लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पाक उच्चायोग में मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस, कहा- हम कश्मीरी भाइयों के साथ खड़े हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 14:44 IST

कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह ने खान के हवाले से कहा, ‘‘मैं अपने कश्मीरी भाइयों को आश्वस्त कर दूं कि हम उनके साथ खड़े हैं और पाकिस्तान आत्म-निर्णय के उनके संघर्ष में उन्हें राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक सहयोग मुहैया कराता रहेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर पर भारत के कदम को लेकर पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को कमतर कर दिया।इस्लामाबाद में नयी दिल्ली के राजदूत अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया जो गत सप्ताह लौट आए।

पाकिस्तान का 73वां स्वतंत्रता दिवस बुधवार को यहां देश के उच्चायोग में मनाया गया। इस दौरान पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा भेजे संदेश को पढ़ा।

कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह ने खान के हवाले से कहा, ‘‘मैं अपने कश्मीरी भाइयों को आश्वस्त कर दूं कि हम उनके साथ खड़े हैं और पाकिस्तान आत्म-निर्णय के उनके संघर्ष में उन्हें राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक सहयोग मुहैया कराता रहेगा।’’

खान का बयान भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के मद्देनजर आया है। कश्मीर पर भारत के कदम को लेकर पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों को कमतर कर दिया और इस्लामाबाद में नयी दिल्ली के राजदूत अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया जो गत सप्ताह लौट आए।

पाकिस्तान ने भारत में अपने नव नियुक्त उच्चायुक्त मोइन-उल-हक को ना भेजने का भी फैसला लिया है। यहां पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा कि 73वां स्वतंत्रता दिवस पाकिस्तान सरकार के निर्णय के अनुसार ‘‘बहादुर कश्मीरियों और उनके संघर्ष के प्रति एकजुटता’’ के तौर पर मनाया गया।

पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि वह 14 अगस्त को ‘‘कश्मीरी एकता दिवस’’ और 15 अगस्त भारत के स्वतंत्रता दिवस को ‘‘काले दिन’’ के रूप में मनाएगा। कार्यावाहक उच्चायुक्त ने इस मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का संदेश भी पढ़ा। इस मौके पर पाकिस्तान उच्चायोग स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय गीत गाए और झांकी प्रस्तुत की। 

टॅग्स :धारा ३७०पाकिस्तानइमरान खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं