिशत रही

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:41 IST

Open in App

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 186 बच्चों सहित 886 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 56,642 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 10.33 प्रतिशत रही क्योंकि 8,576 नमूनों की जांच के बाद 886 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि आइजोल में सबसे ज्यादा 383, लुंगलेई में 118 और कोलासिब में 98 मामले सामने आए। 886 नए मामलों में से 112 की पुष्टि आरटी-पीसीआर जांच के माध्यम से, 739 की रैपिड एंटीजन जांच और 35 की ट्रूनेट जांच के माध्यम से की गई। अधिकारी ने बताया कि पांच रोगियों ने बाहर की यात्रा की थी, जबकि बाकी 881 स्थानीय रूप से वायरस से संक्रमित पाए गए। मिजोरम में वर्तमान में 8,100 कोविड​​​​-19 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 48,336 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिनमें शुक्रवार को ठीक हुए 256 लोग शामिल हैं। राज्य में अब तक कम से कम 206 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। राज्य में अब कोविड-19 से ठीक होने की दर 85.33 प्रतिशत है और मृत्यु दर 0.36 प्रतिशत है। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 8.37 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां