लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 790 नए मामले आए सामने व 36 लोगों की हुई मौत, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 12296

By भाषा | Updated: May 2, 2020 21:31 IST

महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 12296 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअकेले में मुंबई में अब तक कोरोना संक्रमण से 322 लोगों की मौत हो गई है।मुंबई से अच्छी खबर यह है कि आज कोरोना संक्रमण से 137 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 790 नए मामले आए हैं जिनमें से 547 अकेले मुंबई से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अभी तक 12,296 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वायरस संक्रमण से 36 और लोगों की मौत हुई है जिनमें से 27 लोगों की मौत मुंबई में हुई है।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 521 लोगों की मौत हुई है। इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए 121 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अभी तक 2,000 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 1,61,092 लोगों के नमूनों की जांच की गयी है।  

मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 547 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई। इस तरह शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8172 हो गई है। अकेले में मुंबई में अब तक कोरोना संक्रमण से 322 लोगों की मौत हो गई है। 

मुंबई से अच्छी खबर यह है कि आज (शनिवार) कोरोना संक्रमण से 137 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस तरह अब तक मुंबई में 1704 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। इस बात की जानकारी मुंबई पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने दी है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का मामला लगातार बढ़ रहा है। देश में सबसे अधिक मामले इस प्रदेश में है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 12,296 हुई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 485 हो गई है।

राज्य में पहला मामला सामने आने के बाद 53 दिन हो चुके हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 751 नये मामले सामने आये थे। आज शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण 790 मामले सामने आए हैं।

यहां किसी एक दिन में कोविड-19 का यह सर्वाधिक मामला है। शनिवार को मुंबई में कोरोना के 547 मामले सामने आए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव