मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 गांवों में बाढ़ ने मचाई तबाही, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को दी हालात की जानकारी

By सुमित राय | Published: August 30, 2020 09:16 AM2020-08-30T09:16:04+5:302020-08-30T09:16:04+5:30

मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। अब तक 7000 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है

7000 people from 394 villages in nine districts were evacuated to safer places, says MP CM Shivraj Singh Chouhan | मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 गांवों में बाढ़ ने मचाई तबाही, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को दी हालात की जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब तक 7000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया चा चुका है। (फोटो सोर्स- एएनआई)

Highlightsमध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य के 9 जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं।मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 गांवों में अब तक बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से बात की और हालात की जानकारी दी।

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य के 9 जिलों में बाढ़ के हालात हो गए हैं और इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 गांवों में अब तक बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से बात की और हालात की जानकारी दी।

शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बताया, "मध्यप्रदेश के 9 जिलों के 394 से ज्यादा गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। अब तक 7000 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। छिंदवाड़ा में बाढ़ में फंसे 5 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।"

उन्होंने बताया, "एयरफोर्स के दो हलीकॉप्टर होशंगाबाद, सीहोर और रायसेन के लिए आने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनको रास्ते से ही बाहर लौटना पड़ा है। एक झांसी और एक नागपुर गया है। हमने और अतिरिक्त हेलीकॉप्टर एयरफोर्स से मांगे हैं। NDRF और SDRF की टीमें पूरी तरह से लगी हुई हैं।"

 

इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

Web Title: 7000 people from 394 villages in nine districts were evacuated to safer places, says MP CM Shivraj Singh Chouhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे