लाइव न्यूज़ :

BSNL में 77,000 और MTNL के 13,500 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: November 20, 2019 16:24 IST

कंपनी ने वीआरएस योजना की घोषणा हाल में की थी। इससे पहले एक अन्य सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) की वीआरएस योजना को भी कर्मचारियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। शुरुआत में एमटीएनएल का अनुमान था कि उसके 13,500 कर्मचारी इस योजना का विकल्प चुनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने बुधवार को कहा, ‘‘वीआरएस के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।अब तक 13,532 कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर चुके हैं। हमारा आंतरिक लक्ष्य 13,500 का था।’’

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के लिए 13,500 कर्मचारियों ने आवेदन किया है।

कंपनी ने वीआरएस योजना की घोषणा हाल में की थी। इससे पहले एक अन्य सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) की वीआरएस योजना को भी कर्मचारियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। शुरुआत में एमटीएनएल का अनुमान था कि उसके 13,500 कर्मचारी इस योजना का विकल्प चुनेंगे।

लेकिन अब तक 13,532 कर्मचारी वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं। अभी इस योजना को बंद होने में करीब दो सप्ताह का समय बचा है। एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने बुधवार को कहा, ‘‘वीआरएस के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

अब तक 13,532 कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर चुके हैं। हमारा आंतरिक लक्ष्य 13,500 का था।’’ कुमार ने भरोसा दिलाया कि इस योजना में जितना संभव होगा उतने कर्मचारियों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘वीआरएस के लिए आवेदन की तारीख समाप्त होने से पहले 14,500 से 15,000 कर्मचारी इसके लिए आवेदन करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर कंपनी के 16,300 कर्मचारी इसके पात्र हैं। वहीं बीएसएनएल के मामले में अभी तक 77,000 कर्मचारी वीआरएस के लिए आवेदन कर चुके हैं। एमटीएनएल को पिछले दस में से नौ साल घाटा हुआ है। बीएसएनएल भी 2010 से घाटे में है। दोनों कंपनियों 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें से आधा अकेले एमटीएनएल पर है। 

टॅग्स :मोदी सरकारएमटीएनएलबीएसएनएलरविशंकर प्रसादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो