अफगानिस्तान से 78 और लोग भारत वापस लाए गए

By भाषा | Published: August 24, 2021 02:53 PM2021-08-24T14:53:24+5:302021-08-24T14:53:24+5:30

78 more people brought back to India from Afghanistan | अफगानिस्तान से 78 और लोग भारत वापस लाए गए

अफगानिस्तान से 78 और लोग भारत वापस लाए गए

भारत ने मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया जिनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था। एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये दुशांबे से दिल्ली लाए गए लोगों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी हैं। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को आए लोगों के बाद, अब तक अफगानिस्तान से निकालकर लाये गए लोगों की संख्या 800 से अधिक हो चुकी है। काबुल पर तालिबान के कब्जा के एक दिन बाद 16 अगस्त से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पुरी ने ट्वीट किया, “कुछ देर पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप काबुल से दिल्ली लाए गए। इनका स्वागत कर धन्य हुआ।” मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत किया जो अफगानिस्तान से लोगों के साथ लाए गए हैं।” इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि 78 लोगों को एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली लाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 78 more people brought back to India from Afghanistan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे