लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक हजार से भी कम हुए कोरोना वायरस के मामले, 81 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:37 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के 727 नए मामले सामने आने के बाद राज्‍य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 16,99,083 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद के अनुसार राज्य में रविवार को 2.80 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।अब तक कुल 5.16 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण से 81 और मरीजों की मौत हो गई तथा महामारी के 727 नए मामले सामने आए। सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 81 मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना संक्रमण से 21,333 लोगों की मौत हो चुकी है।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 727 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 2,860 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। राज्य में अब तक 16,62,069 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस समय राज्य में महामारी के 15,681 मरीजों का पृथक-वास, सरकारी तथा निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले सवा महीने से रोजाना उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आ रही और संक्रमण की दर घट रही है। इस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 97.80 प्रतिशत हो गया है। 

उन्‍होंने बताया कि राज्य में अब तक कोविड रोधी टीके की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं और आज से सभी जिलों में ‘महिला स्पेशल’ कोरोना टीकाकरण बूथ शुरू किए गए हैं। 14 जून से आम जनता के सर्वाधिक सीधे संपर्क में आने वाले कामगारों जैसे कि रिक्शा, ई-रिक्शा, तिपहिया चालक, दूध विक्रेता, ठेला एवं खोमचे वाले दुकानदारों आदि के कोरोना टीकाकरण का विशेष प्रबंध किया जाएगा।

बुलेटिन के अनुसार राज्य के दो जिलों-कानपुर देहात और कौशांबी में पिछले 24 घंटे में एक भी मरीज नहीं मिला जबकि 45 जिलों में एक अंक में मामले सामने आए हैं। सबसे खास बात यह है कि प्रदेश के किसी भी जिले में 100 या इससे अधिक मामले नहीं आए हैं।

पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 53, कानपुर नगर में 38, गौतम बुद्ध नगर और लखीमपुर खीरी में 34-34 और मेरठ में 31 मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में कानपुर नगर में सर्वाधिक 24 लोगों की मौत हुई है, जबकि गोरखपुर में नौ, बरेली में सात और मेरठ में चार लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट