लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 868 नए मामले, 15 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2020 14:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 नवंबर ओडिशा में कोविड-19 के 868 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,10,920 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 15 और लोगों की मौत हुई और तटीय राज्य में अब मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,575 तक पहुंच गई। अधिकारी ने बताया कि पृथकवास केंद्रों से 502 नए मामले सामने आए हैं जबकि 366 मामलों की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 102 नए मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं इसके बाद सुंदरगढ़ में 82 और कटक में 65 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि सुंदरगढ़ में तीन, गजपति, सम्बलपुर और सुबर्णपुर में दो-दो लोगों की मौत हुई। वहीं बालासोर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, खुर्दा, कोरापुट और मयूरभंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब 8,818 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 3,00,474 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे