VIDEO: 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी भैरव लाइट कमांडो बटालियन की ताकत
By संदीप दाहिमा | Updated: January 24, 2026 20:34 IST2026-01-24T20:34:16+5:302026-01-24T20:34:25+5:30
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली रॉकेट लॉन्चर प्रणाली ‘सूर्यास्त्र’, नवगठित भैरव लाइट कमांडो बटालियन, जांस्कर टट्टू और बैक्ट्रियन ऊंट शामिल होंगे।

VIDEO: 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी भैरव लाइट कमांडो बटालियन की ताकत
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली रॉकेट लॉन्चर प्रणाली ‘सूर्यास्त्र’, नवगठित भैरव लाइट कमांडो बटालियन, जांस्कर टट्टू और बैक्ट्रियन ऊंट शामिल होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अभूतपूर्व पहल के रूप में, घुड़सवार 61वीं कैवलरी के दल के सदस्य युद्ध सामग्री से लैस दिखाई देंगे और स्वदेशी उपकरणों सहित प्रमुख सैन्य साजो-सामान कर्मियों के साथ ‘‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’’ में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ेंगे।
“भगवान शिव के उग्र रक्षक स्वरूप ‘भैरव’ के नाम पर स्थापित 2 भैरव बटालियन – राजपूताना राइफल्स की नवीनतम युद्धक शक्ति, ‘साइलेंट वॉच, डेडली स्ट्राइक’ के मंत्र के साथ भारतीय सेना की सबसे घातक और सतर्क इकाई”
— DEFENCE JOURNALIST SAHIL (@DefenceSahil) January 15, 2026
The 2 Bhairav Battalion of the Rajputana Rifles stands as the newest and most… pic.twitter.com/0kGeUJD3Pg
इस परेड में शक्तिबाण रेजिमेंट भी पहली बार सामने आएगी। यह नवगठित रेजिमेंट ड्रोन और ड्रोन-रोधी उपकरणों से भी लैस होगी। दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल नवराज ढिल्लों ने यहां पत्रकारों को बताया कि परेड में लगभग 6,000 रक्षाकर्मी शामिल होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को होने वाली 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कई अन्य अभूतपूर्व चीजें भी देखने को मिलेंगी।
26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस परेड में नवगठित ‘भैरव’ लाइट कमांडो बटालियन पहली बार कर्तव्य पथ पर कदमताल करेगी।
— DD News UP (@DDNewsUP) January 24, 2026
पहली बार फेज़्ड बैटल ऐरे में इसका प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि वास्तविक ऑपरेशनल क्षमता का सजीव प्रदर्शन होगा-जो आधुनिक युद्ध की ओर भारतीय सेना के बदलते… pic.twitter.com/tzK81Xndt6