लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 759 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:50 IST

Open in App

चेन्नई, 14 मार्च तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 759 नए मामले सामने आए जो कि पिछले 10 दिन में एक ही दिन में सामने आए नए मामलों की सबसे अधिक संख्या रही। नए मामलों में संयुक्त अरब अमीरात से वापस आया एक व्यक्ति भी शामिल है।

नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 8.60 लाख के करीब पहुंच गई। वहीं, चार और मरीजों ने इस घातक वायरस के चलते दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 12,547 हो गई।

तमिलनाडु में पांच मार्च के बाद से रोजाना संक्रमण के 500 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि रविवार को 547 लोग ठीक हुए और अब तक राज्य में 8,42,309 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4,870 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसके मुताबिक, चेन्नई में सबसे अधिक 294 नए मामले सामने आए। रविवार को चेंगलपेट में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हुई जबकि चेन्नई में एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

तमिलनाडु में रविवार को 67,269 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान